Friday, April 10

Sports

हैंडशेक विवाद पर तंज: पाकिस्तान की एक और आपत्तिजनक हरकत, टी20 वर्ल्ड कप से पहले भारत को उकसाने की कोशिश
Sports

हैंडशेक विवाद पर तंज: पाकिस्तान की एक और आपत्तिजनक हरकत, टी20 वर्ल्ड कप से पहले भारत को उकसाने की कोशिश

नई दिल्ली। क्रिकेट के मैदान पर भारत और पाकिस्तान की प्रतिद्वंद्विता हमेशा चर्चा में रहती है, लेकिन अब यह टकराव खेल से निकलकर विज्ञापनों और सोशल मीडिया तक पहुंच गया है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ प्रस्तावित घरेलू टी20 सीरीज के प्रचार के लिए जारी एक प्रोमो वीडियो में भारत को लेकर विवादित टिप्पणी कर नया बखेड़ा खड़ा कर दिया है। PCB द्वारा जारी इस वीडियो में हाल ही में हुए भारत-पाकिस्तान ‘नो-हैंडशेक’ विवाद का जिक्र करते हुए तंज कसा गया है, जिसे खेल भावना के खिलाफ बताया जा रहा है। प्रोमो वीडियो में क्या दिखाया गया? प्रोमो वीडियो में पाकिस्तान की मेहमाननवाज़ी और क्रिकेट संस्कृति को दर्शाया गया है। वीडियो के एक दृश्य में एक ऑस्ट्रेलियाई प्रशंसक टैक्सी ड्राइवर से बातचीत करता नजर आता है। जब वह उतरने लगता है, तो ड्राइवर उर्दू में कहता है— “हैंडशेक भूल गए आप, लगता है पड़ो...
रिंकू सिंह का जोरदार कमबैक एक ही पारी ने पक्की की जगह, फिनिशर के रूप में फिर छाए
Sports

रिंकू सिंह का जोरदार कमबैक एक ही पारी ने पक्की की जगह, फिनिशर के रूप में फिर छाए

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में रिंकू सिंह ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि वह भारतीय टीम के सबसे भरोसेमंद ‘फिनिशर’ हैं। डेथ ओवर्स में उनकी तूफानी बल्लेबाजी ने न सिर्फ टीम इंडिया को विशाल स्कोर तक पहुंचाया, बल्कि चयनकर्ताओं और टीम प्रबंधन को भी उनके महत्व का स्पष्ट संदेश दे दिया। डेथ ओवर्स में बदला मैच का रुख मैच के अंतिम ओवरों में जब टीम इंडिया को तेज रन गति की जरूरत थी, तब रिंकू सिंह क्रीज पर डटे रहे। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने महज 20 गेंदों में 44 रनों की विस्फोटक पारी खेली, जिसमें 4 चौके और 3 छक्के शामिल रहे। उनकी आक्रामक बल्लेबाजी ने न्यूजीलैंड के गेंदबाजों की रणनीति पूरी तरह ध्वस्त कर दी। आखिरी ओवर में बरसे 21 रन रिंकू सिंह ने पारी के अंतिम ओवर में डैरिल मिचेल के खिलाफ जबरदस्त प्रहार करते हुए दो छक्के और दो चौके लगाए। इस ओवर से 21 रन बटोरकर ...
फील्डिंग की चूक से बढ़ी चिंता वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया की बड़ी कमजोरी उजागर
Sports

फील्डिंग की चूक से बढ़ी चिंता वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया की बड़ी कमजोरी उजागर

भारतीय क्रिकेट टीम ने पहले टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड को 48 रनों से हराकर शानदार जीत दर्ज की, लेकिन इस जीत के बीच टीम की एक बड़ी कमजोरी सामने आ गई है। बल्लेबाजी और गेंदबाजी में दमदार प्रदर्शन के बावजूद भारतीय टीम की खराब फील्डिंग ने क्रिकेट प्रशंसकों और विशेषज्ञों की चिंता बढ़ा दी है। खासकर तब, जब 2026 टी20 वर्ल्ड कप में अब केवल 20 दिन शेष हैं। फील्डिंग में बार-बार हुई चूक न्यूजीलैंड के खिलाफ इस मुकाबले में भारतीय खिलाड़ियों ने फील्डिंग के दौरान कई आसान कैच छोड़े और एक अहम रन आउट का मौका भी गंवाया। हालांकि 239 रनों के विशाल लक्ष्य का बचाव करते हुए इन गलतियों का ज्यादा असर नहीं पड़ा, लेकिन कम स्कोर वाले मुकाबलों में ऐसी लापरवाही टीम इंडिया को भारी नुकसान पहुंचा सकती है। आसान कैच बने सिरदर्द मैच के 19वें ओवर में मिचेल सेंटनर का ईशान किशन द्वारा छोड़ा गया आसान कैच चर्चा का विषय बना। इससे...
785 दिन बाद वापसी, पहली ही गेंद पर दिखाया जिगरा — ईशान किशन ने दिल जीत लिया
Sports

