

इंदौर, 25 जुलाई। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि किसानों का कल्याण राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने दतिया से वर्चुअल माध्यम से खरगोन के बलराम कृषि महोत्सव को संबोधित करते हुए कहा कि कृषक कल्याण वर्ष-2026 के तहत प्रदेशभर में 13 नवंबर तक बलराम कृषि महोत्सव आयोजित किए जाएंगे।

मुख्यमंत्री ने बताया कि किसानों को पर्याप्त सिंचाई, बिजली तथा आधुनिक कृषि तकनीकों का लाभ उपलब्ध कराया जा रहा है। गांवों से दूध एवं सब्जियां लेकर आने-जाने वाले किसानों को सड़क सुरक्षा के लिए हेलमेट भी वितरित किए जा रहे हैं। उन्होंने किसानों से उन्नत कृषि तकनीक अपनाकर अपनी आय बढ़ाने का आह्वान किया।


