सिंहस्थ 2028 की तैयारी तेज, निर्बाध बिजली आपूर्ति पर खास फोकस
उज्जैन। सिंहस्थ 2028 को लेकर उज्जैन में तैयारियां अभी से तेज कर दी गई हैं। लगभग 30 करोड़ श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए प्रशासन किसी भी स्तर पर चूक नहीं चाहता। इसी क्रम में महाकुंभ जैसे विशाल आयोजनों की बिजली व्यवस्था संभाल चुकी उत्तर प्रदेश पावर डिपार्टमेंट की एक्सपर्ट टीम उज्जैन पहुंची है। यह टीम सिंहस्थ मेला क्षेत्र में बिजली आपूर्ति की निर्बाध व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए जमीनी हालात का अध्ययन करेगी और व्यावहारिक अनुभव साझा करेगी।
शिप्रा तट पर बिजली प्रबंधन का गहन अध्ययन
यूपी से आई विशेषज्ञ टीम शिप्रा नदी के किनारे फैले मेला क्षेत्र का निरीक्षण कर रही है। टीम बिजली वितरण, लोड मैनेजमेंट, आपातकालीन व्यवस्था और तकनीकी चुनौतियों का आकलन कर एक विस्तृत कार्ययोजना तैयार करेगी, ताकि आयोजन के दौरान बिजली सप्लाई में किसी प्रकार की रुकावट न आए।
30 करोड़ श्रद्धालु, रिकॉर्ड बिज...










