Monday, June 29

Rajasthan

‘बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट मुझे पकड़ो… एक महीने की सैलरी ले जाओ’जयपुर के सब-इंस्पेक्टर गिरवर सिंह शेखावत का अनोखा चैलेंज, सड़क सुरक्षा का दिया सशक्त संदेश
Rajasthan, State

‘बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट मुझे पकड़ो… एक महीने की सैलरी ले जाओ’जयपुर के सब-इंस्पेक्टर गिरवर सिंह शेखावत का अनोखा चैलेंज, सड़क सुरक्षा का दिया सशक्त संदेश

जयपुर। राजस्थान की राजधानी जयपुर से सड़क सुरक्षा को लेकर एक प्रेरणादायक पहल सामने आई है। जयपुर पुलिस के सब-इंस्पेक्टर गिरवर सिंह शेखावत इन दिनों सोशल मीडिया पर खासे चर्चा में हैं। वजह है युवाओं को दिया गया उनका ओपन चैलेंज, जिसमें उन्होंने कहा है कि यदि कोई उन्हें वाहन चलाते समय बिना हेलमेट या बिना सीट बेल्ट देख ले, तो वे अपनी पूरी एक महीने की सैलरी देने को तैयार हैं। रामनगरिया थाना क्षेत्र में पदस्थ सब-इंस्पेक्टर गिरवर सिंह शेखावत शहर के अलग-अलग इलाकों में युवाओं से संवाद कर उन्हें यातायात नियमों के प्रति जागरूक कर रहे हैं। इसी दौरान वे युवाओं को यह टास्क दे रहे हैं—“मुझ पर नजर रखो। मैं चाहे घर से निकलूं, थाने जाऊं या कोर्ट, अगर कहीं भी बिना हेलमेट या सीट बेल्ट दिख गया, तो मेरी एक महीने की तनख्वाह आपकी।” 70 हजार रुपये से ज्यादा की सैलरी दांव पर एनबीटी से बातचीत में एसआई गिरवर सिंह...
खुशखबरी! दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे की 8 लेन की आधुनिक टनल जल्द शुरू, ऊपर टाइगर रिजर्व और नीचे ट्रैफिक
Rajasthan, State

खुशखबरी! दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे की 8 लेन की आधुनिक टनल जल्द शुरू, ऊपर टाइगर रिजर्व और नीचे ट्रैफिक

कोटा/सम्ब्रत चतुर्वेदी: देश के सबसे बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में शामिल दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे कोटा जिले में मुकंदरा टाइगर रिजर्व के नीचे बनाई जा रही 4.8 किलोमीटर लंबी अंडरग्राउंड टनल से होकर गुजरेगी। इस अत्याधुनिक टनल का एक ट्यूब मार्च 2026 तक ट्रैफिक के लिए तैयार हो जाएगा। आठ लेन, सुरक्षित और आधुनिक तकनीक से सुसज्जितइस टनल में कुल आठ लेन होंगे और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सीसीटीवी कैमरे लगाये गए हैं। एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर संदीप अग्रवाल के अनुसार, टनल के चालू होने के बाद दिल्ली से मुंबई का सफर अब केवल 12 घंटे में पूरा किया जा सकेगा, जबकि वर्तमान में यही दूरी तय करने में लगभग दोगुना समय लगता है। 600 फीट ऊंची पहाड़ी के नीचे इंजीनियरिंग का नमूनामुकंदरा टाइगर रिजर्व की लगभग 600 फीट ऊंची पहाड़ी के नीचे टनल का निर्माण तकनीकी चुनौती रहा। इस प्रोजेक्ट को पूरा करने में ...
चौमूं में जमीन विवाद: पीड़ित परिवार ने राष्ट्रपति से इच्छा मृत्यु की अनुमति मांगी, पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Rajasthan, State

चौमूं में जमीन विवाद: पीड़ित परिवार ने राष्ट्रपति से इच्छा मृत्यु की अनुमति मांगी, पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

