Wednesday, December 10

मोकामा सीट पर अनंत सिंह की बाहुबली जीत, वीणा देवी को 28 हजार वोटों से करारी शिकस्त

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के परिणाम आ चुके हैं और मोकामा विधानसभा सीट पर जेडीयू के बाहुबली नेता अनंत कुमार सिंह ने शानदार जीत दर्ज की है। उन्होंने आरजेडी की वीणा देवी को 28,206 वोटों से मात दी। मोकामा हमेशा से ही हाई-प्रोफाइल सीट रही है और इस बार भी इसका चुनावी महौल कड़ा मुकाबला देने वाला था।

This slideshow requires JavaScript.

इस सीट पर पहले चरण में 6 नवंबर 2025 को मतदान हुआ था। अनंत सिंह ने यहां लगातार पांचवीं बार जीत हासिल की है। शुरुआती राउंड से ही उनकी बढ़त साफ नजर आ रही थी और 26 राउंड की वोट गिनती के बाद उन्होंने जीत का परचम लहरा दिया।

वोटों का विवरण:

  • अनंत कुमार सिंह (जेडीयू): 85,975 वोट (49.58%)
  • वीणा देवी (आरजेडी): 61,177 वोट (35.28%)
  • प्रियदर्शी पियुष (जन सुराज पार्टी): 16,105 वोट (9.29%)
  • अन्य प्रत्याशी और नोटा: 9,518 वोट (5.45%)

मोकामा सीट क्यों बनी हॉटसीट?
इस बार मोकामा पर नजरें इसलिए भी थीं क्योंकि चुनाव के दौरान जनसुराज समर्थक दुलारचंद यादव की हत्या हुई थी, जिसका आरोप अनंत सिंह पर था। दूसरी वजह थी कि यह सीट दो बाहुबली नेताओं – अनंत सिंह और वीणा देवी – के आमने-सामने होने के कारण हमेशा चर्चा में रहती है।

अनंत सिंह कौन हैं?
अनंत कुमार सिंह बिहार के जाने-माने बाहुबली नेता माने जाते हैं। वे वर्तमान में जेल में हैं, लेकिन अपने चुनावी अभियान की रणनीति को सफलतापूर्वक चला रहे थे। उनके खिलाफ 28 आपराधिक मामले दर्ज हैं, हालांकि अब तक उन्हें किसी भी मामले में दोषी नहीं ठहराया गया है। मोकामा से अनंत सिंह ने 2005 से लगातार चार बार विधायक का पद संभाला है।

वीणा देवी कौन हैं?
वीणा देवी आरजेडी की उम्मीदवार हैं और उनके पति सूरजभान सिंह मोकामा से लंबे समय तक विधायक रह चुके हैं। वीणा देवी पहले मुंगेर लोकसभा क्षेत्र से सांसद रह चुकी हैं। उन्होंने अपनी संपत्ति 13.5 करोड़ रुपये बताई है।

इस परिणाम के बाद मोकामा विधानसभा क्षेत्र में जेडीयू की पकड़ और मजबूत हुई है। अनंत सिंह की जीत ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि इस सीट पर उनका प्रभुत्व अटूट है।

Leave a Reply