अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने अलीबाग में खरीदी ₹37.86 करोड़ की प्रॉपर्टी, 3 साल पहले बनवाया था हॉलिडे होम
अलीबाग: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली ने अलीबाग में नई प्रॉपर्टी खरीदी है। इस निवेश की कीमत लगभग ₹37.86 करोड़ बताई जा रही है। कपल कुछ दिन पहले ही अलीबाग आए थे और तब उन्होंने यह प्रॉपर्टी खरीदने का फैसला किया।
रिपोर्ट के अनुसार, यह लगभग 5.1 एकड़ जमीन है, जो जीराद गांव में स्थित है। जमीन समीरा लैंड एसेट्स प्राइवेट लिमिटेड की निदेशक सोनाली अमित राजपूत से खरीदी गई। डेटा एनालिटिक्स फर्म सीआरई मैट्रिक्स के अनुसार, इस दो जमीनों के सौदे का रजिस्ट्रेशन 13 जनवरी 2026 को किया गया।
इस खरीद पर लगभग ₹2.27 करोड़ की स्टांप ड्यूटी का भुगतान हुआ। खबरों के अनुसार, विराट के भाई विकास कोहली ने कपल की ओर से सारे पेपर वर्क की जिम्मेदारी निभाई। इसके पहले, उन्होंने विकास कोहली को अपने गुरुग्राम वाले 80 करोड़ के बंगले की देखरेख का काम भी सौंपा था।
पहली अलीबाग प्रॉपर्टी और हॉलिडे ह...










