सदानंद वसंत बन सकते हैं महाराष्ट्र के अगले डीजीपी, एनआईए चीफ की कुर्सी खाली होने के बाद चर्चा में वरिष्ठ आईपीएस
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली कैबिनेट की नियुक्ति समिति (ACC) ने 22 दिसंबर को एनआईए के डीजी सदानंद वसंत दाते को उनके मूल कैडर महाराष्ट्र में समय से पहले भेजने की मंजूरी दे दी है। महाराष्ट्र कैडर के 1990 बैच के वरिष्ठ आईपीएस दाते को जनवरी 2026 में महाराष्ट्र का डीजीपी बनाया जा सकता है।
महाराष्ट्र की मौजूदा डीजीपी रश्मि शुक्ला 3 जनवरी को सेवानिवृत्त हो रही हैं। उनके रिटायर होने के बाद सदानंद दाते महाराष्ट्र पुलिस में सबसे वरिष्ठ आईपीएस बन जाएंगे और डीजीपी पद की दौड़ में सबसे आगे माने जा रहे हैं। 26/11 मुंबई टेरर अटैक के दौरान उनके योगदान और ईमानदारी के लिए उन्हें विशेष सम्मान प्राप्त है। उन्होंने एनआईए का चार्ज दिनकर गुप्ता से 31 मार्च 2024 को संभाला था।
सदानंद दाते के एनआईए छोड़ने के बाद एनआईए चीफ के लिए कई वरिष्ठ आईपीएस अफसरों के न...










