मुख्यमंत्री डॉ. यादव 70वें मध्यप्रदेश स्थापना दिवस “अभ्युदय मध्यप्रदेश” का करेंगे शुभारंभ
इंदौर, 31 अक्टूबर 2025
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार एक नवम्बर को शाम 6.30 बजे 70वें मध्यप्रदेश स्थापना दिवस "अभ्युदय मध्यप्रदेश" का शुभारंभ करेंगे। समृद्ध, विकसित और सशक्त मध्यप्रदेश की झलक दिखाते इस उत्सव में केंद्रीय नागर विमानन मंत्री श्री किंजरापु राममोहन नायडू, भारत के विधि और न्याय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री अर्जुन राम मेघवाल, पर्यटन, संस्कृति एवं धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री धर्मेंद्र भाव सिंह लोधी सहित अन्य गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। सोमवार तक चलने वाले इस उत्सव में गीत, संगीत, नृत्य, कला, शिल्प कला, छायाचित्र, सांस्कृतिक यात्रा, ड्रोन शो, आतिशबाजी इत्यादि गतिविधियों के माध्यम से मध्यप्रदेश की विरासत और विकास के रंग देखने मिलेंगे। इस प्रदेशव्यापी आयोजन का मुख्य समारोह लाल परेड ग्राउण्ड भोपाल में तीनों दि...




