Tuesday, April 7

Rajasthan

राजस्थान पुलिस के ‘चक्रव्यूह’ में फंसे ड्रग्स तस्कर, सवा करोड़ की एमडी ड्रग्स बरामद
Rajasthan, State

राजस्थान पुलिस के ‘चक्रव्यूह’ में फंसे ड्रग्स तस्कर, सवा करोड़ की एमडी ड्रग्स बरामद

  प्रतापगढ़: राजस्थान के पहाड़ी क्षेत्र प्रतापगढ़ जिले में पुलिस ने ऑपरेशन ‘चक्रव्यूह’ के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 1 किलो 203 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया। इन ड्रग्स की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग सवा करोड़ रुपये आंकी गई है। वहीं, एक आरोपी जंगल की ओर भागने में सफल रहा और पुलिस उसकी तलाश कर रही है।   पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा: धोलापानी थाना पुलिस और जिला विशेष टीम (डीएसटी) की संयुक्त कार्रवाई में मंगलवार को धोलापानी थानाधिकारी प्रवीण कुमार के नेतृत्व में नाकाबंदी की गई। मध्यप्रदेश नंबर की मोटरसाइकिल पर सवार शाहरूख खान और दिलावर खान पुलिस को देखकर भागने लगे, लेकिन पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। इसी बीच एक अन्य अपाची मोटरसाइकिल आई, जिसमें पीछे बैठा सफीउल्लाह जंगल की ओर भाग गया, जबकि चालक रहीम खान को मौके पर गिरफ्तार कर लिया गया। तलाशी में रहीम खान क...
कबाड़ बेचें और नए वाहन पर पाएं 50% तक की छूट, राजस्थान में शुरू हो रहा निवेश और स्क्रैपिंग का सुनहरा अवसर
Rajasthan, State

कबाड़ बेचें और नए वाहन पर पाएं 50% तक की छूट, राजस्थान में शुरू हो रहा निवेश और स्क्रैपिंग का सुनहरा अवसर

  जयपुर: राजस्थान सरकार ने नई वाहन स्क्रैपिंग नीति 2025 और एआई एमएल पॉलिसी 2026 को लागू करने की तैयारी पूरी कर ली है। नई स्क्रैपिंग नीति के तहत 15 साल पुराने अनरजिस्टर्ड, अनफिट और कबाड़ वाहनों को सड़कों से हटाया जाएगा। स्क्रैप सर्टिफिकेट दिखाने पर नए वाहन खरीदने पर टैक्स में 1 लाख रुपए तक की छूट मिलेगी।   कैबिनेट ने लिए कई अहम फैसले उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने बताया कि नई नीति के तहत पंजीकृत स्क्रैपिंग यूनिट्स को विशेष प्रोत्साहन दिए जाएंगे। इनमें पूंजी निवेश पर सब्सिडी, स्टेट टैक्स में छूट, ब्याज अनुदान, स्टाम्प ड्यूटी में रियायत और बिजली बिल में छूट शामिल हैं। इसके अलावा स्क्रैपिंग से प्राप्त स्टील, एल्युमिनियम, प्लास्टिक और रबर का पुनः उपयोग संभव होगा, जिससे ऑटोमोबाइल और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर को सस्ती कच्ची सामग्री मिलेगी।   एआई और एमएल पॉलिसी से राजस्थान ...
किसानों के लिए आखिरी मौका: 31 दिसंबर तक कराएं गेहूं-चना-सरसों सहित रबी फसलों का बीमा
Rajasthan, State

किसानों के लिए आखिरी मौका: 31 दिसंबर तक कराएं गेहूं-चना-सरसों सहित रबी फसलों का बीमा

