ऑस्ट्रेलिया की हार पर मोहम्मद यूसुफ के सपने और आकाश चोपड़ा का करारा जवाब
नई दिल्ली। टी20 विश्व कप 2026 में ऑस्ट्रेलिया को श्रीलंका के खिलाफ 8 विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा। इस हार के बाद ऑस्ट्रेलिया के सुपर-8 में पहुंचने के मौके लगभग खत्म हो गए हैं। लेकिन इस पर पाकिस्तान के दिग्गज बल्लेबाज मोहम्मद यूसुफ ने टॉप 4 में पहुंचने की उम्मीद जताते हुए अजीबोगरीब बयान दे दिया।
मोहम्मद यूसुफ का बयान
यूसुफ ने अपने ऑफीशियल सोशल मीडिया अकाउंट पर ट्वीट किया:"ऑस्ट्रेलिया का जल्दी बाहर निकलना टी20 वर्ल्ड कप को कड़वा स्वाद देगा। पाकिस्तान के अब टॉप 4 में पहुंचने के अच्छे चांस हैं। मैं उम्मीद करता हूं कि हम कल के मैच से कुछ सीखेंगे और पॉजिटिव माइंड सेट और सही टीम कॉम्बिनेशन के साथ आगे बढ़ेंगे।"
उनके इस ट्वीट में ऑस्ट्रेलिया की हार को पाकिस्तान के लिए अवसर बताने की कोशिश की गई, लेकिन इसे लेकर भारत के पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने तुरंत प्रतिक्रिया दी।
आकाश ...










