राजस्थान: बालोतरा और बाड़मेर जिलों की सीमाओं में बड़ा बदलाव, प्रशासनिक पुनर्गठन हुआ लागू
बालोतरा/बाड़मेर: राजस्थान सरकार ने बालोतरा और बाड़मेर जिलों की सीमाओं में संशोधन करते हुए नई प्रशासनिक संरचना को लागू कर दिया है। नए आदेश के अनुसार, बालोतरा जिले में गुड़ामालानी और धोरीमन्ना उपखंड शामिल किए गए हैं, जबकि बायतू उपखंड अब बाड़मेर जिले में शामिल हुआ है। इसके अलावा, बायतू की दो तहसील—गिड़ा और पाटोदी—बालोतरा जिले में समाहित की गई हैं।
इस बदलाव के बाद बालोतरा जिले की प्रशासनिक संरचना अब इस प्रकार है:
उपखंड: बालोतरा, सिणधरी, सिवाना, धोरीमन्ना, गुड़ामालानी
तहसील: पचपदरा, कल्याणपुर, गिड़ा, पाटोदी, सिणधरी, सिवाना, समदड़ी, धोरीमन्ना, गुड़ामालानी
उपतहसील: जसोल, दूदवा, सवाऊ पदमसिंह, हीरा की ढाणी, पादरू
बाड़मेर जिले की नई संरचना इस प्रकार है:
उपखंड: बाड़मेर, गडरा रोड, चौहटन, रामसर, बायतू, सेड़वा, शिव
तहसील: बाड़मेर, बाड़मेर ग्रामीण, ब...










