उन्नाव रेप केस में बड़ा कानूनी मोड़, कुलदीप सेंगर की जमानत के खिलाफ सीबीआई सुप्रीम कोर्ट पहुंची
नई दिल्ली। उन्नाव रेप कांड में दोषी ठहराए गए पूर्व बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को मिली राहत के खिलाफ अब सीबीआई ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। जांच एजेंसी ने दिल्ली हाई कोर्ट के उस आदेश को चुनौती दी है, जिसमें सेंगर की उम्रकैद की सजा को निलंबित करते हुए उन्हें जमानत दी गई थी। इस याचिका के साथ ही मामला एक बार फिर देश की शीर्ष अदालत के समक्ष पहुंच गया है।
सीबीआई अधिकारियों के अनुसार, दिल्ली हाई कोर्ट का यह फैसला न केवल मामले की गंभीरता को कमतर आंकता है, बल्कि इससे पीड़िता और उसके परिवार की सुरक्षा को लेकर भी गंभीर सवाल खड़े होते हैं। इसी आधार पर सीबीआई ने हाई कोर्ट के आदेश को रद्द कराने के लिए सुप्रीम कोर्ट में विशेष याचिका दाखिल की है।
गौरतलब है कि वर्ष 2017 के उन्नाव रेप मामले में ट्रायल कोर्ट ने कुलदीप सिंह सेंगर को नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार का दोष...










