जयपुर स्टेशन की शान बनी बैज नंबर 15 वाली मंजू देवी
जयपुर: राजधानी जयपुर के रेलवे स्टेशन पर रोजाना सैकड़ों कुली यात्रियों के सामान के साथ दौड़ते हैं, लेकिन इनमें एक नाम ऐसा है जिसने मेहनत और संघर्ष से अपनी अलग पहचान बनाई है। बैज नंबर 15 वाली मंजू देवी, जयपुर स्टेशन की पहली महिला कुली, बीते 15 वर्षों से इस जिम्मेदारी को निभा रही हैं।
परिवार की जिम्मेदारी ने दिया हौसला
मंजू देवी तीन बच्चों की मां हैं और अपने परिवार की एकमात्र कमाई का साधन भी। पति के निधन के बाद उनके सामने जीवनयापन की बड़ी चुनौती आई। परिवारिक कठिनाइयों और मानसिक तनाव के बीच मां मोहिनी के समर्थन ने मंजू देवी को आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। उन्होंने अपने दिवंगत पति महादेव का कुली लाइसेंस हासिल किया और जयपुर रेलवे स्टेशन पर काम शुरू किया।
बच्चों का भविष्य सबसे बड़ी ताकत
मंजू देवी का मानना है कि यात्रियों का सामान उठाने से ज्यादा बड़ी जिम्मेदारी उनके बच्चों...










