‘मां से कहा—सोने जा रहा हूं’, सुबह नहीं उठा: राजस्थान में 10 दिन में हार्ट अटैक से 5 मौतें, दहशत में लोग
जयपुर।
देश में हार्ट अटैक से अचानक हो रही मौतों के बढ़ते मामलों ने चिंता गहरा दी है। राजस्थान में बीते महज 10 दिनों के भीतर हार्ट अटैक से हुई पांच मौतों ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है। इनमें युवा, किशोर, जनप्रतिनिधि से जुड़े लोग और वरिष्ठ अधिकारी तक शामिल हैं। इन घटनाओं ने एक बार फिर साइलेंट हार्ट अटैक की गंभीरता को उजागर कर दिया है।
अमेरिका में युवक की मौत, मां से आखिरी बात—‘सोने जा रहा हूं’
राजस्थान के खैरथल-तिजारा जिले के बहरोड़ क्षेत्र निवासी 24 वर्षीय विपिन चौधरी की अमेरिका के जॉर्जिया राज्य में साइलेंट हार्ट अटैक से मौत हो गई। परिजनों के अनुसार, 29 दिसंबर की रात विपिन ने वीडियो कॉल पर मां से बात की और कहा कि उसे नींद आ रही है, वह सोने जा रहा है। लेकिन अगली सुबह वह कभी नहीं उठा। साथ रहने वाले दोस्त उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दि...










