मोकामा सीट पर अनंत सिंह की बाहुबली जीत, वीणा देवी को 28 हजार वोटों से करारी शिकस्त
पटना: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के परिणाम आ चुके हैं और मोकामा विधानसभा सीट पर जेडीयू के बाहुबली नेता अनंत कुमार सिंह ने शानदार जीत दर्ज की है। उन्होंने आरजेडी की वीणा देवी को 28,206 वोटों से मात दी। मोकामा हमेशा से ही हाई-प्रोफाइल सीट रही है और इस बार भी इसका चुनावी महौल कड़ा मुकाबला देने वाला था।
इस सीट पर पहले चरण में 6 नवंबर 2025 को मतदान हुआ था। अनंत सिंह ने यहां लगातार पांचवीं बार जीत हासिल की है। शुरुआती राउंड से ही उनकी बढ़त साफ नजर आ रही थी और 26 राउंड की वोट गिनती के बाद उन्होंने जीत का परचम लहरा दिया।
वोटों का विवरण:
अनंत कुमार सिंह (जेडीयू): 85,975 वोट (49.58%)
वीणा देवी (आरजेडी): 61,177 वोट (35.28%)
प्रियदर्शी पियुष (जन सुराज पार्टी): 16,105 वोट (9.29%)
अन्य प्रत्याशी और नोटा: 9,518 वोट (5.45%)
मोकामा सीट क्यों बनी हॉटसीट?इस बार मोकामा पर नजरें इसलिए भी ...










