Wednesday, June 3

This slideshow requires JavaScript.

बिहार चुनाव 2025: 9 सीटों पर कुछ सौ वोटों से तय हुई जीत-हार

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के परिणामों में एनडीए गठबंधन ने शानदार जीत हासिल की, जबकि महागठबंधन 40 सीटों का आंकड़ा भी पार नहीं कर सका। हालांकि, कई सीटों पर बेहद कड़ा मुकाबला देखा गया, जहां जीत का अंतर कुछ सौ या कुछ दर्जन वोटों तक सिमट गया। ऐसे में कई उम्मीदवारों को बमुश्किल विजय प्राप्त हुई। आइए जानते हैं उन 9 सीटों के बारे में, जहां जीत-हार का अंतर बेहद कम रहा:

This slideshow requires JavaScript.

1. संदेश (आरा) – सिर्फ 27 वोटों से जीत

आरा लोकसभा क्षेत्र की संदेश विधानसभा सीट पर जेडीयू के राधा चरण साह ने आरजेडी के दीपू सिंह को महज 27 वोटों से हराया। राधा चरण साह को 80,598 वोट मिले, जबकि दीपू सिंह को 80,571 वोट मिले। तीसरे स्थान पर जन सुराज के राजीव रंज राज रहे, जिन्हें 6,040 वोट मिले।

2. अगिआंव – 95 वोटों से बीजेपी की जीत

अगिआंव सीट पर बीजेपी के महेश पासवान ने सीपीआई (एमएल) के शिव प्रकाश रंजन को सिर्फ 95 वोटों से हराया। इस सीट पर कड़ा मुकाबला हुआ और अंतत: महेश पासवान ने जीत दर्ज की।

3. फारबिसगंज – कांग्रेस ने 221 वोटों से जीत

फारबिसगंज सीट पर कांग्रेस के मनोज बिश्वास ने बीजेपी के विद्या सागर केशरी को 221 वोटों के अंतर से हराया। मनोज बिश्वास को 1,20,114 वोट मिले, जबकि विद्या सागर केशरी को 1,19,893 वोट मिले।

4. चनपटिया – कांग्रेस ने 602 वोटों से जीती

पश्चिम चंपारण के चनपटिया में कांग्रेस के अभिषेक रंजन ने बीजेपी के उमाकांत सिंह को 602 वोटों के अंतर से हराया। अभिषेक को 87,538 वोट मिले, जबकि उमाकांत को 86,936 वोट मिले। तीसरे स्थान पर जन सुराज के त्रिपुरारी कुमार तिवारी उर्फ मनीष कश्यप रहे, जिन्हें 37,172 वोट मिले।

5. बोध गया – आरजेडी ने 881 वोटों से मारी बाजी

बोध गया में आरजेडी के कुमार सर्वजीत ने एलजेपी (रामविलास) के श्यामदेव पासवान को 881 वोटों से हराया। कुमार सर्वजीत को 1,00,236 वोट मिले, जबकि श्यामदेव पासवान को 99,355 वोट मिले।

6. बख्तियारपुर – 981 वोटों से एलजेपी की जीत

बख्तियारपुर में एलजेपी (रामविलास) के अरुण कुमार ने आरजेडी के अनिरुद्ध कुमार को 981 वोटों से हराया। अरुण कुमार को 88,520 वोट मिले, जबकि अनिरुद्ध कुमार को 87,539 वोट मिले। जन सुराज के बाल्मीकि सिंह को 6,581 वोट मिले।

7. बलरामपुर – सिर्फ 389 वोटों से एलजेपी की जीत

बलरामपुर में एलजेपी (रामविलास) की संगीता देवी ने एआईएमआईएम के मोहम्मद आदिल हसन को 389 वोटों से हराया। संगीता देवी को 80,459 वोट मिले, जबकि आदिल हसन को 80,070 वोट मिले। सीपीआई (एमएल) के महबूब आलम ने 79,141 वोट हासिल किए।

8. ढाका – 178 वोटों से आरजेडी की जीत

ढाका में आरजेडी के फैसल रहमान ने बीजेपी के पवन कुमार जायसवाल को सिर्फ 178 वोटों से हराया। फैसल रहमान को 1,12,727 वोट मिले, जबकि पवन कुमार जायसवाल को 1,12,549 वोट मिले।

9. जहानाबाद – 793 वोटों से आरजेडी की जीत

जहानाबाद में आरजेडी के राहुल कुमार ने जेडीयू के चंदेश्वर प्रसाद को 793 वोटों से हराया। राहुल को 86,402 वोट मिले, जबकि चंदेश्वर प्रसाद को 85,609 वोट मिले। जन सुराज के अभिराम सिंह को 5,760 वोट मिले।

इन सीटों पर जो कड़ा मुकाबला था, उसमें मतदाताओं की एक छोटी सी संख्या ने चुनाव के नतीजे को बदल दिया, और कई जगहों पर प्रत्याशी अपनी जीत के लिए बमुश्किल लाइन पार कर सके। इस प्रकार के नतीजे यह साबित करते हैं कि बिहार की सियासी मैदान पर हर एक वोट की अहमियत है।

Leave a Reply