बलिया: धर्मांतरण कराने के आरोप में युवक गिरफ्तार, लोगों को प्रलोभन देकर ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रेरित करता था
बलिया: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के सिकंदरपुर में पुलिस ने धर्मांतरण कराने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी का नाम जोसे थामस है, जो मूल रूप से पटना का निवासी है और अस्थाई रूप से केरल प्रांत में भी रहता था।
प्रलोभन देकर धर्मांतरण कराता था
पुलिस के अनुसार, जोसे थामस लोगों को पैसे, नौकरी और अन्य प्रलोभन देकर ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रेरित करता था। शिकायतकर्ता ने बताया कि थामस ने उन्हें भी इसी तरह के प्रलोभन दिए। आरोपी वर्तमान में सिकंदरपुर कस्बे के वार्ड नंबर 5 में रह रहा था और लगभग 15-20 महिलाओं और कुछ बच्चों को इकट्ठा कर धर्मांतरण के लिए प्रेरित कर रहा था।
धार्मिक अपशब्दों का भी आरोप
शिकायत में यह भी कहा गया कि थामस हिंदू देवी-देवताओं के खिलाफ गाली-गलौज करता और अपने ईसाई धर्म की महानता बताते हुए प्रभु यीशु की कृपालुता की बातें करता था। इस दौरान वह लोगों को नौकरी...










