Wednesday, December 3

Politics

‘फांसी घर’ विवाद: केजरीवाल-सिसोदिया विशेषाधिकार समिति की बैठक में अनुपस्थित, अगली तारीख 20 नवंबर तय
Delhi (National Capital Territory), Politics, State

‘फांसी घर’ विवाद: केजरीवाल-सिसोदिया विशेषाधिकार समिति की बैठक में अनुपस्थित, अगली तारीख 20 नवंबर तय

नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा में स्थापित ‘फांसी घर’ की प्रामाणिकता की जांच के लिए बुलाई गई विशेषाधिकार समिति की बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया शामिल नहीं हुए। समिति ने अब उनके पक्ष को सुनने का एक और अवसर देते हुए अगली बैठक 20 नवंबर निर्धारित की है। बैठक में अनुपस्थिति और समिति का रुख बैठक का उद्देश्य ‘फांसी घर’ की वास्तविकता का सत्यापन करना था। पूर्व उपसभापति राखी बिड़ला और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष राम निवास गोयल भी बैठक में उपस्थित नहीं हुए। समिति अध्यक्ष प्रद्युम्न सिंह राजपूत ने कहा कि अनुपस्थित व्यक्तियों से अपेक्षा है कि वे अगली बैठक में उपस्थित होकर अपनी दलील और स्पष्टीकरण प्रस्तुत करें। समिति ने बताया कि यह बैठक जांच को आगे बढ़ाने और निष्पक्ष रिपोर्ट तैयार करने के लिए महत्वपूर्ण होगी। केजरीवाल-सिसोदिया का अदालत में रुख...
बिहार विधानसभा चुनाव 2025: राजद के दिग्गजों की बढ़त, देखें पूरी विजेता सूची
Bihar, Politics, State

बिहार विधानसभा चुनाव 2025: राजद के दिग्गजों की बढ़त, देखें पूरी विजेता सूची

पटना (बिहार): बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजे आज घोषित किए जा रहे हैं। दो चरणों में संपन्न इस चुनाव में जनता ने एनडीए और महागठबंधन के बीच अपनी पसंद जताई। महागठबंधन की मुख्य पार्टी राजद (RJD) ने कुल 143 सीटों पर चुनाव लड़ा और राज्य की जनता की निगाहें इसी पर टिकी हुई थीं। मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू हुई और शुरुआती रुझान आने लगे। तेजस्वी यादव की पार्टी के कई दिग्गज उम्मीदवारों ने बढ़त बनाई है। आरजेडी के प्रमुख विजेता उम्मीदवारों की स्थिति राघोपुर: तेजस्वी प्रसाद यादव – आगे महिषी: गौतम कृष्णा – आगे मटिहानी: नरेन्द्र कुमार सिंह उर्फ बोगो सिंह – आगे दरभंगा ग्रामीण: ललित यादव – आगे बरौली: दिलीप कुमार सिंह – आगे बरहरिया: अरुण कुमार गुप्ता – आगे पारू: शंकर यादव – आगे मढ़ौरा: जितेन्द्र कुमार राय – आगे चेरिया-बरियारपुर: सुशील कुमार – आगे उजियारपुर: आलोक कुमार मेह...
बिहार चुनाव 2025: बीजेपी के दिग्गजों की बढ़त, देखिए पूरी विजेता सूची
Bihar, Politics, State

