‘ओ रोमियो’ की फीस पर चौंकाने वाला खुलासा: शाहिद कपूर सबसे आगे, नाना पाटेकर को मिली 91% कम रकम
विशाल भारद्वाज के निर्देशन में बनी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘ओ रोमियो’ रिलीज से पहले ही चर्चाओं के केंद्र में आ गई है। एक ओर जहां शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की केमिस्ट्री को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है, वहीं दूसरी ओर फिल्म के कलाकारों की फीस को लेकर सामने आई रिपोर्ट ने सबको हैरान कर दिया है। खास बात यह है कि दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर को इस फिल्म में शाहिद कपूर के मुकाबले करीब 91.11 प्रतिशत कम फीस मिली है।
13 फरवरी को रिलीज होने जा रही इस रोमांटिक गैंगस्टर ड्रामा फिल्म में शाहिद कपूर गैंगस्टर हुसैन उस्तरा की भूमिका में नजर आएंगे, जबकि तृप्ति डिमरी सपना दीदी के किरदार में दिखेंगी। फिल्म सच्ची घटनाओं से प्रेरित है और हुसैन जैदी की किताब ‘माफिया क्वीन्स ऑफ मुंबई’ पर आधारित बताई जा रही है।
किस कलाकार ने कितनी फीस ली?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म के लीड एक्टर...










