Monday, May 25

Blog

बंगाल में ढहा ममता का अभेद्य किला! शुभेंदु अधिकारी ने दी ऐतिहासिक शिकस्त, 15 साल का सत्ता घमंड चकनाचूर
Politics, WEST BENGAL

बंगाल में ढहा ममता का अभेद्य किला! शुभेंदु अधिकारी ने दी ऐतिहासिक शिकस्त, 15 साल का सत्ता घमंड चकनाचूर

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की राजनीति में इस बार बड़ा राजनीतिक भूचाल देखने को मिला, जब लगभग 15 वर्षों तक सत्ता पर काबिज रही तृणमूल कांग्रेस (TMC) अपने ही गढ़ में सिमटकर मात्र 80 सीटों तक पहुंच गई। सबसे बड़ा झटका तब लगा जब पार्टी प्रमुख एवं पूर्व मुख्यमंत्री Mamata Banerjee को उनके ही प्रभाव क्षेत्र में कभी TMC का साधारण कार्यकर्ता रहे Suvendu Adhikari ने 15 हजार से अधिक वोटों के भारी अंतर से पराजित कर दिया। यह पहला अवसर नहीं है जब शुभेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी को राजनीतिक आईना दिखाया हो। इससे पहले वर्ष 2021 के विधानसभा चुनाव में भी उन्होंने नंदीग्राम सीट पर ममता बनर्जी को लगभग 2 हजार वोटों से हराया था। हालांकि उस समय TMC ने राज्य में बहुमत हासिल कर लिया था, जिसके कारण ममता की व्यक्तिगत हार बड़ा मुद्दा नहीं बन सकी थी। लेकिन इस बार स्थिति पूरी तरह बदल चुकी है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है ...
क्या बंगाल में दिखेगा ‘योगी मॉडल’? शुभेंदु अधिकारी को भगवा पटका पहनाकर योगी आदित्यनाथ ने दिए बड़े राजनीतिक संकेत
Uttar Pradesh, WEST BENGAL

क्या बंगाल में दिखेगा ‘योगी मॉडल’? शुभेंदु अधिकारी को भगवा पटका पहनाकर योगी आदित्यनाथ ने दिए बड़े राजनीतिक संकेत

लखनऊ/कोलकाता: पश्चिम बंगाल के नवनियुक्त मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की हालिया मुलाकात ने देश की राजनीति में नई चर्चा छेड़ दी है। शपथ ग्रहण समारोह के दौरान जब शुभेंदु अधिकारी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पास पहुंचे, तब योगी ने उन्हें भगवा पटका पहनाकर सम्मानित किया। इस दृश्य ने राजनीतिक गलियारों में कई तरह के संदेश दिए और अब सवाल उठने लगा है कि क्या पश्चिम बंगाल में भी “योगी मॉडल” लागू होने जा रहा है। शुभेंदु अधिकारी ने शपथ ग्रहण के बाद सबसे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आशीर्वाद लिया और फिर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की। लेकिन योगी आदित्यनाथ के साथ उनका विशेष जुड़ाव समारोह का सबसे चर्चित क्षण बन गया। मंच पर “जय श्री राम” के नारों के बीच योगी द्वारा भगवा पटका पहनाना केवल सम्मान नहीं, बल्कि एक मजबूत राजनीतिक और वैचारिक संकेत माना जा र...
महाकाल की नगरी उज्जैन में गूंजा भारतीय संगीत का गौरव, अंतरराष्ट्रीय कलाकारों का हुआ भव्य सम्मान
Natioanal

महाकाल की नगरी उज्जैन में गूंजा भारतीय संगीत का गौरव, अंतरराष्ट्रीय कलाकारों का हुआ भव्य सम्मान

