Tuesday, April 7

Rajasthan

जयपुर से जैसलमेर तक हाउसफुल, नए साल के स्वागत में पर्यटकों से गुलजार राजस्थान
Rajasthan, State

जयपुर से जैसलमेर तक हाउसफुल, नए साल के स्वागत में पर्यटकों से गुलजार राजस्थान

  जयपुर/जैसलमेर। नए साल 2026 के स्वागत के लिए राजस्थान देश-विदेश से आए पर्यटकों से गुलजार है। जयपुर से लेकर जैसलमेर तक सभी होटल और गेस्ट हाउस पूरी तरह बुक हैं। देसी और विदेशी सैलानियों की भारी भीड़ ने पर्यटन स्थलों, शॉपिंग मॉल और प्रमुख दर्शनीय स्थलों पर उत्सव का माहौल बना दिया है।   जयपुर में पर्यटकों की भीड़ दिसंबर के अंतिम सप्ताह में जयपुर में पर्यटकों की संख्या बढ़ने लगी और 31 दिसंबर को शहर के सभी प्रमुख पर्यटन स्थलों पर भारी भीड़ देखने को मिली। हवा महल, आमेर किला, जंतर-मंतर सहित अन्य स्थल पर्यटकों से भर गए। जयपुर होटल एसोसिएशन के अनुसार, साल के अंतिम दिन के लिए सभी होटल दो दिन पहले ही बुक हो चुके थे। शहर के बड़े शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में भी जश्न का रंग देखने को मिल रहा है।   उदयपुर और जैसलमेर बने आकर्षण का केंद्र लेक सिटी उदयपुर और स्वर्ण नगरी जैसलमेर भी पर्यटकों के...
नए साल की शुरुआत में राजस्थान पुलिस को बड़ी सफलता, टोंक में 150 किलो अमोनियम नाइट्रेट बरामद; दो गिरफ्तार
Rajasthan, State

नए साल की शुरुआत में राजस्थान पुलिस को बड़ी सफलता, टोंक में 150 किलो अमोनियम नाइट्रेट बरामद; दो गिरफ्तार

  टोंक। राजस्थान की टोंक जिला विशेष टीम ने नए साल की शुरुआत में ही अवैध विस्फोटक तस्करी के एक बड़े मामले का खुलासा करते हुए 150 किलो अमोनियम नाइट्रेट बरामद किया है। पुलिस ने इस मामले में दो शातिर तस्करों को गिरफ्तार किया और तस्करी में प्रयुक्त एक मारुति सियाज कार को भी जब्त कर लिया।   पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बूंदी से टोंक की ओर एक लग्जरी कार में विस्फोटक सामग्री पहुंचाई जा रही है। इस पर टीम ने बरौनी थाना क्षेत्र में नाकाबंदी कर कार को रोका। तलाशी के दौरान कार में छिपाए गए यूरिया खाद के कट्टों के भीतर 150 किलो अमोनियम नाइट्रेट, डेंजर एक्सप्लोसिव कार्टेज और छह बंडल सेफ्टी फ्यूज वायर बरामद किए गए।   डीएसपी मृत्युंजय मिश्रा ने बताया कि बरामद विस्फोटक सामग्री का इस्तेमाल किसी विस्फोटक घटना को अंजाम देने या खनन कार्य में ब्लास्टिंग के लिए किया जाना था। उन्होंने यह भी ...
राजस्थान में बदलेगा मौसम का मिजाज, आज बीकानेर–जोधपुर–अजमेर में बारिश, कल जयपुर में मावठ के आसार
Rajasthan, State

राजस्थान में बदलेगा मौसम का मिजाज, आज बीकानेर–जोधपुर–अजमेर में बारिश, कल जयपुर में मावठ के आसार

