बारात से पहले टूटी शादी : सिपाही की प्रेमिका पहुंची पुलिस के साथ, लिव-इन और धोखे का लगाया आरोप, मचा हाईवोल्टेज ड्रामा
मुजफ्फरनगर, संवाददाता रामबाबू मित्तल
बदायूं में तैनात एक सिपाही की शादी उस वक्त टूट गई जब उसकी प्रेमिका बारात निकलने से कुछ घंटे पहले पुलिस के साथ उसके घर पहुंच गई। प्रेमिका ने सिपाही पर दो साल से लिव-इन रिलेशनशिप में रहने और शादी का झांसा देकर धोखा देने का गंभीर आरोप लगाया। देखते ही देखते खुशियों का माहौल मातम में बदल गया और डीजे की धुनों पर झूमते रिश्तेदार सन्न रह गए।
बारात निकलने से पहले पहुंची प्रेमिका, दिखाई तस्वीरेंभौराकलां थाना क्षेत्र के गांव जैतपुर निवासी सिपाही की बारात शनिवार रात बुढ़ाना क्षेत्र के एक गांव से शाहपुर स्थित बैंक्वेट हॉल के लिए निकलने वाली थी। घर में घुड़चढ़ी की तैयारियां चल रही थीं, तभी अचानक बदायूं से आई एक युवती पुलिस को साथ लेकर पहुंची। उसने खुद को सिपाही की प्रेमिका बताया और कहा कि वह पिछले दो साल से उसके साथ लिव-इन में रह रही थी। युवती के अनुसार, सिपाही...










