Wednesday, June 24

This slideshow requires JavaScript.

सूर्यकुमार यादव ने किया था लगातार मैसेज, खुशी मुखर्जी का चौंकाने वाला दावा

 

This slideshow requires JavaScript.

 

नई दिल्ली: एक्ट्रेस और मॉडल खुशी मुखर्जी सोशल मीडिया पर अक्सर चर्चा में रहती हैं। अपने बोल्ड फैशन स्टाइल और खुलासे बयान के लिए जानी जाने वाली खुशी ने इस बार भारतीय टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव को लेकर चौंकाने वाला बयान दिया।

 

खुशी मुखर्जी का खुलासा

 

खुशी मुखर्जी ने कहा, “कई क्रिकेटर्स मेरे पीछे पड़े थे। सूर्यकुमार यादव मुझे काफी मैसेज किया करते थे, लेकिन अब हमारी ज्यादा बात नहीं होती। मैं तो जुड़ना भी नहीं चाहती और मुझे अपने साथ कोई लिंक-अप पसंद नहीं है। असल में कोई लिंक अप ही नहीं है।”

 

कौन हैं खुशी मुखर्जी?

 

खुशी मुखर्जी का जन्म 24 नवंबर 1996 को कोलकाता में हुआ। उन्होंने 2013 में तमिल फिल्म ‘अंजल थुराई’ से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की। इसके बाद वह तेलुगु फिल्मों जैसे ‘डोंगा प्रेमा’ और ‘हार्ट अटैक’ में नजर आईं। हिंदी फिल्मों में उन्हें ‘श्रृंगार’ से पहचान मिली।

 

टीवी और रियलिटी शो से मिली पहचान

 

खुशी मुखर्जी को बड़े ब्रेक इंडियन टीवी और रियलिटी शो से मिला। उन्होंने MTV स्प्लिट्सविला 10 और लव स्कूल 3 में भाग लिया। इसके अलावा वह बालवीर रिटर्न्स में ज्वाला परी और कहत हनुमान जय श्री राम जैसे पॉपुलर टीवी शो में भी नजर आ चुकी हैं।

 

वेब सीरीज और बोल्ड इमेज

 

खुशी मुखर्जी एडल्ट थीम वाली इंडियन वेब सीरीज का जाना-पहचाना चेहरा भी बन चुकी हैं। सोशल मीडिया और मीडिया में उनके बयान अक्सर चर्चा का विषय बने रहते हैं।

 

 

Leave a Reply