Tuesday, April 7

Rajasthan

अजमेर में 6 करोड़ की ठगी का खुलासा: VIP ट्रेड ऑपरेटर गिरफ्तार, करोड़ों की ठगी का पर्दाफाश
Rajasthan, State

अजमेर में 6 करोड़ की ठगी का खुलासा: VIP ट्रेड ऑपरेटर गिरफ्तार, करोड़ों की ठगी का पर्दाफाश

    अजमेर जिले के किशनगढ़ में वीआईपी ट्रेड कंपनी घोटाले का पर्दाफाश हुआ है। निवेश और फॉरेक्स ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का झांसा देकर करीब 6 करोड़ रुपये की ठगी करने के मामले में पुलिस ने कंपनी के मुख्य ऑपरेटर लोकेश चौधरी को गिरफ्तार कर लिया है। गांधीनगर थाना पुलिस ने प्रोडक्शन वारंट के जरिए उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।   कब और कैसे शुरू हुआ VIP ट्रेड स्कैम इस घोटाले की शुरुआत फरवरी 2025 में हुई थी, जब निवेशकों को भारी मुनाफे का लालच देकर निवेश और फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर करोड़ों रुपये ऐंठे गए। जांच में सामने आया कि कंपनी के संचालक और उसके सहयोगियों ने मिलकर निवेशकों को ठगने का जाल बिछाया।   पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं चार आरोपी इस मामले में पुलिस ने पहले ही चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें कंपनी डायरेक्टर लोकेश चौधरी, धीरज, कैशियर बलवीर वैष्...
रणथंभौर में होगी प्रियंका गांधी के बेटे रैहान वाड्रा की सगाई, अवीवा बेग भी होंगी शामिल
Rajasthan, State

रणथंभौर में होगी प्रियंका गांधी के बेटे रैहान वाड्रा की सगाई, अवीवा बेग भी होंगी शामिल

    सवाई माधोपुर: कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा और व्यवसायी रॉबर्ट वाड्रा के बेटे रैहान वाड्रा ने अपनी लंबे समय से मित्र अवीवा बेग से सगाई कर ली है। अब इस जोड़े का भव्य सगाई समारोह राजस्थान के रणथंभौर में आयोजित होने जा रहा है।   परिवारों की सहमति से भव्य आयोजन   रिपोर्ट्स के अनुसार, सगाई प्रस्ताव मंगलवार को दोनों परिवारों की मौजूदगी में रखा गया, जिसे अवीवा ने स्वीकार किया। इसके बाद दोनों परिवारों ने समारोह को भव्य रूप देने की योजना बनाई। समारोह में करीबी रिश्तेदार और चुनिंदा मेहमान ही शामिल होंगे। सूत्रों का कहना है कि रैहान वाड्रा और अवीवा बेग की शादी आने वाले कुछ महीनों में होने की संभावना है।   लंबे समय से जुड़ा रिश्ता   रैहान और अवीवा का रिश्ता लंबे समय से चल रहा है। इस सगाई ने न केवल परिवारों में खुशी की लहर दौड़ाई है, बल्कि राजनीतिक और स...
पहले दुष्कर्म, फिर केस वापस न लेने पर जहर देकर हत्या जयपुर में मानवता को झकझोर देने वाला सनसनीखेज कांड
Rajasthan, State

पहले दुष्कर्म, फिर केस वापस न लेने पर जहर देकर हत्या जयपुर में मानवता को झकझोर देने वाला सनसनीखेज कांड