जयपुर: राजस्थान के चौमूं क्षेत्र में जमीन विवाद ने नया मोड़ ले लिया है। पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया है कि पुलिस ने उनकी जमीन जबरन खाली करवाई, जबकि उन्होंने साफ तौर पर इनकार किया था। न्याय न मिलने के चलते परिवार ने देश के राष्ट्रपति से इच्छा मृत्यु की अनुमति मांगने का कदम उठाया है। पीड़ित परिवार ने न्याय की गुहार लगाते हुए चौमूं एसडीएम कार्यालय पहुंचकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। इस दौरान मोहनलाल, उनकी पत्नी पुष्पा और अन्य परिजन मौजूद रहे। परिवार का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद उन्हें राहत नहीं मिली। परिवार ने लीज प्रक्रिया में धोखाधड़ी का आरोप भी लगाया। उनका कहना है कि जमीन को पेट्रोल पंप संचालन के लिए लीज पर देने के दौरान रिश्तेदार और अन्य युवकों ने मिलकर अनियमितताएं कीं, और तय की गई राशि का भुगतान नहीं किया गया। चौमूं एसडीएम दिलीप सिंह राठौड़ ने पीड़ितों की बात सु...
किशनगढ़ रेनवाल स्कूल विवाद में नया मोड़, पत्नी का वीडियो बयान आया सामने, उलटा पड़ा वकील का दांव
Rajasthan, State

किशनगढ़ रेनवाल स्कूल विवाद में नया मोड़, पत्नी का वीडियो बयान आया सामने, उलटा पड़ा वकील का दांव

जयपुर: राजस्थान के जयपुर जिले में किशनगढ़ रेनवाल के निजी स्कूल से जुड़ा विवाद और गंभीर रूप ले चुका है। वकील द्वारा स्कूल संचालक पर अपनी पत्नी को प्रेम जाल में फंसाकर लिव-इन में रखने के आरोप लगाने के बाद अब मामले में नया मोड़ आया है। वकील की पत्नी का वीडियो बयान सामने आया है, जिसमें उसने पति के सभी आरोपों को पूरी तरह खारिज किया और स्पष्ट किया कि वह अपनी मर्जी से रह रही हैं। पत्नी का बयान – मैं अपनी मर्जी से रहती हूंवीडियो में महिला ने कहा कि उसके पति द्वारा लगाए गए सभी आरोप गलत हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि वह किसी दबाव में नहीं है और अपने फैसले स्वयं लेती हैं। उनका कहना है कि वह स्कूल परिसर में और अपने घर में पूरी स्वतंत्रता से रह रही हैं। पति पर गंभीर आरोप लगाएमहिला ने अपने पति पर कई गंभीर आरोप भी लगाए। उन्होंने कहा कि पति रोजाना रात में शराब पीकर घर आता था और उनके साथ मारपीट करता था...
पाकिस्तान से उड़कर पहुंचा संदिग्ध गुब्बारा, श्रीगंगानगर में चांद-तारे और PIA लिखा मिलने से मचा हड़कंप
Rajasthan, State

पाकिस्तान से उड़कर पहुंचा संदिग्ध गुब्बारा, श्रीगंगानगर में चांद-तारे और PIA लिखा मिलने से मचा हड़कंप

श्रीगंगानगर: राजस्थान के सीमावर्ती जिले श्रीगंगानगर के पदमपुर उपखंड क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब खेत के पास एक संदिग्ध गुब्बारा दिखाई दिया। यह घटना घमुड़वाली थाना क्षेत्र के 30 एलएनपी इलाके की है। खेत में काम कर रहे किसान ने गुब्बारे को देखकर तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही घमुड़वाली थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र को सुरक्षित क्षेत्र घोषित करते हुए प्राथमिक जांच शुरू की। पुलिस ने गुब्बारे को संदिग्ध मानते हुए हर पहलू से जांच का दायरा बढ़ा दिया। गुब्बारे की विशेषताएं और पहचानपुलिस के अनुसार, यह गुब्बारा सफेद और हरे रंग का है और आकार में एरोप्लेन जैसा दिखता है। गुब्बारे पर चांद और तारे के निशान बने हुए हैं, साथ ही उर्दू भाषा में 'PIA' लिखा हुआ पाया गया। इसे देखकर पुलिस ने इसे गंभीरता से लेते हुए जांच में जुटा दिया है। सुरक्षा को देखते हुए जब्त किया ग...
25 साल तक न्याय से वंचित रही महिला लेक्चरर, हाईकोर्ट की सख्ती—एक माह में भुगतान नहीं तो बढ़ेगा ब्याज
Rajasthan, State

