Thursday, August 13

Tag: indore

सफेद मूसली की खेती से बेटे को अमेरिका भेजा, जैविक खेती में मध्यप्रदेश देश में अव्वल
Madhya Pradesh, State

सफेद मूसली की खेती से बेटे को अमेरिका भेजा, जैविक खेती में मध्यप्रदेश देश में अव्वल

इंदौर, 25 जुलाई। बलराम कृषि महोत्सव के दौरान जैविक एवं प्राकृतिक खेती से जुड़े किसानों ने अपने अनुभव साझा किए। कार्यक्रम में बताया गया कि जैविक खेती में 27 प्रतिशत से अधिक हिस्सेदारी के साथ मध्यप्रदेश देश में प्रथम स्थान पर है तथा राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन के तहत लाखों किसानों को इससे जोड़ा गया है। खरगोन के किसान अनिल वर्मा ने बताया कि सफेद मूसली की खेती से मिली आय के बल पर उन्होंने अपने बेटे को अमेरिका में उच्च शिक्षा के लिए भेजा, जहां वह ओहियो विश्वविद्यालय में कंप्यूटर साइंस (एआई) में अध्ययन कर रहा है। वहीं जैविक किसान अविनाश दांगी ने बताया कि उनके जैविक उत्पाद देश के 13 राज्यों में भेजे जाते हैं और वे वर्षों से प्राकृतिक खेती कर रहे हैं। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किसानों से ऑनलाइन संवाद कर प्राकृतिक एवं उन्नत खेती अपनाने का आह्वान किया तथा किसानों की उपलब्धिय...
किसानों का कल्याण सर्वोपरि, 13 नवंबर तक होंगे बलराम कृषि महोत्सव : मुख्यमंत्री
Madhya Pradesh, State

किसानों का कल्याण सर्वोपरि, 13 नवंबर तक होंगे बलराम कृषि महोत्सव : मुख्यमंत्री

इंदौर, 25 जुलाई। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि किसानों का कल्याण राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने दतिया से वर्चुअल माध्यम से खरगोन के बलराम कृषि महोत्सव को संबोधित करते हुए कहा कि कृषक कल्याण वर्ष-2026 के तहत प्रदेशभर में 13 नवंबर तक बलराम कृषि महोत्सव आयोजित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने बताया कि किसानों को पर्याप्त सिंचाई, बिजली तथा आधुनिक कृषि तकनीकों का लाभ उपलब्ध कराया जा रहा है। गांवों से दूध एवं सब्जियां लेकर आने-जाने वाले किसानों को सड़क सुरक्षा के लिए हेलमेट भी वितरित किए जा रहे हैं। उन्होंने किसानों से उन्नत कृषि तकनीक अपनाकर अपनी आय बढ़ाने का आह्वान किया।...
परीक्षा एवं पेपर लीक मामलों का तीन माह में होगा निपटारा : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
Madhya Pradesh, State

परीक्षा एवं पेपर लीक मामलों का तीन माह में होगा निपटारा : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

इंदौर, 25 जुलाई। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षकों एवं विद्यार्थियों से जुड़े सभी विषयों पर अत्यंत संवेदनशील है। उन्होंने घोषणा की कि परीक्षा, पेपर लीक तथा अन्य संबंधित मामलों के त्वरित निपटारे के लिए भोपाल, इंदौर, जबलपुर एवं ग्वालियर में चार फास्ट ट्रैक कोर्ट स्थापित किए जाएंगे, जहां ऐसे मामलों का निराकरण तीन माह के भीतर किया जाएगा। विधानसभा परिसर में मीडिया से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विद्यार्थियों के हितों की रक्षा के लिए अनेक महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। उन्होंने बताया कि मध्यप्रदेश राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 लागू करने वाला देश का पहला राज्य है तथा राज्य सरकार युवाओं और विद्यार्थियों के कल्याण के लिए निरंतर निर्णय ले रही है।...
स्कूली बच्चों के अवैध परिवहन पर आरटीओ का विशेष अभियान, चार वाहन जब्त
Madhya Pradesh, Police, State

