दिल्ली कैपिटल्स लगातार चौथी बार WPL के फाइनल में, गुजरात जायंट्स का सपना टूटा
गुजरात जायंट्स का विमेंस प्रीमियर लीग 2026 में सफर समाप्त हो गया। एलिमिनेटर मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने 7 विकेट की शानदार जीत दर्ज करते हुए लगातार चौथी बार फाइनल में जगह बनाई। अब दिल्ली की भिड़ंत फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से होगी, जो 5 फरवरी को खेला जाएगा।
दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का फैसला किया। गुजरात जायंट्स ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट पर 168 रन बनाए। टीम की ओर से बेथ मूनी ने 51 गेंदों में नाबाद 62 रन बनाए, जिसमें 6 चौके शामिल थे। उन्होंने जॉर्जिया वेयरहैम के साथ पांचवें विकेट के लिए 61 रन की साझेदारी कर टीम को संभाला। काशवी गौतम ने 18 रन की तेज़ पारी खेली। दिल्ली की तरफ से चिनले हैनरी ने 3 और नंदिनी शर्मा ने 2 विकेट चटकाए।
लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली कैपिटल्स ने अपने ओपनर्स लीजेल ली और शेफाली वर्मा की धमाकेदार साझेदारी के दम...










