Thursday, August 13

Tag: indore

अमर शहीद चंद्रशेखर आज़ाद एवं लोकमान्य तिलक जयंती पर भव्य समारोह, पांच विभूतियां सम्मानित
Madhya Pradesh, State

अमर शहीद चंद्रशेखर आज़ाद एवं लोकमान्य तिलक जयंती पर भव्य समारोह, पांच विभूतियां सम्मानित

इंदौर। (सद्वार्ता)अमर शहीद चंद्रशेखर आज़ाद एवं लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक की जयंती के अवसर पर श्री गीता रामेश्वरम ट्रस्ट, नेताजी सुभाष चंद्र बोस अखिल भारतीय स्वतंत्र सेनानी उत्तराधिकारी संगठन तथा अखिल भारतीय स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी संगठन के संयुक्त तत्वावधान में भव्य 'आज़ाद-तिलक अलंकरण समारोह' आयोजित किया गया। समारोह में समाज, शिक्षा, खेल एवं सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाली पांच प्रतिष्ठित विभूतियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति गीतों की प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को राष्ट्रभक्ति के रंग में रंग दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश एवं मध्यस्थता केंद्र के प्रमुख जस्टिस (सेवानिवृत्त) मोहम्मद शमीम कुरैशी थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व विधायक सत्यनारायण पटेल ने क...
भारतीय मजदूर संघ का 72वां स्थापना दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया
Madhya Pradesh, State

भारतीय मजदूर संघ का 72वां स्थापना दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

असंगठित ई-रिक्शा चालक-परिचालक संघ ने श्रमिक एकता और संगठन की मजबूती का लिया संकल्प उज्जैन, 24 जुलाई। (सद्वार्ता)असंगठित ई-रिक्शा चालक-परिचालक संघ द्वारा भारतीय मजदूर संघ (बीएमएस) का 72वां स्थापना दिवस उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर श्रमिकों ने संगठन के गौरवशाली इतिहास का स्मरण करते हुए श्रमिक हितों की रक्षा, सामाजिक सुरक्षा तथा संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मध्य प्रदेश निजी परिवहन मजदूर महासंघ के अखिल भारतीय राष्ट्रीय मंत्री एवं मध्य प्रदेश संगठन मंत्री युवराज सिंह राणावत (राणा जी) उपस्थित रहे। उनके साथ गोपाल गुर्जर, जिला अध्यक्ष मनीष बढ़ई, वरिष्ठ पदाधिकारी हरिशंकर जी, रिक्शा संघ के अध्यक्ष बल्लू सिंह ठाकुर सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं श्रमिक मौजूद रहे। अपने संबोधन में अतिथियों ने कहा कि भारत...
प्रदेश का संपूर्ण जनजातीय अंचल हमारे लिए तीर्थ समान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
Madhya Pradesh, State

प्रदेश का संपूर्ण जनजातीय अंचल हमारे लिए तीर्थ समान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

आलीराजपुर में बलराम कृषि महोत्सव एवं चंद्रशेखर आजाद जयंती कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री स्वसहायता समूह की बहनों को 2.10 करोड़ रुपये की ऋण राशि वितरित, 303.34 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन और 53.55 करोड़ के कार्यों का लोकार्पण आलीराजपुर/जबलपुर, 23 जुलाई 2026। (सद्वार्ता)मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मध्यप्रदेश के जनजातीय क्षेत्रों में सकारात्मक बदलाव दिखाई दे रहा है। झाबुआ, आलीराजपुर, मंडला, डिंडोरी, बालाघाट सहित प्रदेश का संपूर्ण जनजातीय अंचल हमारे लिए तीर्थ के समान है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव गुरुवार को आलीराजपुर जिले के चंद्रशेखर आजाद नगर में अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की 120वीं जयंती के अवसर पर आयोजित बलराम कृषि महोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद को नमन करते हुए कहा कि इस धरती के वीर सपूत ने...