Thursday, February 26

Jharkhand

झारखंड विधानसभा में गूंजा फिल्मी गीत, बीजेपी ने हेमंत सरकार को सात वादों की याद दिलाई
Jharkhand, Politics, State

झारखंड विधानसभा में गूंजा फिल्मी गीत, बीजेपी ने हेमंत सरकार को सात वादों की याद दिलाई

रांची। झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र के चौथे दिन बुधवार को सदन में हंगामा देखने को मिला। विपक्षी बीजेपी विधायकों ने राज्य सरकार को उसके सात बड़े वादों की याद दिलाने के लिए फिल्मी गाने का सहारा लिया। “क्या हुआ तेरा वादा” गाने के जरिए तंज बीजेपी विधायक नीरा यादव ने सदन में ‘क्या हुआ तेरा वादा, भूल गए वो दिन…’ गाना गाकर सरकार पर तीखा तंज कसा। इस दौरान अन्य बीजेपी विधायक भी उनके साथ जुड़ गए।बीजेपी ने आरोप लगाया कि हेमंत सोरेन सरकार ने सत्ता में आने से पहले जनता से सात प्रमुख वादे किए थे, जिनमें शामिल हैं— 450 रुपये में गैस सिलेंडर हर साल दस लाख युवाओं को रोजगार गरीबों को समय पर छात्रवृत्ति लेकिन सरकार इनमें से एक भी वादा पूरा नहीं कर पाई है। विकास के बजाय संसाधनों के बंटवारे में लगी सरकार बीजेपी विधायकों ने यह भी आरोप लगाया कि सरकार विकास कार्यों की बजाय बालू और अन...
झारखंड विधानसभा में हंगामा: गेस्ट हाउस आवंटन, खटारा पुलिस गाड़ियां और शराब घोटाले पर बाबूलाल मरांडी का सरकार पर तीखा वार
Jharkhand, State

झारखंड विधानसभा में हंगामा: गेस्ट हाउस आवंटन, खटारा पुलिस गाड़ियां और शराब घोटाले पर बाबूलाल मरांडी का सरकार पर तीखा वार

रांची। झारखंड विधान सभा के शीतकालीन सत्र के चौथे दिन विपक्ष ने सरकार को कई गंभीर मुद्दों पर घेरा। नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने दिल्ली स्थित झारखंड भवन और ऊर्जा विभाग के गेस्ट हाउस में ठहरने की व्यवस्था, पुलिस की जर्जर गाड़ियों और शराब घोटाले में करोड़ों के नुकसान को लेकर तीखे सवाल उठाए। गेस्ट हाउस नियमों पर आपत्ति, पाँच साल का रजिस्टर मंगाने की मांग मरांडी ने मंत्रिमंडल निगरानी सचिवालय द्वारा पास किए गए उस निर्णय पर गंभीर आपत्ति जताई, जिसमें केवल विधायकों के ‘सगे संबंधियों’ को ही झारखंड भवन में ठहरने की अनुमति दी गई है। उन्होंने इसे “अनुचित और दुरुपयोग को बढ़ावा देने वाला” बताते हुए तत्काल वापस लेने की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि डॉ. रामेश्वर उरांव ने आलोक दूबे और लाल किशोर नाथ शाहदेव को ‘संबंधी’ बताते हुए गेस्ट हाउस में ठहराने की अनुशंसा की।मरांडी ने कहा कि इस पूरे मामले ...
झारखंड विधानसभा में ‘ज्ञान’ पर टकराव: मंत्री के कटाक्ष पर भड़के LLB-PhD विधायक, तीखी नोकझोंक से गूंजा सदन
Jharkhand, State

झारखंड विधानसभा में ‘ज्ञान’ पर टकराव: मंत्री के कटाक्ष पर भड़के LLB-PhD विधायक, तीखी नोकझोंक से गूंजा सदन