  राजस्थान की राजधानी जयपुर में एक युवती की जहर देकर हत्या का दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। मृतका के परिजनों ने आरोप लगाया है कि पड़ोस के युवक ने पहले युवती के साथ दुष्कर्म किया, फिर उस पर मामला वापस लेने का दबाव बनाया और जब उसने इंकार किया तो मिलने के बहाने बुलाकर उसे धोखे से जहरीला पदार्थ पिला दिया।   करधनी थाना पुलिस ने मृतका के भाई की रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।   अस्पताल पहुंचने से पहले भाई को किया फोन   पुलिस के अनुसार, युवती 13 अक्टूबर को नौकरी की तलाश में जयपुर आई थी। अगले दिन दोपहर उसने अपने भाई को फोन कर तुरंत एसएमएस अस्पताल पहुंचने को कहा। जब भाई अस्पताल पहुंचा तो युवती गंभीर हालत में भर्ती मिली। उसके पास गांव का ही एक युवक मौजूद था, जिस पर जहर पिलाने का आरोप है।   आरोपी ने उस समय दावा किया कि वह...
₹1.20 करोड़ की डील से RPSC सदस्य बना बाबूलाल कटारा, ED की चार्जशीट में बड़े खुलासे
Rajasthan, State

₹1.20 करोड़ की डील से RPSC सदस्य बना बाबूलाल कटारा, ED की चार्जशीट में बड़े खुलासे

  राजस्थान की प्रतियोगी परीक्षाओं में हुए बहुचर्चित पेपर लीक मामलों में जेल में बंद आरपीएससी के पूर्व सदस्य बाबूलाल कटारा को लेकर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की चार्जशीट में चौंकाने वाले खुलासे सामने आए हैं। चार्जशीट के अनुसार, कटारा ने राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) का सदस्य बनने के लिए ₹1.20 करोड़ की डील की थी।   ईडी द्वारा दाखिल चार्जशीट में कहा गया है कि बाबूलाल कटारा ने यह राशि डूंगरपुर के तत्कालीन जिला कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश खोड़निया से सौदे के तहत तय की थी। डील के बाद अक्टूबर 2020 में कटारा को आरपीएससी का सदस्य नियुक्त किया गया।   इंटरव्यू में चयन के बदले भी वसूली   चार्जशीट में यह भी सामने आया है कि कटारा ने अभ्यर्थियों से इंटरव्यू में चयन के बदले लाखों रुपये वसूले। ईडी के अनुसार, कटारा ने खोड़निया के करीबी अशोक जैन को दो किस्तों में ₹40 लाख दिए, जो कथित तौर पर...
न्यू ईयर पर जैसलमेर हाउसफुल, सम डेजर्ट से गड़ीसर लेक तक सैलानियों का ‘जाम’
Rajasthan, State

न्यू ईयर पर जैसलमेर हाउसफुल, सम डेजर्ट से गड़ीसर लेक तक सैलानियों का ‘जाम’

    जैसलमेर: स्वर्णनगरी जैसलमेर इन दिनों उत्सव और रंगारंग न्यू ईयर सेलिब्रेशन की धूम में डूबी हुई है। नए साल 2026 के स्वागत को लेकर देश-विदेश से बड़ी संख्या में पर्यटक शहर में पहुंच रहे हैं। क्रिसमस से लेकर नववर्ष की पूर्व संध्या तक पर्यटन सीजन अपने चरम पर है।   पर्यटकों की भारी भीड़ और जाम जैसे हालात जैसलमेर के सोनार किला, पटवा हवेली, सालमसिंह की हवेली, नथमल हवेली और गड़ीसर लेक पर्यटकों से खचाखच भरे हुए हैं। दिल्ली, गुजरात, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, हरियाणा, पंजाब और उत्तर प्रदेश सहित विभिन्न राज्यों से हजारों लोग शहर का रुख कर चुके हैं। भीड़ के कारण कई जगहों पर जाम जैसी स्थिति भी बन रही है।   होटल और रिसॉर्ट हाउसफुल, रेट चौगुने 31 दिसंबर की रात को लेकर जैसलमेर में जबरदस्त भीड़ देखने को मिल रही है। अधिकांश होटल और रिसॉर्ट पूरी तरह बुक हो चुके हैं। सामान्य दिनों...
IT कंपनी की महिला मैनेजर के कपड़े आरोपी के घर से बरामद, गैंगरेप केस में पुलिस को मिला अहम सबूत
Rajasthan, State

