“वॉश ऑन व्हील” सेवा से स्वच्छता सेवाओं में तकनीकी नवाचार को मिलेगी नई दिशा : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
इंदौर, 02 नवम्बर 2025
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) और पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की अभिनव पहल “वॉश ऑन व्हील” मोबाइल ऐप का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि यह पहल स्वच्छता सेवाओं में तकनीकी नवाचार और जनसहभागिता के नए युग की शुरुआत है, जो ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता को और अधिक सुलभ, व्यवस्थित और प्रभावी बनाएगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘अभ्युदय मध्यप्रदेश’ की भावना के अनुरूप यह ऐप स्वच्छता प्रबंधन के क्षेत्र में डिजिटल परिवर्तन का प्रतीक बनेगा। ग्रामीण नागरिक अब अपने शौचालयों की सफाई की ऑनलाइन बुकिंग करके doorstep सेवा प्राप्त कर सकेंगे।
ग्रामीण स्वच्छता में आधुनिक तकनीक का समावेश
स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत शुरू की गई “स्वच्छता साथी – वॉश ऑन व्हील सेवा” प्रदेश के ग्रामीण अंचलों के लिए एक अनोखी और उपयोगी पहल है...