    जयपुर: राजस्थान के किसानों के लिए जरूरी अलर्ट। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY) के तहत रबी सीजन 2025-26 के लिए फसलों का बीमा कराने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर 2025 है। तय समय तक आवेदन न करने वाले किसान योजना के लाभ से वंचित रह जाएंगे।   कौन-कौन सी फसलों पर मिलेगा बीमा रबी 2025-26 के अधिसूचित फसलों में गेहूं, जौ, चना, सरसों और तारामीरा शामिल हैं। इसके अतिरिक्त मौसम आधारित फसल बीमा योजना के तहत सौंफ, नींबू, आम, टमाटर और तरबूज भी बीमा के दायरे में आए हैं।   बीमित राशि और प्रीमियम प्रति हेक्टेयर बीमित राशि इस प्रकार तय की गई है:   गेहूं: 91,835 रुपये जौ: 61,935 रुपये चना: 80,244 रुपये सरसों: 1,03,337 रुपये तारामीरा: 33,813 रुपये   किसानों को केवल 1.5% प्रीमियम देना होगा, शेष राशि केंद्र और राज्य सरकार साझा करेंगे।   केसीसी धारकों को सुविध...
राजस्थान: ड्यूटी से गायब दो डॉक्टर बर्खास्त, चार की पेंशन रोकने के आदेश
Rajasthan, State

राजस्थान: ड्यूटी से गायब दो डॉक्टर बर्खास्त, चार की पेंशन रोकने के आदेश

  जयपुर: नए साल की शुरुआत में भजनलाल सरकार ने सरकारी सेवा में लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए चिकित्सा विभाग में बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दो डॉक्टरों को बर्खास्त कर दिया, जबकि चार सेवानिवृत्त अधिकारियों की पेंशन रोकने के आदेश जारी किए गए।   डॉक्टरों पर कार्रवाई का कारण राज्य सरकार की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत, ड्यूटी से लगातार गायब रहने और सेवा नियमों का उल्लंघन करने वाले दो चिकित्सा अधिकारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की गई। इससे चिकित्सा महकमें में हलचल मची हुई है और यह मामला स्वास्थ्य सेवा की गुणवत्ता और अनुशासन को लेकर चर्चा का विषय बना हुआ है।   चार सेवानिवृत्त अधिकारियों की पेंशन रोक नियम 16 के तहत, चार सेवानिवृत्त अधिकारियों की पेंशन रोकने का निर्णय लिया गया है। वहीं, नियम 16 के दो अन्य प्रकरण राज्यपाल की मं...
दिल्ली–मुंबई की तर्ज पर बदलेगा जयपुर मेट्रो का सफर, क्यूआर कोड टिकटिंग से यात्रियों को बड़ी राहत
Rajasthan, State

दिल्ली–मुंबई की तर्ज पर बदलेगा जयपुर मेट्रो का सफर, क्यूआर कोड टिकटिंग से यात्रियों को बड़ी राहत

    जयपुर। राजधानी जयपुर में मेट्रो यात्रियों के लिए नए साल से सफर और भी आसान व स्मार्ट होने जा रहा है। दिल्ली और मुंबई मेट्रो की तर्ज पर अब जयपुर मेट्रो में भी क्यूआर कोड आधारित टिकटिंग व्यवस्था लागू कर दी गई है। इस नई सुविधा के तहत यात्री अब घर बैठे मोबाइल से टिकट बुक कर सकेंगे, जिससे मेट्रो स्टेशनों पर लगने वाली लंबी कतारों से छुटकारा मिलेगा।   अब तक जयपुर मेट्रो में यात्रियों को सफर के लिए स्टेशन पर टोकन लेना पड़ता था, लेकिन नई व्यवस्था लागू होने के बाद यह झंझट खत्म हो जाएगा। मेट्रो प्रशासन द्वारा जारी मोबाइल नंबर पर क्यूआर कोड स्कैन कर यात्री एक दिन में अधिकतम 6 टिकट बुक कर सकेंगे। भुगतान के बाद यात्री के मोबाइल पर एक डिजिटल क्यूआर कोड मिलेगा, जिसे स्टेशन पर स्कैन कर आसानी से प्रवेश किया जा सकेगा।   टोकन सिस्टम से मिलेगी मुक्ति   नई व्यवस्था से यात्रिय...
कबाड़ वाहन बेचने पर नए वाहन की खरीद में 50% तक छूट, राजस्थान में लागू होगी नई स्क्रैपिंग नीति
Rajasthan, State