स्कूली बच्चों के अवैध परिवहन पर आरटीओ का विशेष अभियान, चार वाहन जब्त

इंदौर, 25 जुलाई। कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देश पर स्कूली बच्चों के अवैध एवं असुरक्षित परिवहन के विरुद्ध शनिवार को आरटीओ इंदौर और संभागीय सड़क सुरक्षा दस्ता ने विशेष जांच अभियान चलाया। अभियान के दौरान विभिन्न विद्यालय मार्गों पर मारुति वैन, ऑटो रिक्शा एवं स्कूल बसों की सघन जांच की गई। आरटीओ प्रदीप शर्मा के मार्गदर्शन में परिवहन निरीक्षक आकाश सिटोले की टीम ने नियमों का उल्लंघन करने पर तीन मारुति ओमनी वैन एवं एक ऑटो रिक्शा जब्त किया। साथ ही मोटरयान अधिनियम के विभिन्न प्रावधानों के उल्लंघन पर वाहन चालकों से ₹23 हजार का जुर्माना वसूला गया। अधिकारियों ने कहा कि स्कूली बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। क्षमता से अधिक बच्चों का परिवहन, बिना आवश्यक दस्तावेजों अथवा सुरक्षा मानकों के विरुद्ध संचालित स्कूल वाहनों पर आगे भी नियमित कार्रवाई जारी रहेगी। स्कूल वाहन संचालकों से सभी सुरक्षा नि...
विवाह योग्य जीवनसाथी मिलना क्यों हुआ कठिन? महिला संघ की विचार गोष्ठी में विशेषज्ञों ने सुझाए व्यावहारिक समाधान
Madhya Pradesh, State

विवाह योग्य जीवनसाथी मिलना क्यों हुआ कठिन? महिला संघ की विचार गोष्ठी में विशेषज्ञों ने सुझाए व्यावहारिक समाधान

इंदौर। (सद्वार्ता)अखिल भारतीय श्वेताम्बर जैन महिला संघ की केंद्रीय इकाई द्वारा वर्तमान समय में विवाह योग्य युवक-युवतियों के लिए उपयुक्त जीवनसाथी की तलाश में आ रही चुनौतियों पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन दादावाड़ी, रामबाग में किया गया। गोष्ठी में समाज के बदलते परिवेश, युवाओं की प्राथमिकताओं और विवाह संबंधी बढ़ती अपेक्षाओं पर गंभीर मंथन हुआ तथा समस्या के समाधान हेतु अनेक महत्वपूर्ण सुझाव सामने आए। मुख्य वक्ता वीरेंद्र कुमार जैन ने कहा कि आज उच्च शिक्षा, करियर निर्माण और आर्थिक स्थिरता को प्राथमिकता दिए जाने के कारण विवाह की आयु लगातार बढ़ रही है। इसके साथ ही शिक्षा, आय, व्यवसाय, व्यक्तित्व, कद, परिवार, शहर और जीवनशैली जैसी बातों को लेकर अपेक्षाएँ भी पहले की तुलना में काफी बढ़ गई हैं, जिससे उपयुक्त जीवनसाथी का चयन कठिन होता जा रहा है। रेखा जैन ने कहा कि महिलाओं का आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर...
भारतीय मजदूर संघ का 72वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया
Madhya Pradesh, State

भारतीय मजदूर संघ का 72वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

असंगठित ई-रिक्शा चालक-परिचालक संघ ने श्रमिक एकता, संगठन की मजबूती और अधिकारों की रक्षा का लिया संकल्प उज्जैन | सद्वार्ता असंगठित ई-रिक्शा चालक-परिचालक संघ द्वारा भारतीय मजदूर संघ (बीएमएस) का 72वां स्थापना दिवस उत्साह एवं गरिमापूर्ण वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर श्रमिकों ने संगठन के गौरवशाली इतिहास को स्मरण करते हुए श्रमिक हितों की रक्षा, संगठन को सशक्त बनाने तथा राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी का संकल्प लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मध्य प्रदेश निजी परिवहन मजदूर महासंघ के अखिल भारतीय राष्ट्रीय मंत्री एवं मध्य प्रदेश संगठन मंत्री युवराज सिंह राणावत (राणा जी) उपस्थित रहे। उनके साथ गोपाल गुर्जर, जिला अध्यक्ष मनीष बढ़ई, वरिष्ठ अधिकारी हरिशंकर जी तथा रिक्शा संघ के अध्यक्ष बल्लू सिंह ठाकुर सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं श्रमिक साथी मौजूद रहे। अपने संबोधन में ...
वायड़ा रियल सामाजिक विकास संस्था ने ग्रामीण विद्यार्थियों को बांटी शैक्षणिक सामग्री
Madhya Pradesh, State

वायड़ा रियल सामाजिक विकास संस्था ने ग्रामीण विद्यार्थियों को बांटी शैक्षणिक सामग्री

ग्राम खलखला के सरकारी विद्यालय में बैग व अध्ययन सामग्री वितरण, शिक्षा के प्रति किया प्रेरित इंदौर | (सद्वार्ता) ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा को प्रोत्साहन देने की दिशा में वायड़ा रियल सामाजिक विकास संस्था ने एक सराहनीय पहल करते हुए इंदौर जिले के ग्राम खलखला स्थित शासकीय विद्यालय में विद्यार्थियों को शैक्षणिक सामग्री एवं स्कूल बैग वितरित किए। कार्यक्रम के दौरान बच्चों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी। संस्था के द्वितीय स्थापना वर्ष के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में संस्था के संस्थापक वीरेंद्र सिंह पटेल ने बताया कि संस्था का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर एवं ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को शिक्षा के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराना तथा उन्हें बेहतर भविष्य के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने बताया कि संस्था ने इस वर्ष 200 से अधिक विद्यार्थियों को शैक्षणिक सामग्री उपलब्ध कराने का...
शासकीय चरनोई भूमि से हटाया गया अवैध अतिक्रमण
Madhya Pradesh, State

