धनबाद में कोयला चोरों के हौसले बुलंद, CISF टीम पर पथराव; दो जवान घायल
धनबाद: झारखंड के धनबाद जिले में कोयला चोरी का मामला इतना बढ़ गया है कि अब अवैध उत्खनन रोकने गई CISF टीम पर ही चोरों ने हमला कर दिया। बुधवार रात तेतुलमारी कोल डंप पर हुई इस घटना में सब-इंस्पेक्टर विवेक कुमार और जवान गोविंद कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद धनबाद केंद्रीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।
CISF के एक जवान ने बताया कि डंप से अवैध कोयला चुराने वाले गिरोह को रोकने पर उन्होंने पथराव शुरू कर दिया। सूचना मिलने पर तेतुलमारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक चोर भाग चुके थे। घटना के बाद कोल डंप पर CISF के अतिरिक्त जवान तैनात कर दिए गए हैं, जबकि पुलिस गश्त बढ़ा रही है।
पिछले पांच दिनों में यह दूसरी घटना है। निरसा क्षेत्र में भी कोयला चोरी रोकने गई CISF टीम पर इसी तरह पथराव हुआ था, जिससे जवान अपनी ...