रांची। झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र में मंगलवार को वह दृश्य देखने को मिला, जब बहस मुद्दे से आगे बढ़कर 'ज्ञान’ पर पहुंच गई। सदन में पेयजल मंत्री योगेन्द्र प्रसाद और भाजपा विधायक डॉ. कुशवाहा शशि भूषण मेहता के बीच तकरार इतनी बढ़ गई कि पूरा माहौल गर्म हो उठा। सदन में बालू आपूर्ति और खनन प्रबंधन पर चर्चा के दौरान मंत्री योगेन्द्र प्रसाद ने कहा—“पूरे राज्य में 100 रुपये में 100 CFT बालू उपलब्ध कराया जा रहा है। फिर माननीय सदस्य पूछेंगे कि MDO का मतलब क्या होता है, तो बता दूं—माइंस डेवलपमेंट ऑपरेटर। माननीय सदस्य को इसका ज्ञान तो होगा ही।” मंत्री के इस 'ज्ञान' वाले तंज ने भाजपा विधायक शशिभूषण मेहता को नाराज कर दिया। “हम कम पढ़े-लिखे नहीं” — भड़के शशिभूषण मेहता मंत्री के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए मेहता ने कहा—“माननीय मंत्री जी, हम आपसे कम पढ़े-लिखे नहीं हैं। डबल एमए, पीएचडी, ...
झारखंड विधानसभा शीतकालीन सत्र का दूसरा दिन: छात्रवृत्ति पर कांग्रेस MLA ने BJP को करारा जवाब
Jharkhand, Politics, State

झारखंड विधानसभा शीतकालीन सत्र का दूसरा दिन: छात्रवृत्ति पर कांग्रेस MLA ने BJP को करारा जवाब

रांची: झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र का आज दूसरा दिन रहा। जैसे ही कार्यवाही शुरू हुई, विपक्षी बीजेपी ने छात्रवृत्ति के मुद्दे पर सरकार से सवाल किया। इस पर कांग्रेस विधायक प्रदीप यादव ने सरकार का पक्ष रखते हुए जवाब दिया। सदन में विधायक यादव ने कहा, “अध्यक्ष महोदय, जब बीजेपी राज्य में थी, तब उन्होंने छात्रों की छात्रवृत्ति 100 रुपये से घटाकर केवल 25 रुपये कर दी थी। जब हमारी इंडिया गठबंधन की सरकार बनी, तो हमने इस राशि को चार गुना बढ़ाकर छात्रों को राहत दी।” द्वितीय अनुपूरक बजट पेश सरकार ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 8,000 करोड़ रुपये का द्वितीय अनुपूरक बजट सदन में पेश किया। इसमें ‘मईयां सम्मान योजना’ को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई और इसके लिए सबसे बड़ी राशि आवंटित की गई। इसके अलावा, सिंचाई परियोजनाओं, सड़क निर्माण, शिक्षा, स्वास्थ्य और मेडिकल एजुकेशन से जुड़ी योजनाओं को तेजी से पूर...
पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए पहुंच रहे थे हथियार, झारखंड ATS की चार्जशीट में मयंक सिंह के अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का सनसनीखेज खुलासा
Jharkhand, State

पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए पहुंच रहे थे हथियार, झारखंड ATS की चार्जशीट में मयंक सिंह के अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का सनसनीखेज खुलासा

रांची। झारखंड में सक्रिय कुख्यात गैंगस्टर अमन साहू गिरोह को लेकर पुलिस और एटीएस की जांच में ऐसे तथ्य सामने आए हैं जिन्होंने सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है। एटीएस द्वारा दायर चार्जशीट में खुलासा हुआ है कि गैंग का नंबर-2 सदस्य सुनील मीणा उर्फ मयंक सिंह न केवल झारखंड बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फैले हथियार तस्करी नेटवर्क को संचालित कर रहा था।अजरबैजान से प्रत्यर्पित किए गए मयंक सिंह ने पूछताछ में कई चौंकाने वाले राज खोले हैं। पाकिस्तान से ड्रोन के माध्यम से आए 13 ग्लॉक पिस्तौल जांच में सामने आया कि अमन साहू गिरोह ने पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए एक खेप में 13 ग्लॉक पिस्टल मंगवाए थे। यह हथियार अत्याधुनिक और प्रतिबंधित श्रेणी में आते हैं, जिनका आम नागरिकों के लिए उपयोग पूरी तरह अवैध है। अब तक पुलिस 6 पिस्तौल बरामद कर चुकी है, जबकि 7 हथियार अभी भी अपराधियों के कब्जे में होने की आशंका...
झारखंड विधानसभा में जयराम महतो का बड़ा सवाल: प्रवासी मजदूरों की मौत पर सरकार से कमेटी बनाने की मांग
Jharkhand, State

