Wednesday, May 27

Blog

दिल्ली में फरवरी में ही मार्च-अप्रैल जैसी गर्मी, पारा 30 के पार पहुंचा, घरों में चलने लगे पंखे
Delhi (National Capital Territory), State

दिल्ली में फरवरी में ही मार्च-अप्रैल जैसी गर्मी, पारा 30 के पार पहुंचा, घरों में चलने लगे पंखे

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में फरवरी खत्म होने से पहले ही गर्मी ने दस्तक दे दी है। तापमान में लगातार बढ़ोतरी के चलते अब लोगों को मार्च-अप्रैल जैसी गर्मी का अहसास होने लगा है। हालात ऐसे हैं कि कई घरों में पंखे चलने लगे हैं, जबकि लोगों ने स्वेटर और गर्म कपड़े पहनना भी काफी हद तक छोड़ दिया है। सोमवार को दिल्ली में इस मौसम में पहली बार अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी में अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 7 डिग्री अधिक है। पिछले 5 वर्षों में फरवरी में सबसे जल्दी 30 पार मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, पिछले पांच वर्षों में यह पहली बार हुआ है जब फरवरी में इतनी जल्दी तापमान 30 डिग्री से ऊपर पहुंचा है। इससे पहले 11 फरवरी 2021 को तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। वहीं, फरवरी 2025 में महीने के अंतिम स...
वसंत कुंज में तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार को कुचला, मौके पर छोड़ वाहन चालक फरार
Delhi (National Capital Territory), State

वसंत कुंज में तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार को कुचला, मौके पर छोड़ वाहन चालक फरार

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में तेज रफ्तार भारी वाहनों का कहर लगातार जारी है। वसंत कुंज इलाके में सोमवार सुबह एक तेज रफ्तार डंपर मिक्सर ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि युवक डंपर के नीचे आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी चालक डंपर को घटनास्थल पर छोड़कर फरार हो गया। मृतक की पहचान राजीव (27 वर्ष) के रूप में हुई है, जो महरौली का निवासी बताया जा रहा है। पीसीआर कॉल के बाद मौके पर पहुंची पुलिस पुलिस के अनुसार सोमवार सुबह 11:44 बजे पीसीआर कॉल के जरिए सूचना मिली कि चर्च रोड स्थित बंदर फार्म के सामने एक बाइक सवार युवक ट्रक की चपेट में आ गया है। सूचना मिलते ही वसंत कुंज साउथ थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची। मौके पर पुलिस ने देखा कि बाइक क्षतिग्रस्त अवस्था में सड़क पर पड़ी थी और युवक गंभीर रूप से घायल हालत में पास ही पड़ा हुआ था। अस्पताल में डॉक्टरों ने ...
दिल्ली में घर खरीदने वालों के लिए बड़ी राहत, DDA की प्रीमियम हाउसिंग स्कीम 2026 की समय सीमा बढ़ी
Delhi (National Capital Territory), State

दिल्ली में घर खरीदने वालों के लिए बड़ी राहत, DDA की प्रीमियम हाउसिंग स्कीम 2026 की समय सीमा बढ़ी

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में अपना घर खरीदने की योजना बना रहे लोगों के लिए बड़ी खबर है। दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) ने लोगों की मांग को देखते हुए प्रीमियम हाउसिंग स्कीम 2026 के तहत आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब इच्छुक आवेदक इस योजना में 20 फरवरी 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। DDA की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, इस योजना के तहत दिल्ली के विभिन्न क्षेत्रों में कुल 582 फ्लैट्स उपलब्ध कराए गए हैं। इनमें HIG, MIG, LIG, जनता और EHS कैटेगरी के फ्लैट शामिल हैं। यह पूरी प्रक्रिया ई-ऑक्शन के माध्यम से संपन्न की जाएगी। कार और स्कूटर गैराज भी योजना में शामिल DDA ने बताया कि इस स्कीम में केवल फ्लैट ही नहीं, बल्कि कार और स्कूटर के लिए गैराज भी शामिल किए गए हैं। यह योजना 6 जनवरी 2026 को लॉन्च की गई थी, लेकिन अंतिम तिथि नजदीक आने के कारण कई लोगों ने आवेदन प्रक्रिया पूरी करने के लिए अतिरिक्त समय की म...
गाजियाबाद के डीएम रविंद्र कुमार मांदड़: बाइक से पहुंचे किसानों के बीच, संवाद कर खत्म कराया धरना
State, Uttar Pradesh

गाजियाबाद के डीएम रविंद्र कुमार मांदड़: बाइक से पहुंचे किसानों के बीच, संवाद कर खत्म कराया धरना

