4 शादियां… 8 करोड़ का बैंक बैलेंस… लुटेरी दुल्हन दिव्यांशी का मायाजाल बेनकाब
मेरठ/कानपुर: यूपी पुलिस ने उस कुख्यात लुटेरी दुल्हन को गिरफ्तार कर लिया है, जिसके मायाजाल में अब तक दो डॉक्टर और दो दरोगा फंस चुके हैं। मेरठ के मवाना की 30 वर्षीय दिव्यांशी चौधरी उर्फ दिव्यांशी राठौर के खातों में 8 करोड़ रुपये से अधिक की रकम मिलने पर पुलिस अफसर भी हैरान रह गए। शादी का झांसा देकर पैसे और जेवर हड़पना तथा बाद में दुष्कर्म जैसे मुकदमे दर्ज कराकर वसूली करना ही इसका तरीका था।
चौथी शादी में फंसी चाल
दिव्यांशी को 17 नवंबर को कानपुर की कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया। उसने चौथी शादी बुलंदशहर के बीबीनगर निवासी दरोगा आदित्य कुमार लोचव (2019 बैच) से की थी। शादी के कुछ ही समय बाद उसने दरोगा के मकान का ताला तोड़कर कब्जा कर लिया और उन्हीं पर दुष्कर्म समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज करा दिया।
मोबाइल फोन ने खोला राज
दरोगा आदित्य के अनुसार, शादी के बाद दिव्यांशी प्रतियोगी परीक्...