IT कंपनी की महिला मैनेजर के कपड़े आरोपी के घर से बरामद, गैंगरेप केस में पुलिस को मिला अहम सबूत

    उदयपुर। झीलों की नगरी उदयपुर में आईटी कंपनी की महिला मैनेजर द्वारा अपने ही फर्म के CEO और अन्य लोगों पर लगाए गए गैंगरेप के गंभीर आरोप मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने आरोपी के घर से पीड़िता के कपड़े बरामद किए हैं।   जानकारी के अनुसार, 24 दिसंबर को हुई घटना में युवती ने बताया कि 20 दिसंबर को कंपनी के सीईओ की बर्थडे और न्यू ईयर पार्टी के दौरान सभी ने शराब पी। इसके बाद आरोपी युवती को घर छोड़ने के बहाने तीन घंटे तक कार में घुमाते रहे और इस दौरान नशीला पदार्थ देकर गैंगरेप किया।   पुलिस को मिले अहम सबूत पुलिस ने आरोपी के घर से पीड़िता के मौजे और अंडरगारमेंट बरामद किए हैं। इसके अलावा आरोपी से वॉयस सैंपल लिए गए हैं ताकि कार के डैश कैम में रिकॉर्ड ऑडियो से मिलान किया जा सके। आरोपी CEO और महिला एग्जीक्यूटिव हेड के पति का भी सीमन टेस्ट करवा लिया गया है। ...
बीजेपी ने छह मोर्चा अध्यक्षों की नियुक्ति की, युवा मोर्चा की कमान शंकर गोरा को
Rajasthan, State

बीजेपी ने छह मोर्चा अध्यक्षों की नियुक्ति की, युवा मोर्चा की कमान शंकर गोरा को

    जयपुर। राजस्थान भाजपा ने संगठन स्तर पर बड़ा बदलाव करते हुए छह मोर्चा अध्यक्षों की घोषणा की है। युवा मोर्चा की जिम्मेदारी शंकर गोरा को सौंपी गई है। इस कदम को आगामी चुनावी और सामाजिक समीकरणों की तैयारी के रूप में देखा जा रहा है।   युवा मोर्चा की कमान शंकर गोरा को छात्र राजनीति से निकले शंकर गोरा ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में प्रदेश सह मंत्री के रूप में काम किया है। इसके बाद उन्होंने भाजपा में प्रदेश प्रवक्ता की भूमिका निभाई। संगठनात्मक अनुभव, युवाओं में पकड़ और जमीनी सक्रियता के कारण पार्टी नेतृत्व ने उन पर भरोसा जताया और उन्हें युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष बनाया।   अन्य मोर्चों में भी बदलाव प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन राठौड़ ने महिला मोर्चा को छोड़कर अन्य छह मोर्चों के प्रदेश अध्यक्षों की घोषणा की। इस सूची में दो पूर्व केंद्रीय मंत्री, एक मौजूदा विधायक और सं...
जयपुर में एक ही दिन तीन अग्निकांड, दहशत में शहर कोचिंग संस्थान से लेकर अपार्टमेंट और जेसीबी गोदाम तक मचा हड़कंप
Rajasthan, State

जयपुर में एक ही दिन तीन अग्निकांड, दहशत में शहर कोचिंग संस्थान से लेकर अपार्टमेंट और जेसीबी गोदाम तक मचा हड़कंप