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जनपद में किसानों के धरने के दौरान सोमवार को एक ऐसा दृश्य देखने को मिला, जिसने प्रशासन और जनता के बीच संवाद की नई मिसाल पेश की। गाजियाबाद के जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ अपनी सरकारी गाड़ी छोड़कर बाइक पर सवार होकर सीधे धरनास्थल पहुंच गए। बिना किसी औपचारिकता के उन्होंने किसानों के बीच खड़े होकर उनकी समस्याएं सुनीं और मौके पर ही अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। डीएम के हस्तक्षेप के बाद किसानों ने अपना धरना स्थगित करने की घोषणा कर दी। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे से जुड़ा है विवाद यह मामला मोदीनगर क्षेत्र के तलहेटा गांव के पास दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे के उतार-चढ़ाव और जमीन संबंधी मुद्दों से जुड़ा हुआ है। सड़क निर्माण के दौरान किसानों की भूमि से मिट्टी उठाए जाने और सही तरीके से भराव न होने को लेकर किसान लंबे समय से नाराज थे। किसानों ने पहले भी आंदोलन किया था...
कर्पूरी ठाकुर: सादगी और ईमानदारी की मिसाल, कुर्ते के लिए मिले पैसे राहत कोष में कर दिए जमा
Bihar, State

कर्पूरी ठाकुर: सादगी और ईमानदारी की मिसाल, कुर्ते के लिए मिले पैसे राहत कोष में कर दिए जमा

पटना। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और ‘जननायक’ के नाम से विख्यात भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर की आज पुण्यतिथि है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित कई प्रमुख नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कर्पूरी ठाकुर का नाम भारतीय राजनीति में केवल एक नेता के रूप में नहीं, बल्कि ईमानदारी, सादगी और जनसेवा के प्रतीक के रूप में लिया जाता है। सत्ता के सर्वोच्च पद पर रहते हुए भी उनका जीवन आम आदमी की तरह सादा रहा। उनकी सादगी का आलम यह था कि उनके निधन तक उनके पैतृक गांव में उनके नाम पर कोई निजी पक्का मकान तक नहीं था। कुर्ते के लिए मिला चंदा, लेकिन राहत कोष में दान कर दी पूरी राशि कर्पूरी ठाकुर की ईमानदारी का एक मार्मिक प्रसंग पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर से जुड़ा हुआ है। बताया जाता है कि एक बार मुख्यमंत्री आवास में बैठक के दौरान चंद्रशेखर ने...
ग्रेटर नोएडा में ‘मौत का तालाब’: खेलते-खेलते 10 फुट गहरे तालाब में गिरा 3 साल का मासूम, डूबने से मौत
State, Uttar Pradesh

ग्रेटर नोएडा में ‘मौत का तालाब’: खेलते-खेलते 10 फुट गहरे तालाब में गिरा 3 साल का मासूम, डूबने से मौत

ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के दनकौर क्षेत्र स्थित दलेलगढ़ गांव में शनिवार शाम एक दिल दहला देने वाला हादसा हो गया। खेलते-खेलते तीन वर्षीय मासूम देवांश गांव के करीब 10 फुट गहरे तालाब में गिर गया और डूबने से उसकी मौत हो गई। घटना के बाद गांव में मातम पसरा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मासूम देवांश अपनी मां अंजलि के साथ बुलंदशहर से अपने नाना के घर आया था। गांव में मंदिर में चल रही 41 दिनों की पूजा के समापन पर भंडारे का आयोजन हो रहा था। इसी दौरान बच्चा खेलते-खेलते तालाब की ओर चला गया और अचानक पानी में गिर पड़ा। आधे घंटे बाद मिली कैप, तब तक जा चुकी थी जान परिजनों के अनुसार जब देवांश काफी देर तक नजर नहीं आया तो उसकी तलाश शुरू की गई। करीब आधे घंटे बाद तालाब में उसकी कैप तैरती मिली, जिसके बाद ग्रामीणों ने तालाब में उतरकर बच्चे को बाहर निकाला। लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थ...
ठाणे में बड़ा हादसा: 35 साल पुरानी इमारत की स्लैब गिरी, तीन घायल; 80 लोगों को सुरक्षित निकाला गया
Maharashtra, State

ठाणे में बड़ा हादसा: 35 साल पुरानी इमारत की स्लैब गिरी, तीन घायल; 80 लोगों को सुरक्षित निकाला गया

ठाणे। महाराष्ट्र के ठाणे शहर में मंगलवार तड़के एक बड़ा हादसा सामने आया है। वागले एस्टेट के शांतिनगर इलाके में स्थित नूतन नीलम अपार्टमेंट में पांचवीं मंजिल के एक फ्लैट की स्लैब अचानक टूटकर नीचे चौथी मंजिल पर गिर गई। इस घटना में तीन लोग घायल हो गए, जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। यह हादसा सुबह करीब 3:07 बजे हुआ, जिससे इमारत में अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद प्रशासन और आपदा प्रबंधन टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया और 80 से 85 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। फ्लैट नंबर 501 की स्लैब गिरी ठाणे नगर निगम (TMC) के आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख यासीन तडवी ने बताया कि पांचवीं मंजिल पर स्थित फ्लैट नंबर 501 की स्लैब अचानक गिरकर सीधे नीचे चौथी मंजिल के एक घर पर आ गिरी। इस हादसे में ऊपर वाले फ्लैट में रहने वाला एक व्यक्ति और नीचे रहने वाले दो लोग घायल हो ग...
साध्वी प्रेम बाईसा मौत मामला: कंपाउंडर पर दर्ज हुई एफआईआर, SIT जांच में चौंकाने वाले खुलासे
Rajasthan, State

