अमेरिका का ‘स्वदेशी’ इलाज करने जा रहा भारत, CEA ने ट्रंप को दी कड़वी सलाह
नई दिल्ली: अमेरिका की टैरिफ धमकियों और वैश्विक सप्लाई चेन के दबावों के बीच भारत अब आत्मनिर्भर और स्वदेशी उत्पादों की ओर तेजी से कदम बढ़ा रहा है। भारत के मुख्य आर्थिक सलाहकार (CEA) वी अनंत नागेश्वरन ने 5 प्रमुख स्वदेशी क्लस्टरों के विकास की योजना बनाई है, ताकि देश की रणनीतिक और आर्थिक सुरक्षा मजबूत हो।
नागेश्वरन ने कहा कि वैश्विक व्यापार अब आपसी भरोसे पर आधारित नहीं रहा। अमेरिका के टैरिफ, चीन की एक्सपोर्ट लाइसेंसिंग और यूरोपीय यूनियन के कार्बन सीमा उपाय जैसे कदम भारत के लिए गंभीर चुनौती हैं। ऐसे में स्वदेशीकरण को ‘पॉलिसी इंस्ट्रूमेंट’ के रूप में अपनाना जरूरी है।
स्वदेशीकरण के पांच प्रमुख क्लस्टर
इनमें सेमीकंडक्टर्स और डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग प्रमुख हैं, जहां भारत को रणनीतिक अंतराल को भरने की आवश्यकता है। इसके अलावा अन्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों में पावर इलेक्ट्...