झारखंड विधानसभा में जयराम महतो का बड़ा सवाल: प्रवासी मजदूरों की मौत पर सरकार से कमेटी बनाने की मांग

झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र में आज प्रवासी मजदूरों की मौत और उनके शवों को समय पर स्वदेश न लाए जाने का मुद्दा जोरदार तरीके से गूंजा। विधायक जयराम महतो ने शोक प्रस्ताव पर अपनी बात रखते हुए कई प्रतिष्ठित हस्तियों के निधन पर श्रद्धांजलि दी और उसके बाद प्रवासी श्रमिकों की लगातार हो रही मौतों की गंभीर समस्या को सदन के सामने रखा। शोक प्रस्ताव में कई हस्तियों को दी श्रद्धांजलि विधायक जयराम महतो ने कहा कि विगत सत्र से अब तक कई दिग्गज कलाकारों, राजनेताओं और उद्योगपतियों का निधन देश के लिए अपूरणीय क्षति है।उन्होंने विशेष रूप से अभिनेता धर्मेंद्र, उद्योगपति गोपीचंद हिंदुजा, पंडित छन्नूलाल मिश्र, पूर्व सांसद सलाउद्दीन अंसारी, बीसीएल क्षेत्र में मारे गए छह मजदूर, तथा छठ पर्व के दौरान बिहार में 83 लोगों की मौत सहित कई घटनाओं का उल्लेख करते हुए भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही, चंदनक्य...
झारखंड में घटते जंगल और बढ़ती सड़कें: हाथियों की मौत की बढ़ती घटनाएं सरकार और शोधकर्ताओं के लिए चिंता का कारण
Jharkhand, State

झारखंड में घटते जंगल और बढ़ती सड़कें: हाथियों की मौत की बढ़ती घटनाएं सरकार और शोधकर्ताओं के लिए चिंता का कारण

रांची, 5 दिसंबर: झारखंड में लगातार घटते जंगल और बढ़ते निर्माण कार्यों का असर हाथियों के आवास पर स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। भारतीय वन्यजीव संस्थान (WII) और Frontiers in Ecology and Evolution में प्रकाशित नए अध्ययन के अनुसार, 2000 से 2023 के बीच झारखंड में कुल 225 हाथियों की मौत हुई, जिनमें से 152 मौतें सीधे मानव गतिविधियों से संबंधित हैं। मुख्य कारण:अध्ययन में पाया गया कि हाथियों की मौत का प्रमुख कारण असुरक्षित विद्युत अवसंरचना रही, जिससे 67 मौतें हुईं। इसके अलावा सड़कें, रेलवे पटरियां, शहरी विस्तार और खदानें पारंपरिक हाथी गलियारों को बाधित कर रही हैं। मानसून के दौरान जब हाथियों की आवाजाही अधिक होती है और दृश्यता कम होती है, मृत्यु दर और बढ़ जाती है। वन क्षेत्र में कमी और मानव निर्माण:अध्ययन के अनुसार, झारखंड में पिछले 23 वर्षों में वन क्षेत्र लगभग 6 प्रतिशत घट गया है, जबकि निर्मि...
झारखंड विधानसभा का शीतकालीन सत्र शुरू: 5 दिवसीय कार्यवाही में वित्तीय और विधायी मामलों पर होगी अहम चर्चा
Jharkhand, State

झारखंड विधानसभा का शीतकालीन सत्र शुरू: 5 दिवसीय कार्यवाही में वित्तीय और विधायी मामलों पर होगी अहम चर्चा

