Sunday, July 26

This slideshow requires JavaScript.

गंदगी मिलने पर मनमोहन होटल का खाद्य पंजीयन निलंबित, सोनी डेरी से पनीर का नमूना जांच के लिए भेजा

जबलपुर। (सद्वार्ता)

This slideshow requires JavaScript.

कलेक्टर राघवेंद्र सिंह के निर्देश पर जिले में दूषित एवं असुरक्षित खाद्य पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत शनिवार को खाद्य सुरक्षा विभाग एवं नगर निगम की संयुक्त टीम ने सिविल लाइंस स्थित मनमोहन होटल का औचक निरीक्षण किया।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी अमित गुप्ता ने बताया कि निरीक्षण के दौरान होटल परिसर में अत्यधिक गंदगी, अस्वच्छ वातावरण में खाद्य पदार्थों का निर्माण एवं भंडारण तथा खाद्य सामग्री के आसपास कॉकरोच एवं अन्य कीड़े पाए गए। उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए होटल का खाद्य पंजीयन तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

इसी अभियान के दौरान सदर स्थित सोनी डेरी से पनीर का नमूना भी जांच के लिए लिया गया है। यह नमूना परीक्षण हेतु राज्य खाद्य प्रयोगशाला, भोपाल भेजा गया है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

खाद्य सुरक्षा विभाग ने खाद्य कारोबारियों को स्वच्छता मानकों का कड़ाई से पालन करने तथा उपभोक्ताओं को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने की हिदायत दी है।

Leave a Reply