785 दिन बाद वापसी, पहली ही गेंद पर दिखाया जिगरा — ईशान किशन ने दिल जीत लिया

नागपुर। करीब ढाई साल के लंबे इंतजार के बाद भारतीय टीम में लौटे ईशान किशन ने अपने कमबैक मैच में ऐसा शॉट खेला, जो हर खिलाड़ी के बस की बात नहीं होती। न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में ईशान ने मैदान पर कदम रखते ही निडर अंदाज में बल्लेबाजी की और पहली ही गेंद पर गेंदबाज के सिर के ऊपर से चौका जड़कर अपने इरादे साफ कर दिए। ईशान किशन ने 2023 के बाद पहली बार भारतीय जर्सी में अंतरराष्ट्रीय मुकाबला खेला। इस बीच उनका सफर उतार–चढ़ाव से भरा रहा। रणजी ट्रॉफी नहीं खेलने को लेकर बीसीसीआई के फैसले के बाद उन्हें केंद्रीय अनुबंध से भी बाहर होना पड़ा। ऐसे हालात में 785 दिन बाद टीम में वापसी करना किसी भी खिलाड़ी के लिए मानसिक तौर पर आसान नहीं होता, लेकिन ईशान ने मैदान पर उतरते ही आत्मविश्वास और साहस का परिचय दिया। नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में संजू सैमसन के आउट हो...
Sports

पहले टी20 में चोटिल हुए अक्षर पटेल, उंगली से बहता खून देख मैदान छोड़ना पड़ा

नागपुर। भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टीम के ऑलराउंडर अक्षर पटेल चोटिल हो गए। न्यूजीलैंड की पारी के दौरान गेंद रोकने की कोशिश में अक्षर की उंगली में गंभीर चोट लग गई, जिसके चलते उन्हें ओवर पूरा किए बिना ही मैदान से बाहर जाना पड़ा। यह घटना न्यूजीलैंड की पारी के 16वें ओवर में हुई। अक्षर पटेल की गेंद पर डैरेल मिचेल ने सामने की ओर जोरदार शॉट खेला। बाएं हाथ से गेंद को रोकने की कोशिश में गेंद सीधे अक्षर की उंगली पर लगी और तेजी से बाउंड्री के बाहर चली गई। शॉट की ताकत इतनी ज्यादा थी कि अक्षर दर्द से कराह उठे और उनकी उंगली से खून बहने लगा। मैदान पर तुरंत फिजियो पहुंचे और अक्षर की जांच की गई। चोट गंभीर होने के कारण वह ओवर पूरा किए बिना ही मैदान से बाहर चले गए। बाहर जाते समय वह रुमाल से अपनी उंगली से खून साफ करते नजर आए। उनके ओवर की बची हुई तीन गेंदें अभिषेक शर्मा ने...
अंडर-19 विश्व कप 2026: बेन मेयस का ऐतिहासिक शतक, इंग्लैंड और अफगानिस्तान की दमदार जीत
Sports

अंडर-19 विश्व कप 2026: बेन मेयस का ऐतिहासिक शतक, इंग्लैंड और अफगानिस्तान की दमदार जीत

नई दिल्ली। अंडर-19 विश्व कप 2026 में बुधवार का दिन क्रिकेट प्रेमियों के लिए खास रहा। एक ओर इंग्लैंड के युवा बल्लेबाज बेन मेयस ने टूर्नामेंट इतिहास की दूसरी सबसे बड़ी पारी खेलकर रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज कराया, तो दूसरी ओर अफगानिस्तान ने तंजानिया को एकतरफा मुकाबले में रौंदते हुए अगले दौर में जगह पक्की कर ली। बेन मेयस की तूफानी पारी से इंग्लैंड की बड़ी जीत हरारे के ताकाशिंगा स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए ग्रुप-सी मुकाबले में इंग्लैंड ने स्कॉटलैंड को 252 रन के विशाल अंतर से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड की टीम ने 6 विकेट पर 404 रन का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा किया। इस शानदार प्रदर्शन के नायक रहे बेन मेयस, जिन्होंने 117 गेंदों में 191 रन की विस्फोटक पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 18 चौके और 8 छक्के जड़े। यह अंडर-19 विश्व कप के इतिहास की दूसरी सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी है। लक्ष्य ...
Sports

