अंडर-19 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल 2026: अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर चुनी बैटिंग, भारत पहले गेंदबाजी करेगा
हरारे: अंडर-19 विश्व कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल भारत और अफगानिस्तान के बीच हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जा रहा है। अफगानिस्तान के कप्तान महबूब खान ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का निर्णय लिया है। इस फैसले के अनुसार आयुष म्हात्रे की कप्तानी वाली भारतीय टीम पहले गेंदबाजी करेगी। इस मैच की विजेता टीम फाइनल में इंग्लैंड से भिड़ेगी।
भारत की प्लेइंग इलेवन: आरोन जॉर्ज, वैभव सूर्यवंशी, आयुष म्हात्रे (कप्तान), वेदांत त्रिवेदी, विहान मल्होत्रा, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), आरएस अंबरीश, कनिष्क चौहान, खिलान पटेल, हेनिल पटेल, दीपेश देवेंद्रन।
अफगानिस्तान की प्लेइंग इलेवन: उस्मान सादात, खालिद अहमदजई, फैसल शिनोजादा, उजैरुल्लाह नियाजई, महबूब खान (विकेटकीपर/कप्तान), अजीजुल्लाह मियाखिल, अब्दुल अजीज, खातिर स्टानिकजई, रूहुल्लाह अरब, नूरिस्तानी उमरजई, वहीदुल्लाह जादरान।
मैच प्रीव्यू:भारत के लिए यह लगातार छठा...










