9 से 5 की नौकरी छोड़ मिट्टी से ‘सोना’ उगा रहे ये इंजीनियर साहब, सिर्फ एक्स्ट्रा इनकम आ रही ₹75,000 नीरज कुमार सिंह की सफलता की प्रेरणादायक कहानी
रीवा। यह कहानी है रीवा के नीरज कुमार सिंह की, जो एक इंजीनियर होने के बावजूद, अपनी नौकरी छोड़कर प्राकृतिक खेती से न केवल अपनी ज़िंदगी को नया दिशा दे रहे हैं, बल्कि अपने परिवार के लिए एक नई राह भी बना रहे हैं। नीरज कुमार सिंह, जिनके पास मैकेनिकल इंजीनियरिंग में मास्टर्स डिग्री और एक शानदार कॉर्पोरेट नौकरी थी, ने 2014 में अपनी नौकरी छोड़ दी और मध्य प्रदेश के रीवा में प्राकृतिक खेती शुरू कर दी।
प्राकृतिक खेती से 'सोना' उगा रहे नीरज
नीरज सिंह ने रासायनिक खादों और कीटनाशकों से बचते हुए गाय के गोबर और मूत्र से बने पंचगव्य और जीवामृत जैसे प्राकृतिक उर्वरकों का इस्तेमाल कर खेती की। उनका मानना है कि प्रकृति से जुड़े रहकर ही असली समृद्धि मिलती है। नीरज की मेहनत का फल अब उन्हें मिल रहा है। वह प्रति एकड़ 2 से 3 गुना ज्यादा उपज प्राप्त कर रहे हैं। इसके अलावा, वह सोना मोती गेहूं और बुद्ध चावल ज...