  राजधानी जयपुर में साल के अंतिम दिनों में आग की घटनाओं ने एक बार फिर लोगों की नींद उड़ा दी है। 29 दिसंबर को गुलाबी नगरी में एक ही दिन तीन बड़े अग्निकांड सामने आए, जिनमें कोचिंग संस्थान, रिहायशी अपार्टमेंट और जेसीबी गोदाम आग की चपेट में आ गए। समय रहते दमकल और पुलिस की कार्रवाई से जनहानि तो टल गई, लेकिन इन घटनाओं ने शहर की सुरक्षा और अग्नि-निरोधक व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।   कोचिंग संस्थान में फंसे छात्र, अफरा-तफरी का माहौल   महेश नगर के सुल्तान नगर इलाके में देर रात एक ट्रांसफार्मर में जोरदार धमाका हुआ, जिसके बाद शॉर्ट सर्किट से आग भड़क उठी। आग की चिंगारियां पास स्थित एक कोचिंग संस्थान तक पहुंच गईं और देखते ही देखते लपटों ने संस्थान को घेर लिया। उस समय कोचिंग में छात्र मौजूद थे। धुआं भरते ही संस्थान में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की टीमे...
जयपुर के ऐतिहासिक स्मारक देखना हुआ महंगा नए साल से आमेर किला, हवामहल, अल्बर्ट हॉल समेत सभी प्रमुख स्थलों की टिकट दरें बढ़ीं
Rajasthan, State

जयपुर के ऐतिहासिक स्मारक देखना हुआ महंगा नए साल से आमेर किला, हवामहल, अल्बर्ट हॉल समेत सभी प्रमुख स्थलों की टिकट दरें बढ़ीं

  नए साल की शुरुआत के साथ ही गुलाबी नगरी जयपुर आने वाले पर्यटकों को बड़ा झटका लगा है। राजस्थान के पुरातत्व विभाग ने प्रदेश के प्रमुख ऐतिहासिक स्मारकों की टिकट दरों में भारी बढ़ोतरी कर दी है। 1 जनवरी से लागू होने वाली नई दरों के तहत आमेर किला, हवामहल, जंतर-मंतर, अल्बर्ट हॉल, नाहरगढ़ और ईसरलाट सहित लगभग सभी प्रमुख पर्यटन स्थलों पर प्रवेश के लिए अब पहले से कहीं ज्यादा शुल्क देना होगा।   पुरातत्व विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार टिकट दरों में दो से तीन गुना तक इजाफा किया गया है। बढ़ी हुई दरें घरेलू और विदेशी पर्यटकों के साथ-साथ छात्रों पर भी लागू होंगी। इसके अलावा कंपोजिट टिकट की कीमतों में भी उल्लेखनीय बढ़ोतरी की गई है।   दस साल बाद बढ़ीं दरें अधिकारियों का कहना है कि स्मारकों की टिकट दरों में यह वृद्धि करीब दस साल बाद की गई है। विभाग के अनुसार स्मारकों के रखरखाव, स...
डूंगरपुर दिशा बैठक में भाजपा और बीएपी सांसदों में तीखी बहस, विधायक ने कहा- ‘लड़ाई करनी है तो बाहर मैदान में आओ’
Rajasthan, State

डूंगरपुर दिशा बैठक में भाजपा और बीएपी सांसदों में तीखी बहस, विधायक ने कहा- ‘लड़ाई करनी है तो बाहर मैदान में आओ’

डूंगरपुर: सोमवार को डूंगरपुर में आयोजित जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक विवादों में घिर गई। भाजपा और बीएपी सांसदों के बीच बहस इतनी तीखी हो गई कि प्रशासनिक अधिकारियों और सुरक्षाकर्मियों को हस्तक्षेप करना पड़ा।   बैठक की शुरुआत में ही बीएपी सांसद राजकुमार रोत ने एजेंडे से हटकर राज्य सरकार से जुड़े मुद्दे उठाए। इस पर भाजपा सांसद मन्नालाल रावत ने आपत्ति जताई और कहा कि दिशा की बैठक केंद्र सरकार की योजनाओं की समीक्षा के लिए होती है। इस बात को लेकर दोनों सांसदों में बहस शुरू हो गई, जो धीरे-धीरे तू-तू, मैं-मैं तक पहुंच गई।   बीएपी सांसद रोत ने कहा कि बैठक की अध्यक्षता उनके पास है और जनहित से जुड़े किसी भी विषय पर चर्चा की जा सकती है। उन्होंने आरोप लगाया कि रावत बैठक का माहौल बिगाड़ने आए हैं और जिले के विकास में उनकी कोई रुचि नहीं है। मन्नालाल रावत ने भी कड़ा जवाब द...