नागपुर में भारत की जीत के नायक: इन 5 खिलाड़ियों ने कीवियों को दिखाया दम

नई दिल्ली/नागपुर। भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला गया, जिसमें टीम इंडिया ने दमदार प्रदर्शन करते हुए न्यूजीलैंड को 48 रन से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। इस बड़ी जीत के पीछे भारतीय टीम के पांच खिलाड़ियों का अहम योगदान रहा, जिन्होंने बल्ले और गेंद से कीवी टीम को कोई मौका नहीं दिया। अभिषेक शर्मा: आक्रामकता की मिसाल ओपनर अभिषेक शर्मा ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से मैच का रुख भारत के पक्ष में मोड़ दिया। अभिषेक ने सिर्फ 35 गेंदों में 84 रन ठोके। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 240 से भी ज्यादा रहा। उन्होंने 8 छक्के और 5 चौके जड़ते हुए न्यूजीलैंड के गेंदबाजों की जमकर खबर ली। उनकी इस शानदार पारी के लिए उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया। रिंकू सिंह: फिनिशर की भूमिका में परफेक्ट लंबे समय बाद टी20 टीम में वापसी क...
नागपुर में रन बरसे, भारत का दमदार आगाज़ पहले टी20 में न्यूजीलैंड पर 48 रन की शानदार जीत
Sports

नागपुर में रन बरसे, भारत का दमदार आगाज़ पहले टी20 में न्यूजीलैंड पर 48 रन की शानदार जीत

नागपुर। भारतीय बल्लेबाजों की विस्फोटक पारी और गेंदबाजों की सधी हुई वापसी के दम पर टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में 48 रन से शानदार जीत दर्ज की। विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेले गए इस हाई-स्कोरिंग मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 238 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया, जिसके जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 7 विकेट पर 190 रन ही बना सकी। इस मैच में कुल 428 रन बने, जो भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 मुकाबलों में अब तक का सबसे बड़ा संयुक्त स्कोर है। जीत के साथ भारत ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। अभिषेक शर्मा की तूफानी शुरुआत टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम को शुरुआती झटके जरूर लगे, लेकिन अभिषेक शर्मा ने आक्रामक अंदाज़ में पारी को संभाला। संजू सैमसन 10 और ईशान किशन 8 रन बनाकर जल्दी पवेलियन लौट गए, जिससे भारत का स्कोर 27 रन पर ...
भारत बनाम न्यूजीलैंड: नागपुर में आज से पांच मैचों की टी20 सीरीज की शुरुआत, टॉस शाम 6:30 बजे
Sports

भारत बनाम न्यूजीलैंड: नागपुर में आज से पांच मैचों की टी20 सीरीज की शुरुआत, टॉस शाम 6:30 बजे

नागपुर: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की रोमांचक टी20 सीरीज आज यानी 21 जनवरी से शुरू हो रही है। पहला मुकाबला नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा। पहला टी20 मैच शाम 7 बजे से शुरू होगा, जबकि टॉस शाम 6:30 बजे आयोजित किया जाएगा। मैच की लाइव कवरेज स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर और ऑनलाइन स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार एप एवं वेबसाइट पर उपलब्ध होगी। आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले यह भारत की आखिरी टी20 सीरीज है। इस मैच में बड़े खिलाड़ी जैसे सूर्यकुमार यादव, अभिषेक शर्मा, डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स खेलते नजर आएंगे। फैंस को इस मुकाबले से शानदार मनोरंजन की उम्मीद है। संभावित प्लेइंग 11: भारत: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, इशान किशन, सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, वरुण सीवी, जसप्रीत बुमरा, अर्शदीप सिंह। न्यूजीलैंड: टिम रॉबिन्सन, डेवोन कॉनव...
‘जहां चार यार मिल जाए’ – टीम इंडिया का पुराना ‘गैंग’ फिर एकसाथ, फैंस हुए रोमांचित
Sports

‘जहां चार यार मिल जाए’ – टीम इंडिया का पुराना ‘गैंग’ फिर एकसाथ, फैंस हुए रोमांचित

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट के दीवानों के लिए 2000 के दशक की शुरुआत में युवराज सिंह, वीरेंद्र सहवाग, आशीष नेहरा और अजीत अगरकर का नाम सुनते ही यादों की पोटली खुल जाती है। अब ये चारों दिग्गज क्रिकेटर फिर एकसाथ नजर आए हैं और फैंस के दिलों को पुरानी यादों में डुबो दिया है। बॉलीवुड अभिनेता अंगद बेदी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस ‘रियूनियन’ की खास सेल्फी साझा की है। फोटो में स्पोर्ट्स एंकर गौरव कपूर भी नजर आ रहे हैं। अंगद बेदी ने इस सेल्फी के कैप्शन में लिखा, ‘डी बॉयज क्लब’, जो खुद ही इन दिग्गजों की मित्रता और टीम इंडिया के उन सुनहरे दिनों की याद ताजा कर रहा है। फैंस ने इस फोटो को देखकर साल 2002 की नटवेस्ट ट्रॉफी जीत, 2003 का वर्ल्ड कप फाइनल, 2007 टी20 वर्ल्ड कप और 2011 वर्ल्ड कप की यादें ताजा की हैं। ये वही टीम थी, जिसने सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़, सौरव गांगुली, अनिल कुंबले, हरभजन सिंह, जव...