ल्यारी के ‘धुरंधर’ टॉप कॉप चौधरी असलम: बहादुरी, संघर्ष और बम धमाके में मौत की कहानी
कराची और ल्यारी की गलियों में पुलिस की दुनिया का नाम बन चुके चौधरी असलम की कहानी उनकी बहादुरी और संघर्ष से भरी है। कराची पुलिस के सबसे खूंखार और एनकाउंटर स्पेशलिस्ट रहे असलम चौधरी ने अपने करियर में 100 से अधिक एनकाउंटर किए। वह पाकिस्तान की एंटी-टेररिज्म यूनिट में एएसपी के पद पर कार्यरत थे।
लेखक और सिंध पुलिस के उप महानिरीक्षक (DIG) उमर शाहिद हामिद ने हाल ही में ‘डिजी टेल्स’ में चौधरी असलम की यादें साझा कीं। उन्होंने बताया कि पहली मुलाकात में असलम ने सफेद सलवार-कमीज़ पहनकर ग्लॉक पिस्टल मेज पर रखकर अपने पिता के हत्यारे को गिरफ्तार करने की कहानी सुनाई। उमर शाहिद ने कहा, “असलम दिल से क्राइम फाइटर थे और उन्होंने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कई खतरनाक मोर्चे संभाले।”
कठिन चुनौतियां और बहादुरी:1990 के दशक में एमक्यूएम की उग्रवादी शाखाओं और 2000 के दशक में ल्यारी गैंग के साथ संघर्ष, रहमान...