  जयपुर। राजस्थान में एक बार फिर मौसम करवट लेने जा रहा है। सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश के कई हिस्सों में बादल छाने लगे हैं और हल्की बारिश, मावठ, घना कोहरा व शीतलहर की स्थिति बनने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार, 31 दिसंबर को बीकानेर, जोधपुर, अजमेर संभाग और शेखावाटी क्षेत्र के कुछ जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है।   तापमान में गिरावट, ठंड बढ़ने के आसार   बारिश और बादलों की आवाजाही के चलते प्रदेश में दिन और रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। इससे पहले से जारी सर्दी का असर और तेज हो सकता है। खासकर रातें अधिक ठंडी होने की संभावना है।   नए साल के पहले दिन जयपुर में बारिश संभव   मौसम विभाग ने बताया कि 1 जनवरी 2026 को बीकानेर, जयपुर और भरतपुर संभाग के कुछ इलाकों में हल्की बारिश और मेघगर्जन हो सकती है। वहीं, 2 जन...
न्यू ईयर पर जयपुर में क्यों बांटी जा रही ‘गुलाबी पर्ची’? ड्रिंक एंड ड्राइव रोकने की अनोखी पहल
Rajasthan, State

न्यू ईयर पर जयपुर में क्यों बांटी जा रही ‘गुलाबी पर्ची’? ड्रिंक एंड ड्राइव रोकने की अनोखी पहल

  नववर्ष की खुशियों के बीच सड़क हादसों पर लगाम कसने के लिए जयपुर पुलिस ने एक अनोखी और असरदार पहल शुरू की है। न्यू ईयर सेलिब्रेशन के दौरान ड्रिंक एंड ड्राइव से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के उद्देश्य से राजधानी के होटल, रेस्टोरेंट और बार में आने वाले लोगों को बिल के साथ एक खास ‘गुलाबी पर्ची’ दी जा रही है। इन दिनों यही गुलाबी पर्ची शहरभर में चर्चा का विषय बनी हुई है।   क्या है गुलाबी पर्ची?   जयपुर पुलिस की इस पहल के तहत होटल, रेस्टोरेंट और बार संचालक आगंतुकों को बाहर निकलते समय 2×3 इंच आकार की गुलाबी रंग की पर्ची दे रहे हैं। इस पर्ची पर साफ और स्पष्ट शब्दों में संदेश लिखा है— ‘शराब पीकर वाहन न चलाएं।’ इसका उद्देश्य लोगों को जागरूक करना और नशे की हालत में वाहन चलाने से रोकना है।   पुलिस-प्रशासन और होटल संचालकों का समन्वय   नववर्ष की पूर्व संध्या को देखते...
क्या कर्ज बना गोदीप मीणा की मौत की वजह? पिता पन्या सेपट ने सुसाइड थ्योरी से किया इनकार
Rajasthan, State

क्या कर्ज बना गोदीप मीणा की मौत की वजह? पिता पन्या सेपट ने सुसाइड थ्योरी से किया इनकार

  राजधानी जयपुर में चर्चित राजस्थानी हास्य कलाकार पन्या सेपट उर्फ दीपक मीणा के बेटे गोदीप मीणा की मौत का मामला लगातार उलझता जा रहा है। पुलिस जहां प्राथमिक जांच में इसे मानसिक तनाव और कर्ज से जोड़कर देख रही है, वहीं गोदीप के पिता पन्या सेपट ने इस थ्योरी को सिरे से खारिज करते हुए अपने बेटे की हत्या की आशंका जताई है।   पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि गोदीप पर कुछ आर्थिक दायित्व थे और वह लोन के दबाव में मानसिक तनाव से गुजर रहा था। होटल के कमरे से मिले कुछ दस्तावेजों के आधार पर पुलिस इस पहलू की जांच कर रही है कि कहीं कर्ज की वजह से उसने आत्मघाती कदम तो नहीं उठाया।   होटल के कमरे से मिले दस्तावेज, कर्ज की जांच   गौरतलब है कि कुछ दिन पहले झोटवाड़ा थाना क्षेत्र के खिरनी फाटक, तारानगर स्थित एक होटल में गोदीप मीणा का शव फंदे से लटका मिला था। पुलिस द्वारा कमरे की ...
पन्या सेपट के परिवार से मिले जगमोहन मीणा, निष्पक्ष जांच और न्याय का दिलाया भरोसा
Rajasthan, State