उज्जैन | विशेष संवाददाता बंगाली नववर्ष “पहला बैसाख” के शुभ अवसर पर धर्मनगरी उज्जैन में कला, संस्कृति और भारतीय संगीत को समर्पित एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री कार्यालय परिसर में आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त तबला वादक Aditya Narayan Banerjee को “ताल रत्न” तथा बॉलीवुड संगीत निर्देशक एवं प्रसिद्ध कीबोर्ड वादक Kaustav Sarkar को “संगीत रत्न” सम्मान से अलंकृत किया गया। यह सम्मान Nivrah Foundation की ओर से प्रदान किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उज्जैन प्रेस क्लब के अध्यक्ष एवं मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री के बड़े भाई Nandlal Yadav उपस्थित रहे। उन्होंने दोनों कलाकारों को सम्मान पत्र एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान बताया गया कि आदित्य नारायण बनर्जी भारतीय संगीत को वैश्विक पहचान दिलाने वाले चुनिंदा कलाकारों म...
Natioanal

वैश्विक संकट के बीच भारत की ऊर्जा सुरक्षा: दूरदर्शी नेतृत्व का परिणाम

**वैश्विक संकट के बीच भारत की ऊर्जा सुरक्षा: दूरदर्शी नेतृत्व का परिणाम* विश्वभर में ऊर्जा संकट की आशंकाओं के बीच भारत ने अपने संसाधनों और नीतिगत दूरदर्शिता के बल पर स्थिति को काफी हद तक नियंत्रित रखा है। ऐसे समय में जब कई देशों में ईंधन की आपूर्ति को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है, भारत ने वैकल्पिक ऊर्जा स्रोतों की दिशा में ठोस कदम उठाकर अपनी तैयारी मजबूत कर ली है। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री Nitin Gadkari ने भारत के परिवहन क्षेत्र के मूलभूत ढांचे में बड़ा परिवर्तन लाने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य किया है। पेट्रोल और डीजल पर निर्भरता कम करने के लिए इलेक्ट्रिक वाहनों, हाइड्रोजन फ्यूल और अन्य वैकल्पिक ऊर्जा स्रोतों को बढ़ावा देने की नीति पर तेजी से काम किया गया है। वाहन निर्माण कंपनियों के सहयोग से इन नई तकनीकों को मजबूत आधार देने का प्रयास भी निरंतर जारी है। देश में सड़क निर्मा...
40 साल की राजनीतिक मेहनत और संपत्ति के मालिक: BSP के इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह पर आयकर विभाग की छापेमारी
State, Uttar Pradesh

40 साल की राजनीतिक मेहनत और संपत्ति के मालिक: BSP के इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह पर आयकर विभाग की छापेमारी

लखनऊ/बलिया (विवेक मिश्रा): उत्तर प्रदेश के बलिया जिले की रसड़ा विधानसभा से बसपा के एकमात्र विधायक उमाशंकर सिंह के ठिकानों पर बुधवार को आयकर विभाग ने छापेमारी की। लखनऊ के गोमतीनगर स्थित आवास, बलिया और सोनभद्र के ठिकानों पर आयकर विभाग के 30 से अधिक अधिकारियों ने रेड की। संपत्ति और आय विधायक उमाशंकर सिंह ने यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के लिए चुनाव आयोग को दिए गए एफिडेविट में अपनी संपत्ति 2022 तक लगभग 40 करोड़ रुपये बताई थी। 2012 में उनकी कुल संपत्ति 20 करोड़ से अधिक थी। आयकर रिटर्न के अनुसार, 2016-17 में उनकी कुछ संपत्ति 2 करोड़ 11 लाख, 2017-18 में 1 करोड़ 43 लाख, और 2020-21 में 36 लाख 69 हजार रुपये थी। शिक्षा और व्यवसाय उमाशंकर सिंह 12वीं पास हैं और सीएस इंफ्रा कंस्ट्रक्शन लिमिटेड के मालिक हैं। उनकी पत्नी इस कंपनी की एमडी हैं। लगातार चुनावी जीत उमाशंकर सिंह ने 2012, 2017 और 2022 में लगाता...
40 साल बाद इंसाफ! डॉक्टर पर चिल्लाने के कारण बर्खास्त टाटा मोटर्स कर्मचारी को हाई कोर्ट ने दिलाया न्याय
Jharkhand, State