25 साल तक न्याय से वंचित रही महिला लेक्चरर, हाईकोर्ट की सख्ती—एक माह में भुगतान नहीं तो बढ़ेगा ब्याज

झुंझुनूं। राजस्थान के चिड़ावा स्थित एक गर्ल्स कॉलेज द्वारा सेवानिवृत्त महिला लेक्चरर को पिछले 25 वर्षों से बकाया भुगतान न दिए जाने के मामले में राजस्थान हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है। अदालत ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि एक माह के भीतर पूरी राशि का भुगतान किया जाए, अन्यथा बकाया पर 12 प्रतिशत वार्षिक ब्याज के साथ भुगतान करना होगा। यह मामला चिड़ावा के इंदिरा गांधी बालिका निकेतन कॉलेज से जुड़ा है, जहां कार्यरत रही महिला लेक्चरर शकुंतला पाटनी को लंबे समय तक न्याय के लिए भटकना पड़ा। अदालत के आदेशों की अनदेखी करते हुए कॉलेज प्रबंधन और संबंधित विभाग वर्षों तक भुगतान टालते रहे, जिसे हाईकोर्ट ने गंभीर और दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया है। सिविल कोर्ट के आदेश भी रहे अनसुने मामले की सुनवाई न्यायमूर्ति अनिल कुमार उपमन की एकल पीठ ने की। याचिका में बताया गया कि 12 जून 2000 को ट्रिब्यूनल ने महिला लेक...
पिता ने कर्ज लिया, दुकान बेची… अब बेटा बना करोड़पति भरतपुर के कार्तिक शर्मा की संघर्ष से सफलता तक की प्रेरक कहानी
Rajasthan, State

पिता ने कर्ज लिया, दुकान बेची… अब बेटा बना करोड़पति भरतपुर के कार्तिक शर्मा की संघर्ष से सफलता तक की प्रेरक कहानी

भरतपुर। सपने अगर सच्चे हों और साथ में परिवार का त्याग व भरोसा हो, तो मंज़िल जरूर मिलती है। राजस्थान के भरतपुर के 19 वर्षीय क्रिकेटर कार्तिक शर्मा ने यही साबित कर दिखाया है। आईपीएल मिनी ऑक्शन में चेन्नई सुपर किंग्स ने उन्हें 14 करोड़ 20 लाख रुपये में खरीदकर न सिर्फ उनका, बल्कि पूरे भरतपुर का नाम रोशन कर दिया है। संघर्ष की नींव पर खड़ा हुआ सफलता का महल कार्तिक की इस ऐतिहासिक कामयाबी के पीछे उनके पिता मनोज शर्मा का वर्षों का संघर्ष छिपा है। बेटे के क्रिकेट सपने को जिंदा रखने के लिए उन्होंने कर्ज लिया, अपनी दुकान बेची और आर्थिक तंगी के बावजूद कभी हार नहीं मानी। क्रिकेट अभ्यास के लिए बॉलिंग मशीन तक खरीदी गई। परिवार के खर्च चलाने के लिए कभी कोल्ड ड्रिंक और पानी की बोतलों की सप्लाई की, तो कभी छोटी-मोटी मजदूरी भी की। खुद पढ़ाया ट्यूशन, खुद कमाया खर्च पिता मनोज शर्मा जहां निजी ट्यूशन पढ...
ईडी के कथित दुरुपयोग के विरोध में कांग्रेस का जयपुर में प्रदर्शन, आज बीजेपी मुख्यालय का होगा घेराव
Politics, Rajasthan, State

ईडी के कथित दुरुपयोग के विरोध में कांग्रेस का जयपुर में प्रदर्शन, आज बीजेपी मुख्यालय का होगा घेराव

