26 साल के यूट्यूबर अनुराग द्विवेदी पर ईडी की बड़ी कार्रवाई, आय से अधिक संपत्ति और सट्टे के मामले में जांच
उन्नाव (विवेक मिश्रा): उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले के नवाबगंज इलाके के खजूर गांव के 26 वर्षीय यूट्यूबर अनुराग द्विवेदी इस समय चर्चा में हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने उनके ठिकानों पर एक साथ छापेमारी कर आय से अधिक संपत्ति और ड्रीम-11 के माध्यम से कथित करोड़ों रुपये के सट्टे के मामलों में जांच शुरू कर दी है।
गांव का साइकिल वाला युवा बना करोड़पति
कभी गांव की पगडंडियों पर साइकिल चलाने वाला अनुराग आज अपने काफिले में महंगी और लग्जरी गाड़ियों के साथ नजर आता है। हाल ही में दुबई में हुई उसकी शादी भी चर्चा का विषय बनी। अनुराग के पिता लक्ष्मीनाथ द्विवेदी ग्राम प्रधान रह चुके हैं और नवाबगंज में उनकी दुकान भी है।
अनुराग ने 2017 से यूट्यूब पर क्रिकेट वीडियो बनाना शुरू किया। 2019 में वह Dream 11 और अन्य फैंटेसी प्लेटफॉर्म से जुड़ा। वर्तमान में उसके 7 मिलियन यूट्यूब सब्...










