बगीचे के लिए रसोई का सुपर बूस्टर: पौधों में छाछ डालें, बढ़ें फूल और पत्तियां
नई दिल्ली। पौधों की देखभाल के लिए अक्सर महंगे फर्टिलाइजर खरीदने की जरूरत नहीं पड़ती। गार्डनिंग एक्सपर्ट विदुषी मलिक के अनुसार, रसोई में मौजूद साधारण छाछ भी आपके बगीचे की पूरी कायापलट कर सकती है। छाछ का सही इस्तेमाल करने पर पौधों की पत्तियां बड़ी, हरी और चमकदार बनती हैं और फूलों की संख्या भी बढ़ती है।
पत्तियों को बड़ा और हरा बनाने का राज
विदुषी मलिक बताती हैं कि छाछ में मौजूद गुड बैक्टीरिया और कैल्शियम-पॉस्फोरस जैसी सूक्ष्म पोषक तत्व मिट्टी की उर्वरता बढ़ाते हैं। उनके बगीचे में करी पत्ते की पत्तियों की चौड़ाई 4.5 सेमी और गुलाब की पत्तियों की चौड़ाई 5 सेमी तक है। छाछ न केवल पत्तियों को बड़ा बनाती है, बल्कि उन्हें गहरा हरा और चमकदार भी रखती है।
छाछ डालने का सही अनुपात
छाछ को कभी सीधे पौधों में न डालें, क्योंकि यह एसिडिक होती है। एक्सपर्ट की सलाह है कि एक भाग छाछ को पांच भाग पानी में मिलाक...










