सोनभद्र में मां ने 10 माह के बच्चे की हत्या कर खुद की जान ली, गांव में दहशत और मातम
सोनभद्र, संवाददाता: सोनभद्र के जोबेदह गांव से एक दर्दनाक और भयावह मामला सामने आया है। बुधवार की रात 28 वर्षीय महिला राजपति ने पहले अपने दस माह के मासूम बेटे को जलते चूल्हे में डालकर मार डाला और इसके बाद साड़ी के फंदे से फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। घटना ने पूरे गांव को शोक और दहशत में डाल दिया।
🔹 घटना का पूरा विवरण
जानकारी के अनुसार, मृतका राजपति, पति राज निवासी ढेंगरपानी थाना बसंतपुर (छत्तीसगढ़) बुधवार को अपने मायके जोबेदह आई थी। रात में परिवार के सभी सदस्य भोजन कर सो गए। राजपति अपने छोटे बेटे (10 माह) के साथ एक कमरे में गई, जबकि बड़ा बेटा अपने मामा के साथ दूसरे कमरे में सो गया।
रात के किसी पहर में राजपति ने अपने मासूम बेटे को जलते चूल्हे में फेंक दिया। इसके बाद उसने घर के अंदर बडेर में साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। सुबह परिवार के लोग जब कमरे में पहुंचे, तो वहां का मंजर देखकर ...










