भारत को जल्द मिलेगा ओमान का जगुआर फाइटर जेट, वायुसेना के लिए अहम साबित होगा
नई दिल्ली: भारतीय वायुसेना को जल्द ही ओमान से पूर्व उपयोग में रहे जगुआर फाइटर जेट मिलने वाले हैं। द वॉर जोन की रिपोर्ट के अनुसार, भारत और ओमान के बीच हुए समझौते के तहत इन विमानों के उपकरण और पुर्जों का इस्तेमाल भारतीय वायुसेना के पुराने जगुआर विमानों को अपग्रेड करने में किया जाएगा।
ये जेट विमान सीधे भारत में शामिल नहीं होंगे, बल्कि ओमान में तोड़कर उनके पुर्जों का उपयोग भारतीय जगुआर स्क्वाड्रनों के संचालन और मरम्मत में किया जाएगा। भारत ने पहले भी फ्रांस से पुराने जगुआर विमानों और पुर्जे हासिल किए थे।
जगुआर विमान की खासियत और अपग्रेड:
1980 के दशक में शुरू हुए DARIN आधुनिकीकरण कार्यक्रम के तहत तीन चरणों में जगुआर विमानों को उन्नत किया गया।
डारिन I और डारिन II ने नेविगेशन, हेड-अप डिस्प्ले, हथियार-लक्ष्यीकरण कंप्यूटर और मिसाइल सिस्टम में महत्वपूर्ण सुधार किए।...










