Friday, May 15

This slideshow requires JavaScript.

जॉर्डन की क्वीन रानिया के सामने अंबानी फैमिली का शाही ठाठ, नीता-संस्कार और बहुओं का ग्लैमरस अंदाज

मुंबई। भारत के सबसे अमीर परिवार अंबानी फैमिली ने जॉर्डन की क्वीन रानिया अल अब्दुल्ला से मुलाकात के दौरान अपने शाही और स्टाइलिश अंदाज का जलवा बिखेरा। परिवार की बहू-बेटियां वेस्टर्न लुक में आईं, जबकि नीता अंबानी ने साड़ी पहन रॉयल लुक से सबकी नजरें खींच लीं।

This slideshow requires JavaScript.

NMACC इवेंट में दिखा ईशा का स्टाइलिश अवतार

सबसे पहले क्वीन रानिया से मुलाकात के दौरान ईशा अंबानी ने कोरल टोन की स्टनिंग ड्रेस पहनी। स्लीवलेस फिटेड टॉप, हाई नेकलाइन और कॉर्सेट बेल्ट के साथ ड्रेस का निचला हिस्सा प्लीटेड स्कर्ट जैसा बना था। हल्का ग्रेडिएंट इफेक्ट और एसिमिट्रिक हेमलाइन इसे परफेक्ट आर्किटेक्चरल सिल्हूट दे रही थी। ईशा ने इसे डायमंड ईयररिंग्स और बेज हील्स के साथ पेयर किया, जो लुक को क्लासी और एलिगेंट बना रहा था।

क्वीन रानिया का सिंपल और क्लासी अंदाज

क्वीन रानिया ने ऑफ वाइट क्रीम बेस वाला स्टाइलिश अटायर पहना। टर्टल नेक शर्ट पर फ्लोरल प्रिंटेड डिजाइन और मैचिंग ट्राउजर उनके लुक को सिंपल, एलिगेंट और क्लासी बनाते हैं। ऑलिव ग्रीन बैग और मिनिमल ज्वेल्स ने लुक को पूरा किया।

एंटीलिया में अंबानी फैमिली का स्वागत

अपने घर एंटीलिया में क्वीन रानिया का स्वागत करते हुए अंबानी फैमिली ने एक से बढ़कर एक स्टाइलिश लुक पेश किया। बहुएं- बेटियां वेस्टर्न लुक में नजर आईं, जबकि नीता अंबानी ने आइवरी टोन की चिकनकारी साड़ी में रॉयल अंदाज दिखाया। साड़ी पर फ्लोरल बूटियों और बेल जैसे ऑलओवर पैटर्न, हल्का कटआउट डीटेलिंग और लेयर्ड पर्ल नेकलेस, डायमंड रिंग और स्टड ईयररिंग्स ने नीता के लुक को परफेक्ट बनाया। लाल बिंदी ने चेहरे पर निखार बढ़ाया।

बहुओं और बेटियों का ग्लैमरस अंदाज

बड़ी बहुरानी श्लोका मेहता ने ब्लू स्ट्राइप्ड शर्ट-ड्रेस पहनकर क्लासी लुक पेश किया। छोटी बहू राधिका मर्चेंट ने क्रीम-ऑफ व्हाइट स्कर्ट-टॉप में स्टाइलिश अवतार दिखाया। ईशा ने डिजाइनर बिभु मोहपात्रा का स्लीवलेस जैस्मीन वेब लेस टॉप और प्लीटेड ट्यूल स्कर्ट में अपने ग्लैमरस लुक से सबको मोहित किया।

स्कर्ट में क्वीन रानिया

अंबानी फैमिली से मिलने क्वीन रानिया भी स्कर्ट में आईं। प्लेन वाइट टॉप, प्लीटेड ग्रे-स्कर्ट पर सुनहरे धागों की कढ़ाई और पिंक बॉर्डर, साथ में वेलवेट स्कार्फ ने उनका लुक क्लासी और स्टाइलिश बनाया।

इस मुलाकात ने साबित कर दिया कि अंबानी फैमिली का ठाठ-बाट और रॉयल अंदाज दुनिया की महारानियों के सामने भी कम नहीं है।

Leave a Reply