‘ईमानदार समर्थन से मिली ये बड़ी जीत’, नीतीश कुमार से मुलाकात के बाद चिराग पासवान का बयान
पटना: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में बंपर जीत के बाद केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की और उन्हें बधाई दी। मुख्यमंत्री के आवास एक अणे मार्ग पर हुई इस मुलाकात के बाद चिराग पासवान ने एक महत्वपूर्ण बयान दिया।
चिराग पासवान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "बिहार विधानसभा चुनाव परिणाम के पश्चात आज बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी से मुलाकात कर उन्हें एनडीए के प्रचंड बहुमत की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं।"
ईमानदारी से समर्थन ने दिलाई सफलता: चिराग पासवान
मुलाकात के बाद मीडिया से बात करते हुए चिराग पासवान ने कहा, "मैं व्यक्तिगत रूप से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई देने आया था। शुक्रवार को मैंने फोन के माध्यम से उन्हें बधाई दी थी और आज शनिवार को व्यक्तिगत रूप से मुलाकात की।"
चिराग पासवान ने इस ज...