पन्या सेपट के परिवार से मिले जगमोहन मीणा, निष्पक्ष जांच और न्याय का दिलाया भरोसा

  राजस्थानी हास्य कलाकार पन्या सेपट उर्फ दीपक मीणा के बेटे गोदीप मीणा की संदिग्ध मौत को लेकर मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। इसी कड़ी में कृषि मंत्री किरोड़ीलाल मीणा के छोटे भाई और भाजपा नेता जगमोहन मीणा ने पन्या सेपट के परिवार से मुलाकात की और उन्हें न्याय दिलाने का भरोसा दिया।   परिजनों से बातचीत के दौरान जगमोहन मीणा ने कहा कि भले ही बेटा वापस नहीं आ सकता, लेकिन उसके साथ जो अन्याय हुआ है, उसका सच सामने लाना ज़रूरी है। उन्होंने आश्वासन दिया कि मामले की निष्पक्ष और गहन जांच कराई जाएगी तथा दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।   सीएम आवास के बाहर दी थी आत्महत्या की चेतावनी   गौरतलब है कि दो दिन पहले पन्या सेपट ने मुख्यमंत्री आवास के बाहर आत्महत्या की चेतावनी देकर प्रशासन का ध्यान इस मामले की ओर खींचा था। इसके बाद झोटवाड़ा क्षेत्र में उन्होंने अपने परिवार...
आईएएस टीना डाबी ने दिया जवाब: राष्ट्रपति पुरस्कार पर उठाए गए सवाल बेबुनियाद, आंकड़े सही
Rajasthan, State

आईएएस टीना डाबी ने दिया जवाब: राष्ट्रपति पुरस्कार पर उठाए गए सवाल बेबुनियाद, आंकड़े सही

  जयपुर। बाड़मेर की कलेक्टर और आईएएस टीना डाबी ने राष्ट्रपति पुरस्कार पर उठाए जा रहे विवादों पर स्पष्ट सफाई दी है। हाल ही में ‘जल संचय जन भागीदारी’ कार्यक्रम के तहत बाड़मेर को उत्कृष्ट कार्यों के लिए राष्ट्रपति की ओर से दो करोड़ रुपये का अवॉर्ड मिला था। इसके बाद सोशल मीडिया और कुछ जनप्रतिनिधियों ने इस पुरस्कार पर सवाल उठाए, लेकिन टीना डाबी ने सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया।   सोशल मीडिया के भ्रामक आंकड़े टीना डाबी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि सोशल मीडिया पर जो पोस्ट वायरल हो रही हैं, वे पूरी तरह भ्रामक और फर्जी हैं। अवॉर्ड का आधार JSJB (जल संचय जन भागीदारी) और CTR (कैच द रेन) पोर्टल पर ब्लॉक और जिला स्तर पर सत्यापित आंकड़े और फोटो हैं। बाड़मेर में 79 हजार से अधिक जल संरक्षण संरचनाओं का निर्माण और जन भागीदारी के लिए यह पुरस्कार मिला।   JSJB और CTR दो अलग कार्यक्रम टीन...
जयपुर: अमायरा केस में नीरजा मोदी स्कूल पर दो महीने बाद बड़ी कार्रवाई, सीबीएसई ने मान्यता रद्द की
Rajasthan, State

जयपुर: अमायरा केस में नीरजा मोदी स्कूल पर दो महीने बाद बड़ी कार्रवाई, सीबीएसई ने मान्यता रद्द की