40 साल बाद इंसाफ! डॉक्टर पर चिल्लाने के कारण बर्खास्त टाटा मोटर्स कर्मचारी को हाई कोर्ट ने दिलाया न्याय

रांची (आशुतोष कुमार पांडेय): झारखंड हाई कोर्ट ने टाटा मोटर्स और उसके कर्मचारी के बीच लंबे समय से चली कानूनी लड़ाई में बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने श्रम न्यायालय के फैसले को बरकरार रखा, जिसमें 1984 में डॉक्टर पर चिकित्सा लापरवाही के विरोध में चिल्लाने के कारण बर्खास्त किए गए कर्मचारी की बर्खास्तगी को अवैध घोषित किया गया था। न्यायमूर्ति दीपक रोशन ने कहा कि यदि यह किसी वरिष्ठ कर्मचारी का मामला होता, तो चिकित्सा लापरवाही के लिए डॉक्टरों को दंडित किया जाता और मरीज मुआवजे का हकदार होता। कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया कि कर्मचारी का इलाज उसके नियोक्ता के अस्पताल में हुआ था और न हटाए गए टांके के कारण सेप्टिक संक्रमण से उसे तीव्र दर्द हुआ, जो चिकित्सा लापरवाही का मामला था। मामला क्या था? यह मामला फरवरी 1983 से शुरू हुआ, जब टाटा मोटर्स (तत्कालीन टाटा इंजीनियरिंग एंड लोकोमोटिव कंपनी) में स्थायी मोटर...
प्रेम प्रसंग में खुद को ब्लेड से काटा, सरसों के खेत में लहूलुहान मिली BA छात्रा, CCTV ने खोला राज
State, Uttar Pradesh

प्रेम प्रसंग में खुद को ब्लेड से काटा, सरसों के खेत में लहूलुहान मिली BA छात्रा, CCTV ने खोला राज

हापुड़ (रामबाबू मित्तल): उत्तर प्रदेश के हापुड़ में प्रेम प्रसंग के चलते एक दर्दनाक घटना सामने आई है। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र की बीए की छात्रा ने अपने प्रेम संबंधों को लेकर मानसिक तनाव में आकर खुद को गंभीर रूप से घायल कर लिया। छात्रा को ब्लेड से गर्दन और हाथ पर घाव आए, और उसे सरसों के खेत में लहूलुहान अवस्था में पाया गया। परिजन और ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और गंभीर हालत में उसे नज़दीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। प्रारंभिक जांच में उलझन शुरुआती जांच में परिजनों ने पुलिस को बताया कि अज्ञात हमलावरों ने हमला किया था। लेकिन पुलिस ने घटनास्थल का सर्वेक्षण और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली, जिससे घटना का सच सामने आया। फुटेज में छात्रा अकेले खेत की ओर जाती दिखाई दी। घटनास्थल से ब्लेड भी बरामद हुआ। तनाव में उठाया आत्मघाती कदम पुलिस पूछताछ मे...
दो से अधिक संतान वाले भी लड़ सकेंगे पंचायत चुनाव, भजनलाल सरकार का बड़ा फैसला
Politics, Rajasthan, State