बिहार चुनाव 2025: बीजेपी के दिग्गजों की बढ़त, देखिए पूरी विजेता सूची

पटना (बिहार): बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजे आज घोषित हो रहे हैं। दो चरणों में संपन्न इस चुनाव में जनता ने एनडीए और महागठबंधन के बीच अपनी पसंद जताई। मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू हुई और शुरुआती रुझान आने लगे। बिहार में बीजेपी ने कुल 101 सीटों पर चुनाव लड़ा, जिसमें कई दिग्गज नेताओं की किस्मत भी दांव पर थी। बीजेपी के दिग्गजों में बढ़त मतगणना के दौरान कई प्रमुख बीजेपी प्रत्याशियों ने बढ़त बनाई है। प्रमुख रुझान इस प्रकार हैं: बेतिया: रेणु देवी – पीछे रक्सौल: प्रमोद कुमार सिन्हा – आगे पिपरा: श्याम बाबू प्रसाद यादव – आगे मधुबन: राणा रणधीर सिंह – आगे मोतिहारी: प्रमोद कुुमार – आगे ढाका: पवन जायसवाल – आगे रीगा: वैद्यनाथ प्रसाद – आगे बथनाहा: अनिल कुमार राम – आगे परिहार: गायत्री देवी – आगे सीतामढ़ी: सुनील कुमार पिंटू – आगे बेनीपट्टी: विनोद नारायण झा – आगे खज...
अंता उपचुनाव 2025: कांग्रेस का ग्राफ ऊपर, गहलोत की रैली बनी गेमचेंजर
Politics, Rajasthan, State

अंता उपचुनाव 2025: कांग्रेस का ग्राफ ऊपर, गहलोत की रैली बनी गेमचेंजर

बारां, 14 नवम्बर 2025: अंता विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में राजनीतिक माहौल में अंतिम समय में बड़े बदलाव की झलक मिल रही है। कांग्रेस उम्मीदवार प्रमोद जैन भाया लगातार बढ़त बनाए हुए हैं, और उनके पक्ष में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की अंतिम दिन की रैली ने निर्णायक भूमिका निभाई है। चुनावी आंकड़ों के अनुसार, अब तक 20 में से 10 राउंड की मतगणना पूरी हो चुकी है। हर राउंड में कांग्रेस प्रत्याशी प्रमोद जैन भाया ने बढ़त बनाए रखी, जबकि बीजेपी के उम्मीदवार मोरपाल सुमन अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं। मतगणना चरणप्रमोद जैन भायामोरपाल सुमननरेश मीणा13407313531627567526669533112037705101314138609659140125186131228616684623693159881864472757518408215868297302081624075933472239322663310371582693229964 गहलोत की रैली ने बदला समीकरणअंता उपचुनाव के प्रचार के अंतिम दिन गहलोत ने स्थानीय मुद्दों और उम...
बिहार में महागठबंधन की हार: कांग्रेस नेता उदित राज ने बताया ये वजह, बोले– SIR की जीत हुई
Bihar, Politics, State

बिहार में महागठबंधन की हार: कांग्रेस नेता उदित राज ने बताया ये वजह, बोले– SIR की जीत हुई

पटना (बिहार): बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजों में महागठबंधन को भारी हार का सामना करना पड़ा है। दो चरणों में हुए चुनाव में एनडीए गठबंधन की पकड़ मजबूत रही। अभी तक की गिनती में बीजेपी 81 और जेडीयू 80 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, आरजेडी महज 33 और कांग्रेस केवल 5 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। इन आंकड़ों को देखकर माना जा रहा है कि एनडीए बिहार में पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रहा है। उदित राज का आरोप:कांग्रेस नेता उदित राज ने महागठबंधन की हार का ठीकरा चुनाव आयोग पर फोड़ा है। उन्होंने ईवीएम की बजाय SIR (विशेष गहन पुनरीक्षण) को दोषी बताया। उन्होंने कहा, "यह लोकतंत्र की हत्या है। राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की रैलियां भरी हुई थीं, जबकि बीजेपी की रैलियों में कुर्सियां खाली थीं। इतने वोट कहां से आ गए? कई लोग डिजिटल पर्ची होने के बावजूद वोट डालने से रोक दिए गए।" उदित राज ने आगे कहा क...
Punjab Tarn Taran Bypoll 2025: AAP सबसे आगे, 10 राउंड के बाद 7,294 वोट की बढ़त
Politics, Punjab & Hariyana, State