  जयपुर। 1 नवंबर 2025 को जयपुर के प्रतिष्ठित नीरजा मोदी स्कूल में कक्षा 4 की छात्रा अमायरा की दुखद मौत के दो महीने बाद स्कूल पर सख्त कार्रवाई की गई है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने नीरजा मोदी स्कूल की मान्यता रद्द कर दी है। अमायरा की मौत के मामले में स्कूल प्रबंधन की उदासीनता और लापरवाही को लेकर शहर में जबरदस्त आक्रोश फैला।   घटना का क्रम: 1 नवंबर की सुबह 9 वर्षीय अमायरा स्कूल गई थी। लगातार शिकायतों के बावजूद क्लास टीचर द्वारा अनसुनी किए जाने के कारण अमायरा ने चौथी मंजिल से छलांग लगा दी। घटना के तुरंत बाद स्कूल प्रशासन ने मौके से सबूत मिटा दिए, जिस स्थान पर अमायरा गिरी थी उसे पानी से साफ कर दिया गया।   परिवार का दर्द और खुलासे: घटना के एक सप्ताह बाद अमायरा की मां शिवानी मीणा और पिता विजय मीणा ने मीडिया के सामने आरोप लगाए कि कुछ स्टूडेंट्स और स्कूल स्टाफ...
सीकर में एमएसपी खरीद घोटाला: मूंग-मूंगफली में फर्जीवाड़े के आरोप, राजफैड और प्रशासन की भूमिका सवालों के घेरे में
Rajasthan, State

सीकर में एमएसपी खरीद घोटाला: मूंग-मूंगफली में फर्जीवाड़े के आरोप, राजफैड और प्रशासन की भूमिका सवालों के घेरे में

  सीकर। राजस्थान के शेखावाटी क्षेत्र में समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर मूंग और मूंगफली की खरीद में बड़े पैमाने पर फर्जीवाड़े के गंभीर आरोप सामने आए हैं। स्थानीय सूत्रों का कहना है कि एक संगठित गिरोह ने सरकारी खरीद व्यवस्था का सहारा लेकर लाखों रुपये का नुकसान कराया। इस मामले में कुछ पटवारियों, गिरदावरों और क्रय-विक्रय सहकारी समितियों के कर्मचारियों की भूमिका पर भी संदेह जताया जा रहा है।   केंद्र सरकार के निर्देशानुसार राजस्थान राज्य सहकारी विपणन संघ लिमिटेड (राजफैड) के माध्यम से किसानों से एमएसपी पर फसल खरीदी जाती है। जिले में इस कार्य की जिम्मेदारी क्रय-विक्रय सहकारी समितियों को सौंपी गई है। नियम के अनुसार किसानों को अपनी फसल मंडी में लाकर अधिकृत क्रय केंद्रों पर बेचना होता है, लेकिन आरोप है कि कई मामलों में फसल सीधे समितियों के कार्यालयों में ही दिखा दी जा रही है, जबकि वास्तविक ले...
महिला कांग्रेस में बड़ा बदलाव: राजस्थान की पूर्व विधायक साफिया जुबेर बनीं राष्ट्रीय महासचिव
Rajasthan, State

महिला कांग्रेस में बड़ा बदलाव: राजस्थान की पूर्व विधायक साफिया जुबेर बनीं राष्ट्रीय महासचिव

    जयपुर: कांग्रेस संगठन ने महिला कांग्रेस को और अधिक मजबूत करने के उद्देश्य से नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी का गठन किया है। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से इसकी आधिकारिक घोषणा की गई। इस नई कार्यकारिणी में राजस्थान की आठ महिला नेताओं को राष्ट्रीय स्तर पर अहम जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जिससे प्रदेश की राजनीतिक भागीदारी और प्रभाव बढ़ा है।   साफिया जुबेर को राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया घोषणा के अनुसार राजस्थान की पूर्व विधायक साफिया जुबेर को महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किया गया है। साफिया जुबेर लंबे समय से कांग्रेस संगठन से जुड़ी हैं और विभिन्न स्तरों पर सक्रिय भूमिका निभाती रही हैं। संगठन में उनके अनुभव और जमीनी पकड़ को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी नियुक्ति से महिला कांग्रेस को नई दिशा और मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा ...