Friday, June 12

This slideshow requires JavaScript.

भारत पर 25% अमेरिकी टैरिफ हटा, लेकिन खतरा बरकरार

वॉशिंगटन/नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को एक एग्जीक्यूटिव ऑर्डर पर हस्ताक्षर करके भारत से होने वाले सभी आयात पर 25% अतिरिक्त टैरिफ को हटा दिया। यह टैरिफ पिछले साल भारत पर रूस से तेल खरीदने को लेकर लगाया गया था।

This slideshow requires JavaScript.

वॉइट हाउस ने बताया कि अमेरिका ने टैरिफ हटाया है, लेकिन साथ ही चेतावनी दी है कि अगर भारत फिर से सीधे या अप्रत्यक्ष रूप से रूसी तेल का आयात शुरू करता है, तो प्रशासन अतिरिक्त टैरिफ को फिर से लागू कर सकता है।

टैरिफ हटने का मतलब और भारत के लिए राहत
पिछले साल अगस्त में ट्रंप प्रशासन ने रूसी तेल की खरीद को लेकर भारत पर 25% दंडात्मक शुल्क लगाया था। इस टैरिफ के चलते भारतीय उद्योगों के लिए अमेरिकी बाजार में खतरा मंडराने लगा था, क्योंकि भारतीय उत्पादों पर अमेरिकी टैरिफ 50% तक पहुंच गया था। वॉइट हाउस ने कहा कि भारत ने रूस से तेल की खरीद बहुत कम कर दी है और अमेरिकी ऊर्जा उत्पादों की खरीद तथा अगले 10 वर्षों के लिए रक्षा सहयोग बढ़ाने का संकल्प लिया है।

रूसी तेल पर कड़ा रुख
एग्जीक्यूटिव ऑर्डर में स्पष्ट किया गया है कि अमेरिका भारत की निगरानी जारी रखेगा। अगर भविष्य में भारत रूसी तेल का आयात फिर से शुरू करता है, तो अमेरिका तत्काल अतिरिक्त शुल्क लगाने पर विचार करेगा। ट्रंप प्रशासन ने यह भी कहा कि यह कदम यूक्रेन में रूस के युद्ध को फंडिंग से रोकने के मकसद से उठाया गया था।

विशेषज्ञों का कहना है कि टैरिफ हटना भारत के लिए आर्थिक राहत है, लेकिन अमेरिका की सतर्कता और चेतावनी यह संकेत देती है कि रूसी तेल के मामले में नीति का पालन करना अब भी अनिवार्य है।

Leave a Reply