Punjab Tarn Taran Bypoll 2025: AAP सबसे आगे, 10 राउंड के बाद 7,294 वोट की बढ़त

तरनतारन (पंजाब): पंजाब की तरनतारन विधानसभा सीट पर उपचुनाव की मतगणना शुरू हो गई है। पोस्टल बैलेट की गिनती के बाद EVM मतों की गिनती भी चल रही है। कुल 16 राउंड में होने वाली इस प्रक्रिया को 2027 विधानसभा चुनावों से पहले राजनीतिक संकेतों का प्रमुख संकेत माना जा रहा है। 10 राउंड की गिनती के बाद स्थिति: AAP: 26,892 अकाली दल: 19,598 कांग्रेस: 10,139 बीजेपी: 3,659 AAP के उम्मीदवार ने शुरुआत में थोड़ी चुनौती भले झेली हो, लेकिन चार राउंड के बाद ही उन्होंने अकाली दल की सुखविंदर कौर को पीछे छोड़ते हुए बढ़त बना ली। प्रत्येक राउंड के बाद वोटों का अंतर साफ दिख रहा है, जिससे राज्य भर के राजनीतिक पर्यवेक्षक इस उपचुनाव पर बारीकी से नजर बनाए हुए हैं। उपचुनाव का महत्व:तरनतारन का यह उपचुनाव AAP के लिए महत्वपूर्ण ‘लिटमस टेस्ट’ है। मार्च 2022 में पंजाब में AAP की सरकार बनने के बाद यह सातवा...
अंता उपचुनाव 2025: कांग्रेस के प्रमोद जैन भाया सबसे आगे, छठे राउंड तक बढ़त कायम
Politics, Rajasthan, State

अंता उपचुनाव 2025: कांग्रेस के प्रमोद जैन भाया सबसे आगे, छठे राउंड तक बढ़त कायम

बारां (राजस्थान): बारां जिले की अंता विधानसभा सीट पर आज उपचुनाव का रोमांच चरम पर है। कांग्रेस ने इस बार अपने वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री प्रमोद जैन भाया को उम्मीदवार बनाया है। मतगणना के पहले राउंड से ही भाया ने बढ़त बनानी शुरू कर दी, और छठे राउंड तक भी वे शीर्ष पर बने हुए हैं। प्रत्याशी भाया को मिले वोट: पहला राउंड: 3,407 दूसरा राउंड: 7,567 तीसरा राउंड: 11,203 चौथा राउंड: 13,860 पांचवां राउंड: 18,613 छठा राउंड: 23,693 भाया के खिलाफ कानूनी मामलों की चर्चा:हालांकि प्रमोद जैन भाया कई कानूनी मामलों में भी सुर्खियों में हैं। बारां, अंता और मांगरोल के विभिन्न थानों में उनके खिलाफ 8 एफआईआर दर्ज हैं। इनमें IPC की धाराएं 379, 384, 420, 120-B, 413, 426, 400, 467, 468, और 471 शामिल हैं। भाया का कहना है कि अधिकांश मामले बीजेपी शासनकाल में राजनीतिक दुर्भावना के तहत दर्ज किए गए...
ओवैसी की AIMIM ने किया कमाल, सीमांचल में महागठबंधन का वोट NDA की झोली में डाला
Bihar, Politics, State