दो से अधिक संतान वाले भी लड़ सकेंगे पंचायत चुनाव, भजनलाल सरकार का बड़ा फैसला

जयपुर: राजस्थान की राजनीति में बड़ा बदलाव सामने आया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में बुधवार को हुई कैबिनेट बैठक में यह ऐतिहासिक फैसला लिया गया कि अब दो से अधिक संतान वाले उम्मीदवार भी स्थानीय निकाय और पंचायत चुनाव लड़ सकेंगे। इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री भैरोंसिंह शेखावत की सरकार ने करीब 30 साल पहले दो से अधिक बच्चों वाले लोगों पर चुनाव लड़ने की पाबंदी लगाई थी। उस समय यह कदम जनसंख्या नियंत्रण के उद्देश्य से उठाया गया था। अब भजनलाल सरकार ने इस पाबंदी को हटाकर चुनावी दायरे को व्यापक बनाया है और अधिक लोगों को लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भागीदारी का अवसर दिया है। कैबिनेट ने राजस्थान पंचायती राज अधिनियम 2026 और राजस्थान नगर पालिका अधिनियम 2026 में संशोधन को मंजूरी दी है। संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने बताया कि इस बदलाव के लिए सरकार जल्द ही विधेयक पेश करेगी। कैबिनेट की अन्य अहम...
शरद पवार पुणे के अस्पताल से हुए डिस्चार्ज, राज्यसभा जाने पर सुप्रिया सुले ने दिया बड़ा संकेत
Maharashtra, State

शरद पवार पुणे के अस्पताल से हुए डिस्चार्ज, राज्यसभा जाने पर सुप्रिया सुले ने दिया बड़ा संकेत

मुंबई/पुणे/दिल्ली: महाराष्ट्र की राजनीति में शरद पवार की वापसी ने हलचल मचा दी है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के संस्थापक और बारामती के कद्दावर नेता शरद पवार को पुणे के अस्पताल से बुधवार को छुट्टी मिल गई। स्वस्थ होकर घर लौटे पवार साहब का स्वागत उनके परिवार और समर्थकों ने किया। इस मौके पर उनकी बेटी और बारामती से सांसद सुप्रिया सुले ने राज्यसभा जाने को लेकर पहला बयान दिया। उन्होंने कहा, "हमारे कोऑपरेटिव सदस्यों और पदाधिकारियों की यही इच्छा है कि पवार साहब राज्यसभा जाएं। सबको लगता है कि पवार साहब ने साठ साल से लोगों के लिए जो काम किया है, उसे जारी रखना चाहिए।" सुप्रिया सुले ने आगे कहा कि पवार साहब ने सभी से कहा है कि मतभेद भूलकर देश की भलाई के लिए काम करना चाहिए। गौरतलब है कि शरद पवार ने अपने छह दशक के राजनीतिक करियर में कभी चुनाव नहीं हारे हैं। वे 14 बार विभिन्न सदनों के लिए चुने जा ...
औद्योगिक हब से रेजिडेंशियल हब तक का सफर
Business

औद्योगिक हब से रेजिडेंशियल हब तक का सफर

नई दिल्ली: दिल्ली-एनसीआर के मानेसर ने पिछले कुछ सालों में अपना स्वरूप पूरी तरह बदल लिया है। अब यह केवल एक औद्योगिक केंद्र नहीं रह गया है, बल्कि औद्योगिक और लॉजिस्टिक्स प्रोफेशनल्स के लिए पसंदीदा रिहायशी गंतव्य बनता जा रहा है। औद्योगिक ताकत और रोजगार के अवसर आईएमटी मानेसर में लगभग 1,750 एकड़ में फैले 400 से अधिक इंडस्ट्रियल यूनिट्स हैं। इनमें हीरो मोटोकॉर्प, मित्सुबिशी इलेक्ट्रिक, मारुति सुजुकी और डेंसो जैसी दिग्गज कंपनियां शामिल हैं। मानेसर में एक लाख से अधिक लोगों को रोजगार मिला है और यहां लगातार नई मैन्युफैक्चरिंग और लॉजिस्टिक्स कंपनियां आ रही हैं। रोजगार के बढ़ते अवसरों के कारण अब रेजिडेंशियल प्रॉपर्टी की मांग भी तेजी से बढ़ी है। बेहतर कनेक्टिविटी और बुनियादी ढांचा मानेसर का लोकेशन एनएच-8 (दिल्ली-जयपुर हाईवे), कुंडली-मानेसर-पलवल (KMP) एक्सप्रेसवे, द्वारका एक्सप्रेसवे और गुरुग्राम-पट...