जयपुर। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के कथित दुरुपयोग को लेकर कांग्रेस आज जयपुर में केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतर रही है। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मुख्यालय का घेराव करेंगे। कांग्रेस का आरोप है कि केंद्र सरकार संवैधानिक संस्थाओं का राजनीतिक प्रतिशोध के हथियार के रूप में उपयोग कर रही है। पार्टी नेताओं का कहना है कि विपक्षी दलों को दबाने के लिए जांच एजेंसियों का दुरुपयोग किया जा रहा है, जो लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा है। दो बजे शुरू होगा पैदल मार्च प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं मीडिया चेयरपर्सन स्वर्णिम चतुर्वेदी ने बताया कि बुधवार 17 दिसंबर को जयपुर सहित आसपास के जिलों से बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता दोपहर 2 बजे प्रदेश कांग्रेस कमेटी मुख्यालय पर...
पति पर शक बना हत्या की वजह स्कूल प्रिंसिपल ने 15 लाख में दी नर्स की हत्या की सुपारी झुंझुनूं के बदमाशों से रची साजिश, गुजरात से आरोपी महिला गिरफ्तार
Rajasthan, State

पति पर शक बना हत्या की वजह स्कूल प्रिंसिपल ने 15 लाख में दी नर्स की हत्या की सुपारी झुंझुनूं के बदमाशों से रची साजिश, गुजरात से आरोपी महिला गिरफ्तार

पति–पत्नी के रिश्ते में उपजा शक किस हद तक खतरनाक मोड़ ले सकता है, इसका सनसनीखेज उदाहरण राजस्थान के झुंझुनूं जिले में सामने आया है। पति के कथित प्रेम-प्रसंग के संदेह में एक सरकारी स्कूल की हेडमिस्ट्रेस ने एक महिला नर्स की हत्या की सुपारी दे दी। पुलिस ने इस मामले का खुलासा करते हुए गुजरात से मुख्य साजिशकर्ता महिला को गिरफ्तार किया है। शराब ठेके पर फायरिंग से खुला हत्या का राज पुलिस अधीक्षक बृजेश ज्योति उपाध्याय ने बताया कि सात दिन पहले पिलानी थाना क्षेत्र के लिखवा गांव में शराब ठेके पर फायरिंग और रंगदारी के मामले में छह बदमाशों को गिरफ्तार किया गया था।पूछताछ के दौरान आरोपियों ने चौंकाने वाला खुलासा किया कि उन्हें एक महिला की हत्या के लिए 15 लाख रुपये की सुपारी दी गई थी। डॉक्टर नहीं, नर्स थी निशाने पर जांच में सामने आया कि बदमाशों को जिस महिला डॉक्टर की हत्या की बात कही गई थी, वह ...
रेगिस्तान में मां को तलाशता रहा ‘छोटा जहाज़’, जैसलमेर में मां-बच्चे के अटूट रिश्ते ने नम की आंखें
Rajasthan, State

रेगिस्तान में मां को तलाशता रहा ‘छोटा जहाज़’, जैसलमेर में मां-बच्चे के अटूट रिश्ते ने नम की आंखें

रेगिस्तान की तपती रेत पर सामने आया यह दृश्य इंसानी दिल को झकझोर देने वाला था। जैसलमेर जिले के लाठी क्षेत्र में प्रसव के दौरान ऊंटनी की मौत के बाद उसका नवजात बच्चा करीब पांच दिनों तक अपनी मृत मां के इर्द-गिर्द भटकता रहा। वह कभी अपनी मां को उठाने की कोशिश करता, तो कभी उसकी ओर देखकर दर्द भरी आवाज़ निकालता रहा। यह मार्मिक दृश्य देखकर वहां मौजूद हर व्यक्ति की आंखें नम हो गईं। प्रसव के दौरान उठ गया मां का साया जानकारी के अनुसार सोढाकोर गांव से करीब तीन किलोमीटर दूर जंगल क्षेत्र में एक ऊंटनी ने बच्चे को जन्म दिया। प्रसव पीड़ा के दौरान उसकी हालत अचानक बिगड़ गई और कुछ ही समय में उसकी मौत हो गई। जन्म के तुरंत बाद मां का साया सिर से उठ जाने के बाद ऊंट का बच्चा बेसहारा हो गया। वह लगातार अपनी मृत मां के पास ही बैठा रहा और आसपास घूमकर मानो उसे ढूंढने की कोशिश करता रहा। आवारा कुत्तों के हमले में...