Kerala Panchayat Election 2025 Result: केरल से BJP के लिए मिली गुड न्यूज, पंचायत चुनाव में NDA की बढ़ती ताकत
तिरुवनंतपुरम (केरल): केरल में दो चरणों में हुए 1199 स्थानीय निकाय चुनावों की मतगणना शनिवार सुबह से जारी है। शुरुआती रुझानों में राज्यभर में मिली-जुली और बदलती तस्वीर दिखाई दे रही है।
आरंभिक आंकड़ों के मुताबिक, भाजपा के नेतृत्व वाला राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) उम्मीद से बेहतर शुरुआत कर रहा है। वहीं, सत्तारूढ़ माकपा के नेतृत्व वाला वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) अपेक्षित हल्की बढ़त बनाए हुए दिख रहा है। कांग्रेस के नेतृत्व वाला संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) भी पिछली बार की तुलना में बेहतर प्रदर्शन कर रहा है।
अहमियत जिला पंचायतों कीजिला पंचायतों के नतीजों को राजनीतिक ताकत का सबसे अहम पैमाना माना जाता है। शुरुआती रुझानों में यूडीएफ को जिला पंचायतों में कुछ बढ़त मिली दिख रही है, जबकि ग्राम पंचायतों में माकपा की स्थिति मजबूत बनी हुई है। ब्लॉक पंचायतों और कई नगर निगमों के वार्...





