टी20 वर्ल्ड कप 2026: भारत के खिलाफ मैच का बहिष्कार, पाकिस्तान के पॉलिसी विवाद पर ICC की बैठक में स्पष्टता नहीं
नई दिल्ली: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले पाकिस्तान ने विवादित निर्णय लिया है, जो उनके लिए महंगा साबित हो सकता है। पाकिस्तान ने भारत के साथ 15 फरवरी को होने वाले मैच का बहिष्कार करने का फैसला किया है।
बीते रविवार (1 फरवरी) को पाकिस्तान की सरकार ने निर्देश जारी किए कि टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम भेजी जाएगी, लेकिन भारत के खिलाफ मैच में भाग नहीं लिया जाएगा। इसके तुरंत बाद आईसीसी ने बयान जारी कर कहा कि इस तरह का कदम स्वीकार नहीं किया जाएगा और पाकिस्तान ने अपना फैसला नहीं बदला तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
आईसीसी की बैठक पर अस्पष्टता:क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान के इस बहिष्कार को लेकर आईसीसी की बैठक पर फिलहाल कोई स्पष्ट दिशा नहीं है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने आधिकारिक रूप से आईसीसी को यह सूचित नहीं किया है कि वे भारत के खिलाफ मैच नह...










