एशेज: जो रूट ने शतक जड़ा, रिकी पोंटिंग के बराबरी पर पहुंचे
सिडनी: इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज जो रूट ने एशेज सीरीज के आखिरी टेस्ट में धमाकेदार शतक ठोक दिया है। सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर खेले जा रहे मुकाबले के दूसरे दिन उन्होंने 146 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया। यह इस सीरीज में उनका दूसरा शतक है।
रूट ने रिकी पोंटिंग के बराबरी कर ली
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में अब जो रूट का नाम रिकी पोंटिंग के बराबर हो गया है। दोनों के नाम इस फॉर्मेट में 41 शतक दर्ज हैं। रूट ने 163वें टेस्ट में यह उपलब्धि हासिल की, जबकि पोंटिंग ने 168 मैचों में यह आंकड़ा बनाया। टेस्ट क्रिकेट में सिर्फ सचिन तेंदुलकर (51 शतक) और जैक कैलिस (45 शतक) के नाम रूट से ज्यादा शतक हैं।
ऑस्ट्रेलिया में रूट का दूसरा शतक
इस एशेज सीरीज से पहले रूट का ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट शतक का कोई रिकॉर्ड नहीं था। गाबा के मैदान पर सीरीज के दूसरे मुकाबले म...