रांची: झारखंड विधानसभा का पांच दिवसीय शीतकालीन सत्र शुक्रवार 5 दिसंबर से शुरू हो गया। सदन की कार्यवाही सुबह 11 बजे से आरंभ हुई, जो 11 दिसंबर तक चलेगी। सत्र की शुरुआत से पहले विधानसभा अध्यक्ष रवीन्द्रनाथ महतो ने सभी दलों की एक सर्वदलीय बैठक बुलाई, जिसमें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी सहित प्रमुख नेताओं ने हिस्सा लिया। सभी ने सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने का आश्वासन दिया। पहले दिन शोक प्रस्ताव के बाद सदन की कार्यवाही सोमवार तक स्थगित रहेगी। शनिवार और रविवार को अवकाश होने के कारण पूरा सत्र कुल पांच दिन का ही रहेगा। सदन की गरिमा और समय के उपयोग पर जोर अध्यक्ष रवीन्द्रनाथ महतो ने बैठक में कहा कि सदन का समय अत्यंत मूल्यवान है और इसका उपयोग राज्यहित और जनकल्याण के मुद्दों पर विस्तृत चर्चा के लिए किया जाना चाहिए। उन्होंने सभी दलों से सहयोग की अपील की, जिसका...
समाचार रिपोर्टपेसा एक्ट पर झारखंड हाईकोर्ट सख्त—सरकार से पूछा, ‘कब लागू होगा कानून?’ बालू और लघु खनिज आवंटन पर रोक जारी
Jharkhand, State

समाचार रिपोर्टपेसा एक्ट पर झारखंड हाईकोर्ट सख्त—सरकार से पूछा, ‘कब लागू होगा कानून?’ बालू और लघु खनिज आवंटन पर रोक जारी

रांची। झारखंड हाईकोर्ट ने पेसा एक्ट लागू करने में हो रही देरी पर राज्य सरकार को कड़ी फटकार लगाई है। अदालत ने अवमानना याचिका पर सुनवाई करते हुए सरकार से शपथ पत्र के जरिए यह स्पष्ट करने को कहा है कि पंचायत (अनुसूचित क्षेत्रों में विस्तार) अधिनियम, 1996 यानी पेसा एक्ट को राज्य में कब तक लागू किया जाएगा। मुख्य न्यायाधीश तरलोक सिंह चौहान और जस्टिस राजेश शंकर की पीठ ने सरकार से सवाल किया कि 29 जुलाई 2024 के कोर्ट आदेश के बावजूद अब तक नियमावली अधिसूचित क्यों नहीं की गई। अदालत ने कहा कि राज्य सरकार ठोस समय-सीमा बताए कि नियमावली तैयार और लागू होने में कितना समय लगेगा। रोक हटाने से कोर्ट का इनकार सुनवाई के दौरान राज्य सरकार ने बालू और लघु खनिजों के आवंटन पर लगी रोक हटाने का अनुरोध किया, लेकिन अदालत ने इस मांग को खारिज कर दिया। कोर्ट ने साफ शब्दों में कहा कि जब तक पेसा एक्ट लागू करने से संबं...
रांची राजभवन का नाम अब ‘लोक भवन’, भूमिगत सुरंग का रहस्य बना हुआ है कायम
Jharkhand, State

रांची राजभवन का नाम अब ‘लोक भवन’, भूमिगत सुरंग का रहस्य बना हुआ है कायम

रांची: केंद्र सरकार के निर्णय के बाद झारखंड के रांची और दुमका स्थित राजभवन का नाम बदलकर लोक भवन कर दिया गया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देशानुसार राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव नितिन मदन कुलकर्णी के हस्ताक्षर से 3 दिसंबर को अधिसूचना जारी की गई, जो तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है। औपनिवेशिक मानसिकता को दूर करना मकसदकेंद्र सरकार ने राजभवनों के नाम बदलने का उद्देश्य औपनिवेशिक मानसिकता को दूर करना बताया है। इसी क्रम में देश के सभी राज्यों में राजभवन का नाम लोक भवन किया गया है। लद्दाख के उपराज्यपाल निवास का नाम अब लोक निवास होगा। इतिहास और वास्तुकलारांची राजभवन का इतिहास लगभग 95 साल पुराना है। यह भवन 1930 में ब्रिटिश शासनकाल में बनना शुरू हुआ और 1931 में तैयार हुआ। उस समय रांची, एकीकृत बिहार की ग्रीष्मकालीन राजधानी था। भवन के वास्तुकार सैडलो बलार्ड थे। राजभवन की ब्रिटिश वास्तुकला इसे व...