मुरैना कलेक्टर की सख्ती: वीडियो कॉल पर पकड़े गए 8 पटवारी और 5 सचिव, सभी निलंबित
मुरैना, 11 नवंबर 2025 — जिले में सरकारी जवाबदेही और उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए मुरैना कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ ने सोमवार को बड़ा कदम उठाया। उन्होंने दोपहर 12 बजे अचानक वीडियो कॉलिंग के माध्यम से ग्राम पंचायतों का निरीक्षण किया। इस दौरान कई पटवारी और पंचायत सचिव अपनी ड्यूटी से गायब मिले, जिस पर कलेक्टर ने तुरंत निलंबन की कार्रवाई कर दी।
अचानक हुई कॉल, खुली पोल
कलेक्टर जांगिड़ ने पहले ही निर्देश दिए थे कि सभी पटवारी सोमवार और गुरुवार को सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक पंचायत भवन में अनिवार्य रूप से मौजूद रहें और जनसुनवाई करें। लेकिन जब कलेक्टर ने अचानक वीडियो कॉल लगाई, तो कई अधिकारियों की लोकेशन पर हड़कंप मच गया। कुछ की जुबान लड़खड़ा गई, तो कुछ ने कॉल ही नहीं उठाई।
इन पटवारियों पर गिरी गाज
कलेक्टर ने कम प्रगति वाले पटवारियों की सूची के आधार पर बानमौर, पोरसा, मुरैना ग्रामीण, ...










