Sunday, July 26

This slideshow requires JavaScript.

उज्जैन श्रीसंघ ने आगर पहुंचकर लिया ‘सौम्य वर्षावास’ मंगल प्रवेश का धर्मलाभ

आगर। शासन प्रभाविका, मातृ हृदया पूज्य साध्वी श्री सौम्य वंदना श्रीजी महाराज साहब आदि ठाणा के ‘सौम्य वर्षावास’ के भव्य मंगल प्रवेश समारोह में उज्जैन श्रीसंघ ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर धर्मलाभ प्राप्त किया। इस अवसर पर उज्जैन के श्री जीरावला पार्श्वनाथ नवरत्न भक्तामर मंडल (सूरज नगर) एवं नाकोड़ा मंडल के सदस्य बड़ी संख्या में आगर पहुंचे।

This slideshow requires JavaScript.

प्रातः 9 बजे भव्य वरघोड़े (शोभायात्रा) के साथ मंगल प्रवेश हुआ। शोभायात्रा आगर नगर के प्रमुख मार्गों से होकर प्रवचन स्थल पहुंची, जहां श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव से पूज्य साध्वीश्री का स्वागत किया। नगर में धर्ममय वातावरण और उत्साह का अद्भुत दृश्य देखने को मिला।

धर्मसभा में विभिन्न स्थानों से आए श्रद्धालुओं ने पूज्य गुरुणी श्रीजी के सौम्य व्यक्तित्व, सरल जीवन, त्याग, तप एवं आध्यात्मिक प्रेरणा पर अपने विचार व्यक्त किए। स्थानीय आगर श्रीसंघ ने बाहर से पधारे सभी अतिथियों का आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया।

अपने मंगल प्रवचन में पूज्य साध्वी श्री सौम्य वंदना श्रीजी महाराज ने जिनवाणी का अमृतपान कराते हुए धर्म, संयम, सेवा एवं सदाचार का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि मानव जीवन का वास्तविक उद्देश्य आत्मकल्याण और संस्कारों का संरक्षण है। प्रवचन के अंत में उपस्थित श्रद्धालुओं को मांगलिक श्रवण कराकर आशीर्वाद प्रदान किया।

इस अवसर पर उज्जैन से श्री जीरावला पार्श्वनाथ नवरत्न भक्तामर मंडल (सूरज नगर) एवं नाकोड़ा मंडल के अध्यक्ष संजय कंवर, संस्थापक अध्यक्ष विनोद जैन (उन्हेल वाले), सचिव कमलेश मारू, अशोक जैन (मिर्ची वाले), अंतिम विनायका, सुभाष पावेचा, दिनेश राठौर, शशि मारू, सरिता कंवर, रीना जैन, ममता जैन सहित अनेक श्रद्धालुओं ने वर्षावास मंगल प्रवेश के पावन अवसर पर धर्मलाभ प्राप्त किया।

— SDNA

Leave a Reply