कबाड़ वाहन बेचने पर नए वाहन की खरीद में 50% तक छूट, राजस्थान में लागू होगी नई स्क्रैपिंग नीति

    जयपुर। राजस्थान सरकार अनफिट और पुराने वाहनों को सड़कों से हटाने के उद्देश्य से राजस्थान वाहन स्क्रैपिंग नीति–2025 लागू करने जा रही है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में इस नीति के प्रावधानों पर विस्तृत चर्चा की गई। नीति लागू होने के बाद 15 वर्ष से अधिक पुराने, अनरजिस्टर्ड और अनफिट वाहनों की स्क्रैपिंग की जाएगी। स्क्रैप सर्टिफिकेट प्रस्तुत करने पर नए वाहन की खरीद में टैक्स के रूप में अधिकतम एक लाख रुपये तक की छूट दिए जाने का प्रावधान किया गया है, जिससे उपभोक्ताओं को लगभग 50 प्रतिशत तक लाभ मिल सकता है।   स्क्रैपिंग से बढ़ेगा निवेश और रोजगार   उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने बताया कि नई नीति से राज्य में स्क्रैपिंग उद्योग को बढ़ावा मिलेगा और निवेश के नए अवसर सृजित होंगे। पंजीकृत स्क्रैपिंग यूनिट्स को पूंजी निवेश पर सब्सिडी, राज्य ...
रेप के आरोपी ने बुरका और लिपस्टिक पहनकर वृंदावन में छिपा, राजस्थान पुलिस ने निकाला जुलूस
Rajasthan, State

रेप के आरोपी ने बुरका और लिपस्टिक पहनकर वृंदावन में छिपा, राजस्थान पुलिस ने निकाला जुलूस

    धौलपुर: राजस्थान के धौलपुर जिले की कोतवाली पुलिस ने 10 हजार रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है, जिस पर नाबालिग लड़की से गंभीर दुष्कर्म का आरोप है। आरोपी राजेंद्र सिंह सिसोदिया घटना के बाद फरार हो गया था और खुद को बचाने के लिए बुरका पहनकर और होठों पर लिपस्टिक लगाकर उत्तर प्रदेश के वृंदावन में छिपा हुआ था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोतवाली थाने से कोर्ट तक जुलूस निकाला।   नौकरी का झांसा देकर किया दुष्कर्म मामला 15 दिसंबर का है। आरोपी ने नाबालिग लड़की को नौकरी दिलाने का झांसा देकर अपने घर बुलाया। लड़की अपने छोटे भाई के साथ पहुंची। आरोपी ने दस्तावेजों की फोटोकॉपी कराने के बहाने भाई को बाहर भेजा और अकेले पाकर लड़की के साथ दुष्कर्म किया। लड़की ने किसी तरह खुद को बचाकर शोर मचाया, जिससे कॉलोनी के लोग मौके पर जमा हो गए।   हंगामे के बाद फरार हुआ आरोपी घटना क...
बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हिंसा पर अजमेर दरगाह से दुआ, सलमान चिश्ती ने उठाई इंसानियत की आवाज
Rajasthan, State

बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हिंसा पर अजमेर दरगाह से दुआ, सलमान चिश्ती ने उठाई इंसानियत की आवाज