शासकीय चरनोई भूमि से हटाया गया अवैध अतिक्रमण

कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देश पर राजस्व विभाग की कार्रवाई, पक्का मकान और सड़क ध्वस्त इंदौर, 24 जुलाई।(सद्वार्ता)जिला प्रशासन द्वारा शासकीय भूमि पर किए गए अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में कलेक्टर श्री शिवम वर्मा के निर्देश पर राजस्व विभाग ने अनुभाग बिचौली के ग्राम जामन्या खुर्द स्थित चरनोई मद की शासकीय भूमि से अवैध अतिक्रमण हटाकर उसे अतिक्रमण मुक्त कराया। राजस्व अमले ने सर्वे क्रमांक 198 की लगभग एक एकड़ शासकीय भूमि का निरीक्षण किया, जहां बिना अनुमति पक्का मकान एवं पक्की सड़क का निर्माण किया जा रहा था। कार्रवाई के दौरान जेसीबी मशीन की सहायता से निर्माणाधीन मकान, सड़क तथा खंभों से बनी बाउंड्री को ध्वस्त कर दिया गया। यह कार्रवाई रामप्रसाद दुबे, निवासी ग्राम जामन्या खुर्द, के विरुद्ध की गई। अभियान के दौरान एसडीएम बिचौली अजय भूषण शुक्ला, तहसीलदार अन...
इंदौर को मिली बड़ी सौगात, प्रदेश के पहले डबल लेयर फ्लाईओवर की एक भुजा का लोकार्पण
Madhya Pradesh, State

इंदौर को मिली बड़ी सौगात, प्रदेश के पहले डबल लेयर फ्लाईओवर की एक भुजा का लोकार्पण

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— इंदौर और विकास एक-दूसरे के पर्याय इंदौर, 23 जुलाई 2026 (SDNA) मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार को इंदौर को बड़ी अधोसंरचनात्मक सौगात देते हुए मध्यप्रदेश के पहले डबल लेयर फ्लाईओवर ब्रिज की एक भुजा का लोकार्पण किया। लवकुश चौराहा पर लगभग 175 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित इस फ्लाईओवर को उन्होंने आधुनिक तकनीक और उन्नत इंजीनियरिंग का उत्कृष्ट उदाहरण बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इंदौर और विकास एक-दूसरे के पर्याय हैं तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रदेश में तेजी से विकास कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सिंहस्थ-2028 को ध्यान में रखते हुए इंदौर-उज्जैन मार्ग पर बढ़ते यातायात के सुगम संचालन में यह फ्लाईओवर महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इससे यात्रा समय कम होगा, ईंधन की बचत होगी, ट्रैफिक जाम से राहत मिलेगी तथा नागरिकों को सुरक्षित एवं सुव...
इंदौर में ‘सुपोषण संकल्प अभियान’ के तहत 1000 न्यूट्रिशन किट वितरित
Madhya Pradesh, State

इंदौर में ‘सुपोषण संकल्प अभियान’ के तहत 1000 न्यूट्रिशन किट वितरित

गंभीर कुपोषित बच्चों को मिलेगा पौष्टिक आहार, कुपोषण मुक्त इंदौर बनाने की दिशा में नई पहल इंदौर, 23 जुलाई 2026 (SDNA) मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के कुपोषण मुक्त मध्यप्रदेश के संकल्प को साकार करने की दिशा में इंदौर जिला प्रशासन ने "सुपोषण संकल्प अभियान" के तहत अभिनव पहल की है। अभियान के अंतर्गत गुरुवार को कलेक्टर शिवम वर्मा ने गंभीर कुपोषित (SAM) बच्चों के लिए 1000 न्यूट्रिशन किट वितरित किए। यह अभियान महिला एवं बाल विकास विभाग तथा सहायता संस्था के संयुक्त सहयोग से संचालित किया जा रहा है। प्रत्येक न्यूट्रिशन किट में बच्चों की पोषण आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए राजगीरा के लड्डू, खोपरे का गोला, सत्तू का आटा, एक किलोग्राम खजूर, तिलपट्टी सहित अन्य पौष्टिक खाद्य सामग्री शामिल की गई है। प्रत्येक किट की अनुमानित लागत करीब 500 रुपये है तथा इसे केंद्र सरकार के स्वास्थ्य विभाग द्वारा निर्धार...