साध्वी प्रेम बाईसा मौत मामला: कंपाउंडर पर दर्ज हुई एफआईआर, SIT जांच में चौंकाने वाले खुलासे

जोधपुर। राजस्थान के जोधपुर की प्रसिद्ध कथावाचक साध्वी प्रेम बाईसा की संदिग्ध मौत का मामला लगातार गंभीर होता जा रहा है। मौत के करीब 20 दिन बाद अब पुलिस ने इस प्रकरण में बड़ा कदम उठाते हुए बोरनाडा थाना क्षेत्र में आरोपी कंपाउंडर देवी सिंह के खिलाफ पहली एफआईआर दर्ज कर ली है। एसआईटी (SIT) की जांच में सामने आया है कि कंपाउंडर ने चिकित्सा नियमों की अनदेखी करते हुए साध्वी को ऐसे इंजेक्शन लगाए, जिन्हें देने का अधिकार केवल रजिस्टर्ड डॉक्टर को होता है। इस खुलासे के बाद मामला अब पूरी तरह कंपाउंडर की भूमिका और संभावित लापरवाही के इर्द-गिर्द घूमने लगा है। इलाज नहीं, लापरवाही बनी जानलेवा जानकारी के अनुसार, 28 जनवरी को बोरनाडा स्थित आश्रम में साध्वी प्रेम बाईसा की तबीयत अचानक बिगड़ गई थी। आरोप है कि उसी समय कंपाउंडर देवी सिंह ने उन्हें डेक्सेना (Dexona) और डाइक्लोफेनिक (Diclofenac) जैसे शेड्यूल-एच श्र...
यूनिवर्सिटी की दीवार गिरने से छात्रा हुई विकलांग, 12 साल बाद कोर्ट ने दिलाया 1.37 करोड़ का मुआवजा
Punjab & Hariyana, State

यूनिवर्सिटी की दीवार गिरने से छात्रा हुई विकलांग, 12 साल बाद कोर्ट ने दिलाया 1.37 करोड़ का मुआवजा

चंडीगढ़। पंजाब की एक निजी यूनिवर्सिटी में दीवार गिरने से स्थायी रूप से विकलांग हुई पूर्व छात्रा को आखिरकार 12 वर्षों की लंबी कानूनी लड़ाई के बाद न्याय मिला है। पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने इस मामले में बड़ा फैसला सुनाते हुए यूनिवर्सिटी को 1.37 करोड़ रुपये मुआवजा देने का आदेश दिया है। कोर्ट ने स्पष्ट कहा कि हर छात्र को सुरक्षित माहौल में बिना किसी शारीरिक खतरे के शिक्षा प्राप्त करने का अधिकार है, जो संविधान के अनुच्छेद 21 और 21ए के तहत जीवन और शिक्षा के अधिकार का अहम हिस्सा है। हाईकोर्ट ने देश भगत यूनिवर्सिटी, मंडी गोबिंदगढ़ और यूनिवर्सिटी संचालित करने वाली संस्था आसरा फाउंडेशन को इस घटना के लिए जिम्मेदार ठहराते हुए मुआवजा देने का निर्देश जारी किया। फाइनल ईयर की छात्रा पर गिर गई थी टॉयलेट की दीवार यह दर्दनाक घटना 11 अक्टूबर 2013 की है। उस समय छात्रा संदीप कौर की उम्र 23 वर्ष थी और वह यूनिव...
केवल परिसर से शराब मिलने पर संपत्ति जब्त नहीं होगी: पटना हाई कोर्ट
Bihar, State

केवल परिसर से शराब मिलने पर संपत्ति जब्त नहीं होगी: पटना हाई कोर्ट

पटना। बिहार में लागू शराबबंदी कानून के तहत संपत्ति जब्ती की कार्रवाई को लेकर पटना हाई कोर्ट ने एक बड़ा और ऐतिहासिक फैसला सुनाया है। अदालत ने स्पष्ट किया है कि किसी व्यक्ति के परिसर या जमीन से शराब बरामद होने मात्र से उसकी संपत्ति को सील या जब्त नहीं किया जा सकता। हाई कोर्ट ने कहा कि जब्ती की कार्रवाई तभी वैध मानी जाएगी जब यह साबित हो कि अवैध शराब के भंडारण में परिसर के मालिक की प्रत्यक्ष संलिप्तता या मिलीभगत थी। अदालत का यह फैसला शराबबंदी कानून के दुरुपयोग को रोकने की दिशा में बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। नवादा केस से जुड़ा है मामला यह मामला नवादा उत्पाद थाना कांड संख्या 873/2024 से संबंधित है। पुलिस ने 13 दिसंबर 2024 को कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों के पास से 1.500 लीटर विदेशी शराब बरामद की थी। इसके अलावा, याचिकाकर्ता दयामंती देवी की घेराबंदी वाली खाली जमीन पर कचरे के ढेर में छिपी ए...