कर्नाटक का 14 वर्षीय छात्र अमित जानी से मिलने अलवर पहुंचा, पुलिस ने समय रहते बचाया
अलवर: सोशल मीडिया और यूट्यूब की दीवानगी कभी-कभी खतरनाक रूप ले लेती है। अलवर के बानसूर में ऐसा ही एक मामला सामने आया, जहां 10वीं क्लास का 14 वर्षीय नाबालिग छात्र कर्नाटक से अकेले राजस्थान पहुंच गया। युवक का नाम अश्विक है और वह ‘गेमिंग यूट्यूबर’ बनने का सपना देख रहा था।
अश्विक अमित जानी से मिलने के लिए अलवर आया था। अमित जानी, जो उत्तर प्रदेश के मेरठ के रहने वाले हैं और राजनीति, फिल्मी दुनिया और सोशल मीडिया में सक्रिय हैं, से मिलने की चाहत में बच्चा घर से बिना किसी को बताए निकल पड़ा।
पुलिस और परिवार की सतर्कता से सुरक्षित मिला छात्र
अलवर पुलिस और अश्विक के परिवार की सतर्कता के कारण वह सुरक्षित अपने पिता के पास लौट पाया। सदर थाना पुलिस के अनुसार, मंगलवार को कर्नाटक पुलिस और परिवार वाले बच्चे की तलाश में बानसूर पहुंचे। अश्विक ने बस स्टैंड से अपने पिता को फोन करके अपनी...