    अजमेर: बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों, विशेषकर हिंदू समुदाय के खिलाफ जारी हिंसा के मद्देनजर अजमेर शरीफ दरगाह से शांति और भाईचारे की अपील की गई। ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह के खादिम सलमान चिश्ती ने इस मुद्दे पर गहरी चिंता जताते हुए पूरी दुनिया से इंसानियत के पक्ष में खड़े होने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसी भी देश में निर्दोष लोगों पर अत्याचार मानवता के मूल सिद्धांतों के खिलाफ है।   सलमान चिश्ती ने कहा कि ख्वाजा गरीब नवाज का संदेश हमेशा बिना शर्त मोहब्बत, करुणा, शांति और आपसी भाईचारे का रहा है। यही कारण है कि अजमेर दरगाह आज भी अलग-अलग धर्म, जाति और देशों के लोगों को एक साथ जोड़ती है। चाहे बांग्लादेश हो या दुनिया के किसी अन्य हिस्से में अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसा, आतंक और नफरत को किसी भी हाल में स्वीकार नहीं किया जा सकता।   खादिम ने दोषियों पर कड़ी कार्रवा...
प्रियंका गांधी के बेटे रेहान वाड्रा की शादी: रणथंभौर में होगी परिवार की खास मुलाकात
Rajasthan, State

प्रियंका गांधी के बेटे रेहान वाड्रा की शादी: रणथंभौर में होगी परिवार की खास मुलाकात

    जयपुर: कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा के बेटे रेहान वाड्रा और अवीवा बेग की शादी की चर्चाएं जोर पकड़ रही हैं। सूत्रों की जानकारी के अनुसार, दोनों परिवार ने न्यू ईयर के मौके पर राजस्थान के रणथंभौर में मुलाकात का प्लान बनाया है, जिससे शादी की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा सके।   रिपोर्ट्स के मुताबिक, रेहान वाड्रा और अवीवा बेग अपनी शादी को लेकर अपने परिवारों के साथ रणथंभौर में नई यादें जोड़ना चाहते हैं। मुलाकात को निजी और गुप्त रखने की कोशिश की जा रही है, लेकिन यह साफ है कि दोनों परिवार एक-दूसरे को अच्छे से जानते हैं और शादी की मंजूरी भी दोनों पक्षों से मिल चुकी है।   रणथंभौर से वाड्रा परिवार का खास लगाव वाड्रा परिवार का राजस्थान के रणथंभौर क्षेत्र से लंबे समय से खास लगाव रहा है। प्रियंका गांधी वाड्रा और उनका परिवार अक्सर रणथंभौर आते रहते हैं। अक्टूबर और द...
रेहान वाड्रा की सगाई का जश्न, रणथंभौर पहुंचे प्रियंका-राहुल गांधी और वाड्रा परिवार
Rajasthan, State

रेहान वाड्रा की सगाई का जश्न, रणथंभौर पहुंचे प्रियंका-राहुल गांधी और वाड्रा परिवार

    नए साल और पारिवारिक अवकाश के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी, सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा और रॉबर्ट वाड्रा अपने परिवार सहित रणथंभौर पहुंचे हैं। इस दौरान सबसे ज्यादा चर्चा प्रियंका गांधी वाड्रा के बेटे रेहान वाड्रा की सगाई को लेकर है।   गांधी-वाड्रा परिवार का निजी आगमन गांधी-वाड्रा परिवार का काफिला दिल्ली से सड़क मार्ग के जरिए सवाई माधोपुर पहुंचा। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच यह यात्रा पूरी तरह निजी बताई गई है। परिवार रणथंभौर स्थित पांच सितारा होटल शेरबाग में ठहरा हुआ है, जहां उनका चार दिन का कार्यक्रम निर्धारित है।   रेहान वाड्रा की सगाई का जश्न सूत्रों के अनुसार, रेहान वाड्रा की सगाई दिल्ली निवासी अवीवा बेग से संपन्न हो चुकी है। दोनों परिवारों की सहमति से एक निजी समारोह में सगाई पूरी हुई। रेहान पेशे से फोटोग्राफर और विज़ुअल आर्टिस्ट हैं, जबकि अवीवा भी फोटोग्र...