ओवैसी की AIMIM ने किया कमाल, सीमांचल में महागठबंधन का वोट NDA की झोली में डाला

पटना, 14 नवम्बर 2025: बिहार विधानसभा चुनाव में सीमांचल क्षेत्र में एनडीए को अप्रत्याशित बढ़त मिल रही है। इस क्षेत्र में ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) ने महागठबंधन के मुस्लिम वोट बैंक को काटकर एनडीए को फायदा पहुंचाया है। खबर लिखे जाने तक सीमांचल के 24 विधानसभा क्षेत्रों में एनडीए को लगभग 20 सीटों पर बढ़त नजर आ रही थी। असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ने इस बार जमकर प्रचार किया और मुस्लिम मतदाताओं का विश्वास हासिल किया। शुरुआती रुझानों से साफ दिख रहा है कि ओवैसी की रणनीति काम कर रही है और महागठबंधन को सीमांचल में बड़ा झटका लगा है। सीमांचल के मुख्य जिले हैं किशनगंज, अररिया, पूर्णिया और कटिहार, जहां कुल मतदाताओं का प्रतिशत 30% से 65% तक है। इस क्षेत्र में महागठबंधन की सीटें: कांग्रेस: 12 आरजेडी: 9 वीआईपी: 2 वहीं, एनडीए के अंतर्गत: बीजेपी: 11 जेडीयू: 10 ए...
सासाराम विधानसभा चुनाव 2025: उपेंद्र कुशवाहा की प्रतिष्ठा दांव पर, जनता ने किया फैसला
Bihar, Politics, State

सासाराम विधानसभा चुनाव 2025: उपेंद्र कुशवाहा की प्रतिष्ठा दांव पर, जनता ने किया फैसला

सासाराम (NBT NEWS DESK)। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के परिणाम आज सामने आ रहे हैं। रोहतास जिले की सासाराम विधानसभा सीट इस चुनाव में खास चर्चा में रही, क्योंकि यहाँ से राष्ट्रीय लोक मोर्चा (आरएलएम) के नेता उपेंद्र कुशवाहा की प्रतिष्ठा दांव पर लगी थी। उनकी पत्नी स्नेहलता कुशवाहा आरएलएम की उम्मीदवार के रूप में पहली बार चुनाव मैदान में उतरी हैं। उनका मुकाबला आरजेडी के सत्येंद्र साह से था। मतगणना की शुरुआत और सुरक्षा:मतगणना केंद्र पर सुबह से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। शहर के हर प्रमुख चौराहे पर अर्धसैनिक बल और राज्य पुलिस तैनात किए गए थे। मतगणना बैलेट पेपर से शुरू हुई, इसके बाद ईवीएम की गिनती शुरू हुई। रुझान और मुकाबला:सुबह 8:00 बजे से रुझान आने शुरू हुए। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार एनडीए गठबंधन की बढ़त देखने को मिली, लेकिन सासाराम में मुकाबला काफी रोमांचक रहा। इस सीट पर पिछले 30 साल से ...
सिवान चुनाव 2025: बीजेपी के मंगल पांडेय ने बनाई बढ़त, आरजेडी के अवध बिहारी पिछड़े
Bihar, Politics, State

सिवान चुनाव 2025: बीजेपी के मंगल पांडेय ने बनाई बढ़त, आरजेडी के अवध बिहारी पिछड़े

सिवान, 14 नवम्बर 2025: बिहार विधानसभा चुनाव की सबसे चर्चित सीटों में से एक सिवान विधानसभा सीट पर वोटों की गिनती जारी है। यहां इस बार कड़ा मुकाबला है बीजेपी के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय और आरजेडी के अनुभवी नेता अवध बिहारी चौधरी के बीच। सुबह के शुरुआती रुझानों में अवध बिहारी चौधरी थोड़े आगे चल रहे थे, लेकिन जैसे-जैसे काउंटिंग आगे बढ़ी, मंगल पांडेय ने बढ़त बना ली। पांचवें राउंड तक मंगल पांडेय को 20,690 वोट मिल चुके हैं, जो अवध बिहारी से 6,446 वोट अधिक हैं। वहीं, अवध बिहारी को अब तक 14,244 वोट मिले हैं। सिवान विधानसभा सीट पर कुल 26 राउंड की गिनती होगी। शुरुआती रुझानों में बीजेपी गठबंधन ने सीट पर बढ़त बनाई है। यह सीट हमेशा से ओबीसी समुदाय और मुस्लिम-यादव समीकरण के लिए अहम मानी जाती रही है। इस बार भी सिवान की स्थानीय राजनीति में यही समीकरण निर्णायक भूमिका निभा सकता है। इस सीट का राजन...